-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Anand Cha Sidha Ration Distributed On Diwali
Chandrapur News: ऐन दीपावली पर बंटा ‘आनंद का राशन’, कई राशनकार्ड धारक रहे वंचित
- Written By: नवभारत डेस्क

चंद्रपुर. राज्य सरकार द्वारा त्योहारों के मौकों पर राशनकार्ड धारकों को ‘आनंद का राशन’ किट के वितरण की व्यवस्था की गई है. अब तक आनंद का राशन त्योहार के एक सप्ताह पूर्व ही वितरित हो रहा था. किंतु दीपावली पर्व पर ऐन दीपावली के दिन इसका वितरण किया गया. जिसके कारण जिले की सभी राशन दूकानों में राशनकार्ड धारकों की लम्बी कतारें नजर आईं. भीड़ और टू जी इंटरनेट सेवा से लैस पॉश मशीन की धीमी रफ्तार ने कई राशनकार्ड धारकों को ‘आनंद के राशन’ किट से वंचित कर दिया. बताया जाता है कि वंचित राशनकार्ड धारकों को दीपावली के बाद किट का वितरण होगा.
तेल व चीनी को छोड़ बाकी के वजन में कमी
राज्य सरकार ने दीपावली के मौके पर ‘आनंद का राशन’ किट वितरण का काम शुरू किया. किंतु जिले की कुछ राशन दूकानों पर शुक्रवार को, तो कुछ स्थानों पर शनिवार को किट पहुंची. इसलिए ऐन दीपावली के दिन राशन के साथ-साथ आनंद का राशन किट वितरित करना पड़ा. इस बार आनंद का राशन किट में रवा, चना दाल, चीनी और खाद्य तेल के साथ साथ इस बार मैदा और पोहे को भी शामिल किया गया है. 100 रुपये में 6 सामग्री दी जा रही है. तेल और चीनी को छोड़कर अन्य खाद्य सामग्री के वजन में कमी की गई है. इसमें एक किलो शक्कर, एक लीटर तेल, आधा किलो रवा, चना दाल, मैदा, पोहा आदि राशन रखा गया है. दीपावली पर्व पर मिल रही इस सौगात को पाने के लिए लोगों की भीड़ दूकानों के सामने नजर आ रही थी.
इंटरनेट कनेक्शन के कारण आ रही बाधा
जिले में अंत्योदय योजना के 1,39,550 और प्राधान्य परिवार योजना के 2,77,250 लाभार्थी हैं. राशन दूकानों से फ्री का अनाज और सरकार द्वारा त्योहारों के समय दी जा रही ‘आनंद का राशन’ किट इन सभी को पाने के लिए राशनकार्ड धारक के परिवार के किसी एक सदस्य का थम्ब पॉश मशीन पर अंकित होना जरूरी है. लेकिन सभी राशन दूकानदारों को जो पॅाश मशीनें दी गई हैं, उनमें इंटरनेट सेवा टूजी की है, जिसके चलते थम्ब के अंकित होने पर एक-एक व्यक्ति को 10 से 20 मिनट का समय लगने के कारण राशनकार्ड धारकों और दूकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
सम्बंधित ख़बरें
जब बैल की पीठ पर सवार होकर तहसील कार्यालय पहुंचा किसान! अनोखे विरोध का यह VIDEO देख चौंक गए नेटिजेन्स
‘युवराज’ बाघ को देख उत्साहित हुए गडकरी, परिवार संग ताडोबा जंगल सफारी का उठाया लुफ्त
चंद्रपुर ST विभाग ने 65 दिनों में स्वच्छता के नाम पर वसूले 58.50 लाख रुपये; फिर भी बस स्टैंड्स पर गंदगी का अंब
चंद्रपुर में मानसून की पहली जोरदार बारिश से तबाही; जलभराव के कारण मनपा के दावों की खुली पोल, बिजली-इंटरनेट ठप
Anand cha sidha ration distributed on diwali
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गोंदिया में डिजिटल खेती की शुरुआत; 71,804 किसानो ने डाउनलोड किया ‘Mahavistar AI’ एप
Jun 25, 2026 | 09:55 AMExpert Tips: बच्चों में क्रिएटिविटी बढ़ाने के एक्सपर्ट टिप्स, दिमाग होगा तेज और बढ़ेगा फोकस
Jun 25, 2026 | 09:53 AMनवभारत विशेष: POK में अशांति का सूझबूझ से लाभ उठाए भारत, क्या सैन्य कार्रवाई की जाए?
Jun 25, 2026 | 09:50 AMदुनिया परमाणु खतरे से बच गई… ईरान के खिलाफ ट्रंप के सर्मथन में उतरे NATO प्रमुख मार्क रूटे, जानें क्या कहा?
Jun 25, 2026 | 09:42 AMमुंबई में मानसून की धमाकेदार एंट्री, पहली ही बारिश में डूबी ‘मायानगरी’; 1914 करोड़ खर्च के दावे भी हुए फेल
Jun 25, 2026 | 09:42 AMShare Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज शानदार तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी की हुई मजबूत शुरुआत
Jun 25, 2026 | 09:41 AMखंडवा के महादेवगढ़ मंदिर में घर वापसी: आजाद पठान ने अपनाया सनातन धर्म, अजय कश्यप रखा नया नाम
Jun 25, 2026 | 09:39 AMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














