- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Sanjay Jadhav Resigns From Post Of Chandwad Market Committee Chairman
Nashik News: अविश्वास प्रस्ताव से पहले ही संजय जाधव का इस्तीफा, चांदवड़ मार्केट कमेटी का अगला ‘चेयरमैन’ कौन…
चांदवड़ मार्केट कमेटी के चेयरमैन संजय जाधव ने आखिरकार जिला उप पंजीयक को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस बीच अविश्वास प्रस्ताव से एक दिन पहले जाधव के इस्तीफे से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
- Written By: आंचल लोखंडे

अविश्वास प्रस्ताव से पहले ही संजय जाधव का इस्तीफा। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नासिक: चांदवड़ मार्केट कमेटी के चेयरमैन संजय जाधव ने आखिरकार जिला उप पंजीयक को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस बीच अविश्वास प्रस्ताव से एक दिन पहले जाधव के इस्तीफे से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। इस बीच, चेयरमैन के खिलाफ आज यानी शुक्रवार को होने वाले अविश्वास प्रस्ताव की सिर्फ औपचारिकताएं ही निभाई गई।
चांदवड़ मार्केट कमेटी के ‘चेयरमैन’ पद पर पिछले कुछ महीनों से खींचतान चल रही है। इस बात पर जोर दिया जा रहा था कि मौजूदा चेयरमैन संजय जाधव इस्तीफा दें और किसी दूसरे साथी को मौका दें। लेकिन जब जाधव ने इस पर ध्यान नहीं दिया तो मौजूदा 12 डायरेक्टरों ने जिला कलेक्टर जलज शर्मा को ज्ञापन सौंपकर अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की थी।
जल्द ही नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति
इसी के तहत शुक्रवार को सुबह 11 बजे चांदवड़ उपविभागीय प्रांतीय अधिकारी कैलाश कडलग की अध्यक्षता में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए विशेष बैठक आयोजित की गई। इससे पहले, वर्तमान अध्यक्ष संजय जाधव ने नासिक जिला उप पंजीयक को अपना इस्तीफा सौंप दिया था, जिससे अविश्वास प्रस्ताव की औपचारिकता ही रह गई थी। नतीजतन, जल्द ही नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी। कुर्सी के लिए इस खींचतान में चांदवड़ मार्केट कमेटी के ‘चेयरमैन’ पद पर कौन होगा, इस पर पूरे तालुका की निगाहें लगी हुई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Ashok Kharat Case में बड़ा खुलासा: 17 आपराधिक मामले, ईडी और एसआईटी की जांच तेज
मतीन पटेल पर कार्रवाई के बाद नासिक मनपा के रडार पर 25 नगरसेवक; अवैध निर्माण और तीसरी संतान की शिकायतें लंबित
NEET पेपर लीक आरोपियों के घर कब चलेगा बुलडोजर? पूर्व विधायक आसिफ शेख का BJP से कड़वा सवाल
नासिक में गन लहराकर ज्वेलरी शॉप में घुसे लुटेरे; स्टाफ की बहादुरी से भागे बदमाश, देखें वीडियो
कमेटी के विकास के लिए ईमानदारी से काम किया: जाधव
कृषी उत्पन्न बाजार समिती चांदवाड़ के पुर्व अध्यक्ष संजय जाधव ने कहा कि मैंने 2023 में अध्यक्ष का पदभार संभाला है। मेरे कार्यकाल में मार्केट कमेटी ने अनेक ऊंचाइयों को छुआ है। मैंने निरंतर प्रयास किया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में उप-मंडी चलती रहे। काम करते हुए मैंने सभी के साथ रहकर मार्केट कमेटी के विकास के लिए ईमानदारी से काम किया है।
Sanjay jadhav resigns from post of chandwad market committee chairman
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
TET अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में फैसला लंबित, MP के शिक्षक संगठनों ने पुराने टीचर्स के लिए मांगी राहत
May 18, 2026 | 09:55 AMदेर रात 5.2 तीव्रता के भूकंप से कांपा चीन, ताश के पत्तों की तरह बिखरीं दर्जनों इमारतें; मलबे में दबे कई लोग
May 18, 2026 | 09:54 AMशेयर बाजार में ब्लैक मंडे! सेंसेक्स 75,000 के नीचे फिसला, चौतरफा बिकवाली से निवेशकों के डूबे अरबों रुपये
May 18, 2026 | 09:53 AMगड़चिरोली में नकली नोट रैकेट का पर्दाफाश, बैंक ऑफ महाराष्ट्र में खुला फर्जी नोटों का खेल, अब जांच तेज
May 18, 2026 | 09:48 AMभाषा और व्यवहार में बरतें संयम…राजकुमार भाटी से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने दी कार्यकर्ताओं को नसीहत
May 18, 2026 | 09:46 AMमहाराष्ट्र में डीजल संकट गहराया: हिंगोली, परभणी और नंदुरबार में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें
May 18, 2026 | 09:40 AMहार्ट अटैक या कुछ और? अमरावती की बेटी की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला गया शव
May 18, 2026 | 09:29 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














