-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Shivaji Maharaj Seva Pakhwada Nashik 2025 Initiatives Cleanliness Housing Roads
नासिक में सेवा पखवाडा अभियान की शुरुआत, सड़क आवास सफाई और वृक्षारोपण पर रहेगा फोकस
- Written By: अर्पित शुक्ला
Nashik Seva Pakhwada: नासिक में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक छत्रपति शिवाजी महाराज सेवा पखवाड़ा चलेगा, जिसमें सड़क, सफाई, आवास, अतिक्रमण व वृक्षारोपण जैसी पहलें होंगी।

जिलाधिकारी जलज शर्मा (File Photo)
Nashik News: छत्रपति शिवाजी महाराज राजस्व विभाग की ओर से नाशिक जिले में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक महत्वाकांक्षी सेवा पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 3 चरणों में आयोजित होगा। इसके अंतर्गत सड़क मार्गों को सुलभ बनाना हर नागरिक को घर उपलब्ध कराना ऐतिहासिक स्थलों व शासकीय कार्यालयों की सफाई करना तथा वृक्षारोपण जैसी विविध पहलें की जाएंगी। इस संबंध में जिलाधिकारी जलज शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत की।
प्रमुख अभियान पहलें
सुलभ सड़कें
सरकार के निर्देशानुसार गांव के नकशों में दर्ज सभी मार्गों को सुलभ बनाया जाएगा। पहले चरण में हर सड़क को चिह्नित कर उसे सातबारा (7/12 भूमि अभिलेख) में दर्ज किया जाएगा और सड़क नंबर दिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Simhastha Kumbh: कुंभ मेले को मद्देनजर नासिक पुलिस ने किया विस्तार, कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति
जीतते ही गोकुल गीते को एकनाथ शिंदे का बुलावा; नासिक भेजा जा रहा है विशेष विमान, दोपहर बाद मुंबई में बड़ी हलचल
नासिक में BAFNA ज्वेलर्स पर बैंक को गुमराह करने का आरोप, फर्जी कागजात दिखाकर TJSB बैंक से लिया करोड़ों का कर्ज
150 करोड़ के ऑफर को मारी लात, शिवसेना UBT के साथ वफादारी का मिला इनाम, राजभाऊ वाजे का जोरदार स्वागत
अतिक्रमण का निपटारा
सरकार ने विस्तृत आदेश जारी किए हैं। उपविभागीय सुनवाई और अन्य प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी लेकिन शुरुआती चरण में सड़कों का अंकन और नंबरिंग का कार्य किया जाएगा।
हर घर को घर योजना
प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में दर्ज सभी पात्र लाभार्थियों को घर देने का आश्वासन है। तैयार सूचियों के अनुसार घर उपलब्ध कराए जाएंगे।
अतिक्रमण का नियमितीकरण
सरकारी जमीन पर नियमों के दायरे में आने वाले अतिक्रमण को नियमित किया जाएगा। तहसीलदार और उपविभागीय अधिकाऱियों को राजस्व न्यायालय में एक वर्ष से लंबित प्रकरणों का निपटारा समझौते के माध्यम से करने के निर्देश दिए गए हैं।
नवीन उपक्रम
जिले के प्रत्येक तहसील में शासकीय कार्यालयों और ऐतिहासिक किलों की सफाई की जाएगी। वनअधिकार कानून के अंतर्गत लाभार्थियों को एक लाख पौधे वितरित करने की योजना भी है।
आदर्श परियोजना
जिले के ऐसे गांवों की पहचान होगी जहां श्मशानभूमि नहीं है। ऐसे स्थानों पर उपजिला स्तर पर जगह उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा पिछले 10–12 दिनों से राशनकार्ड पर 12 अंकों का ऑनलाइन नंबर न होने की समस्या दूर करने के लिए विशेष अभियान चल रहा है ताकि हर नागरिक और अधिकारी आधार कार्ड से पंजीकृत हो सके।
यह भी पढ़ें- मां ने बंद किया Wi-Fi कनेक्शन…तो बौखलाए बेटे ने उतार दिया मौत के घाट, जयपुर से आया खौफनाक VIDEO
अधिकारी और नागरिकों की भूमिका
सरकार ने सभी परियोजना प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए हैं। जिला अधिकारी शर्मा ने बताया कि अधिकारियों कर्मचारियों और नागरिकों के सहयोग से राजस्व प्रशासन की कार्यक्षमता बढ़ेगी और जिले की प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।
Shivaji maharaj seva pakhwada nashik 2025 initiatives cleanliness housing roads
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ग्वालियर में सनसनी: पेट्रोल देने से मना करने पर चौकीदार को जिंदा जलाया, बचाने पहुंचे पिता भी झुलसे
Jun 25, 2026 | 08:34 AMफ्रांस में इबोला ने दी दस्तक, कांगो से लौटे डॉक्टर में मिला संक्रमण; WHO ने घोषित किया वैश्विक आपातकाल
Jun 25, 2026 | 08:28 AMमुंबई लोकल में खूनी खेल: बारिश में दरवाजा बंद करने को कहा, तो फर्स्ट क्लास डिब्बे में सह-यात्री ने चाकू घोंपक
Jun 25, 2026 | 08:18 AMSambhajinagar Crime: फुलंब्री में धारदार हथियार से हमला, संदिग्ध मौत व आपसी विवाद में 3 की जान; आरोपी गिरफतार
Jun 25, 2026 | 08:13 AMड्रग्स नेटवर्क मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, महिला ड्रग तस्कर से मिली थी जानकारी
Jun 25, 2026 | 08:11 AMस्कूल है या कसाई खाना! 2 साल के बच्चे को क्लास में 15 मिनट तक पीटा; प्री-स्कूल के मालिक और प्रिंसिपल पर FIR
Jun 25, 2026 | 08:00 AMNirjala Ekadashi Rules: आज है साल की सबसे बड़ी एकादशी, जानिए इस दिन क्या करें और क्या नहीं
Jun 25, 2026 | 07:57 AMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














