ऑपरेशन मुस्कान: आश्रय गृह से 4 बच्चे फरार, पुलिस ने रेस्क्यू कर नानावली के सुधार गृह में कराया था दाखिल
Operation Muskaan Nashik: नासिक में ऑपरेशन मुस्कान के तहत रेस्क्यू किए गए चार नाबालिग बच्चे आश्रय गृह से फरार हो गए, भद्रकाली पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश तेज कर दी है।
- Written By: आंचल लोखंडे
Nashik child rescue (सोर्सः सोशल मीडिया)
Nashik Child Rescue: नासिक शहर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान-14’ अभियान के तहत असुरक्षित वातावरण से बचाए गए चार नाबालिग बच्चे आश्रय गृह से फरार हो गए हैं। इस घटना के बाद भद्रकाली पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।
पुलिस महानिदेशक के आदेशानुसार शहर में भिक्षुकों, अनाथ, बेघर और बाल श्रमिकों को मुख्यधारा में लाने के लिए ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की विशेष टीमों ने शनिवार, 21 फरवरी को नासिकरोड रेलवे स्टेशन और देवलाली कैंप रेलवे स्टेशन परिसर से नशा करने वाले और लावारिस अवस्था में घूम रहे इन बच्चों को हिरासत में लिया था।
अपहरण का मामला दर्ज
इन बच्चों की काउंसलिंग और पुनर्वास के उद्देश्य से उन्हें नानावली स्थित ‘आस्था’ बाल आश्रय गृह में दाखिल कराया गया था। आश्रय गृह में रखे जाने के महज कुछ ही घंटों के भीतर चारों बच्चे वहां से भागने में सफल हो गए। फरार हुए बच्चों में से दो की उम्र 14 वर्ष और दो की उम्र 15 वर्ष बताई जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Nashik Plot Scam: शीतकालीन सत्र में पेश होगी एक्शन टेकन रिपोर्ट, बावनकुले का विधान परिषद में आश्वासन
मटन के बाद खाया दही… नासिक के बुजुर्ग दंपती पर भारी पड़ा यह अपोजिट डाइट, पत्नी की मौत, पति की हालत नाजुक
MBMC vs MBVV: 5.21 करोड़ सुरक्षा शुल्क पर टकराव, मनपा ने पुलिस से मांगा बकाया किराया
Trimbakeshwar Kumbh Update: ऑन-ग्राउंड उतरे अखाड़ा परिषद के बड़े साधु-संत, लिया 2 KM लंबे नए घाट का जायजा!
ये भी पढ़े: अजित पवार विमान हादसा: कब आएगी जांच रिपोर्ट? मंत्री मुरलीधर मोहोल ने दी बड़ी जानकारी
जैसे ही आश्रय गृह प्रशासन को बच्चों के गायब होने की सूचना मिली, तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। कानूनी प्रक्रिया के तहत किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने के संदेह में अपहरण की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।
देवलाली रेलवे स्टेशनों पर गहन तलाशी अभियान
पुलिस अब शहर के विभिन्न हिस्सों सहित नासिकरोड और देवलाली रेलवे स्टेशनों पर गहन तलाशी अभियान चला रही है। बच्चों की गतिविधियों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और इस कार्य में रेलवे पुलिस की भी मदद ली जा रही है। पुलिस का मानना है कि बच्चे दोबारा रेलवे स्टेशन की ओर रुख कर सकते हैं।
