नासिक दौरे पर आएंगे श्रीकांत शिंदे, संगठन मजबूती के लिए पदाधिकारियों की बैठकें
Shrikant Shinde Nashik Visit: शिवसेना नेता श्रीकांत शिंदे 18 मई को नाशिक दौरे पर रहेंगे, जहां संगठन मजबूती के लिए विभिन्न समीक्षा बैठकें और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
- Written By: आंचल लोखंडे
Shrikant Shinde (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Shiv Sena Organization Meeting Nashik: नासिक शिवसेना नेता और सांसद श्रीकांत शिंदे सोमवार 18 मई को नासिक जिले के दौरे पर आ रहे हैं। उनके दौरे के दौरान पार्टी संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न बैठकों का आयोजन किया जाएगा तथा संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की जाएगी। यह जानकारी संपर्क प्रमुख और विधायक सुहास कांदे ने दी।
उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह साढ़े दस बजे इगतपुरी और देवळाली विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इसके बाद दोपहर डेढ़ बजे दिंडोरी और कलवण विधानसभा क्षेत्रों के कामकाज की समीक्षा की जाएगी। शाम को उपमहापौर विलास शिंदे द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी श्रीकांत शिंदे शामिल होंगे।
कार्यकर्ताओं को ईंधन बचत का संदेश
दौरे के दौरान शहर और ग्रामीण भाग के प्रमुख पदाधिकारी, शाखा प्रमुख, युवासेना और महिला आघाड़ी के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर उन्हें मार्गदर्शन दिया जाएगा। आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी की भूमिका, रणनीति और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की जाएगी। इस दौरे के लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को ईंधन बचत का विशेष संदेश भी दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
ST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
शालार्थ ID घोटाला: 11 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, SIT का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 1100 संशयित घेरे में
नासिक-पुणे सेमी हाई-स्पीड रेल के रूट बदलने का विरोध, शिर्डी रूट नहीं मंजूर, सीधे मार्ग पर अड़े जनप्रतिनिधि
मानसून की मार से नासिक में सब्जियों के दाम 30% तक बढ़े, महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट
ये भी पढ़े: नासिक सिंहस्थ कुंभ 2026: 35 हजार करोड़ विकास योजना, 10 लाख साधु-संत और साधु ग्रामों का होगा विस्तार योजना
विधायक सुहास कांदे की अपील
विधायक सुहास कांदे ने अपील की है कि बैठक, कार्यक्रम और सार्वजनिक कार्यों के लिए जाते समय अधिक से अधिक लोग एक ही वाहन का उपयोग करें। वाहन काफिले का अनावश्यक उपयोग टालने, सार्वजनिक परिवहन और इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने का भी आग्रह किया गया है। उन्होंने कहा कि एक गाड़ी, एक टीम, हरित यात्रा की संकल्पना के माध्यम से स्वच्छ, हरित और आत्मनिर्भर महाराष्ट्र के निर्माण में योगदान दिया जा सकता है।
