- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Maharashtra Local Body Elections Mahayuti Alliance Come Together Devendra Fadnavis
संभव हुआ तो मिलकर लड़ेंगे निकाय चुनाव, सीएम फडणवीस ने कर दिया ऐलान, गठबंधन पर कही बड़ी बात
Maharashtra Local Body Elections: पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्थानीय निकाय चुनाव पर महायुति गठबंधन का पक्ष रखा। उनका कहना है कि संभव हुआ तो गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ेगा।
- Written By: प्रिया जैस

देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो)
पुणे: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार राज्य में जल्द ही मनपा, नगर पालिका,जिला परिषद और पंचायत समितियों के चुनाव होंगे। इसको लेकर सभी दल तैयारी में जुट गए हैं। हम आगामी मनपा चुनाव महायुति के रूप में मिलकर लड़ेंगे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य में तय समय पर स्थानीय निकाय चुनाव कराने का प्रयास करेगी और महायुति गठबंधन मिलकर यह चुनाव लड़ेगा।
देवेंद्र फडणवीस ने पुणे में संवाददाताओं से कहा कि महायुति गठबंधन की सत्तारूढ़ पार्टियां – भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और शिवसेना जहां भी संभव होगा, मिलकर लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि जहां सीटों के बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाती, वहां घटक दल स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ सकते हैं।
एकजुट होकर लड़ेंगे चुनाव
मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि महायुति के सहयोगी दल चुनाव प्रचार के दौरान एक-दूसरे की आलोचना करने से बचेंगे। देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘‘हम राज्य में निकाय चुनाव समय पर कराने का प्रयास करेंगे। यदि कुछ क्षेत्रों में मानसून अधिक तीव्र होता है, तो आवश्यकता पड़ने पर हम निर्वाचन आयोग से 15-20 दिन का विस्तार मांगेंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर मनपा का एक्शन! जाति प्रमाणपत्र पर घिरे पार्षद, 11 नगरसेवकों को नोटिस जारी
अतिक्रमण कार्रवाई से बढ़ा दबाव, संभाजीनगर में बुलडोजर एक्शन के बाद सियासी घमासान तेज
पिंपरी-चिंचवड़ में 60 करोड़ का कथित उपसूचना घोटाला, कार्रवाई नहीं होने पर उठे सवाल
पुणे में पति की हैवानियत: बेटा न होने पर पत्नी पर एसिड अटैक का आरोप, 15 दिन तक घर में रखा बंद
उच्चतम न्यायालय ने महाराष्ट्र में ओबीसी आरक्षण मुद्दे के कारण पांच साल से अधिक समय से रुके हुए स्थानीय निकाय चुनावों का रास्ता साफ कर दिया है। न्यायालय ने राज्य चुनाव आयोग को चार सप्ताह में इसकी अधिसूचना जारी करने का आदेश दिया था। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महायुति एक एकजुट संगठन के रूप में निकाय चुनाव लड़ेगी, जिसे छोटा विधानसभा चुनाव माना जा रहा है।
गैंगस्टरों का नहीं होगा महिमामंडन
उन्होंने कहा अपवादस्वरूप अगर ऐसा हुआ कि हमें अकेले चुनाव लड़ना पड़ा तो हम ऐसा करेंगे। हालांकि, हम यह सुनिश्चित करेंगे कि चुनाव प्रचार के दौरान गठबंधन के साथी एक-दूसरे की आलोचना न करें। हमारा जोर मुख्य रूप से महायुति के रूप में स्थानीय निकाय चुनाव मिलकर लड़ने पर रहेगा। देवेंद्र फडणवीस नगर आयुक्तों और नगर परिषद के मुख्य अधिकारियों की एक कार्यशाला में भाग लेने के लिए पुणे में थे।
नासिक में राज्य मंत्री गोपीचंद पडलकर की मौजूदगी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान लॉरेंस बिश्नोई का पोस्टर सामने आने के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जेल में बंद गैंगस्टर की तस्वीर प्रदर्शित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। फडणवीस ने कहा कि सरकार राज्य में किसी भी गैंगस्टर का महिमामंडन नहीं होने देगी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Maharashtra local body elections mahayuti alliance come together devendra fadnavis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CIDCO Demolishes Illegal RMC Plants: नवी मुंबई में सिडको की बड़ी कार्रवाई, अवैध आरएमसी प्लांट पर चला बुलडोजर
May 18, 2026 | 11:10 AMNashik Police Transfer: नासिक में 250+ पुलिसकर्मियों के तबादले, मनचाही पोस्टिंग से मची खलबली, 171 को एक्सटेंशन
May 18, 2026 | 11:09 AMईरान का नक्शा और लाल तीर… ट्रंप के इस पोस्ट ने बढ़ाई दुनिया की धड़कनें, शुरू होने वाला है बड़ा सैन्य ऑपरेशन?
May 18, 2026 | 11:03 AM‘जलनगर’ में जल संकट! चंद्रपुर के इस इलाके में पानी को तरसे लोग, पाइपलाइन जाम, दूषित पानी से नागरिक परेशानी
May 18, 2026 | 11:02 AMइंदौर: मैरिज गार्डन के गोदाम में भीषण आग, दमकलकर्मियों ने ली रोबोट की मदद
May 18, 2026 | 11:00 AMअकेले घूमने वालों के लिए ये 4 Safety Gadgets बन सकते हैं लाइफसेवर, अब सफर में नहीं होगी टेंशन
May 18, 2026 | 10:59 AMस्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के लिए नवी मुंबई तैयार, 30 जून तक पोर्टल पर रिटर्न फाइल करना अनिवार्य
May 18, 2026 | 10:59 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














