मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का विधायक कार्यालय में सीधा प्रसारण, कुमार आयलानी एवं कार्यकर्ताओं का स्नेहभोज
Mann Ki Baat Program: उल्हासनगर में विधायक कुमार आयलानी के कार्यालय में ‘मन की बात’ का सामूहिक प्रसारण देखा गया, जहां कार्यकर्ताओं ने टिफिन साझा कर प्रधानमंत्री के संदेशों पर चर्चा की।
- Written By: आंचल लोखंडे
Narendra Modi Mann Ki Baat (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mann Ki Baat Program: रविवार सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सीधा प्रसारण उल्हासनगर में विधायक कुमार आयलानी के जनसंपर्क कार्यालय में सामूहिक रूप से देखा गया। इस अवसर पर विधायक कुमार आयलानी तथा नगरसेविका मीना आयलानी की उपस्थिति में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के उपरांत सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों से लाए टिफिन आपस में साझा किए तथा विधायक कुमार आयलानी और नगरसेविका मीना आयलानी के साथ बैठकर स्नेहभोज किया। इस दौरान आत्मीय वातावरण में विभिन्न सामाजिक एवं राष्ट्रीय विषयों पर चर्चा भी हुई।
किया विचार-विमर्श
‘मन की बात’ के पश्चात आयलानी ने प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। प्रधानमंत्री ने देश में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के बढ़ते प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए तकनीक के सकारात्मक उपयोग पर बल दिया। साथ ही केरल की 10 माह की बच्ची के माता-पिता द्वारा लिए गए अंगदान के प्रेरणादायी निर्णय का उल्लेख करते हुए अंगदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता बताई। दिल्ली की लक्ष्मी देवी का उदाहरण देते हुए बताया गया कि हृदय प्रत्यारोपण के बाद भी उन्होंने अंगदान की प्रेरणा से नई ऊर्जा के साथ जीवन को अपनाया।
सम्बंधित ख़बरें
टीईटी पेपर लीक मामले में अब तक 12 गिरफ्तार, ACP विजय मराठे ने खोला मोडस ऑपरेंडी का राज
उल्हासनगर को मिलेगा 500 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल, स्वास्थ्य मंत्री और सांसद श्रीकांत शिंदे का बड़ा ऐलान
कशेली डिपो से रफ्तार पकड़ेगी मेट्रो 5, ठाणे, भिवंडी और कल्याण-उल्हासनगर के सफर में बड़ा बदलाव
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला में बड़ा खुलासा, आगरा की प्रिंटिंग प्रेस से महज 8 हजार रुपये बिका था प्रश्नपत्र
प्रयासों की सराहना
कृषि क्षेत्र पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि किसान केवल अन्नदाता ही नहीं, बल्कि सच्चे साधक हैं, जिनके पास मिट्टी से सोना बनाने की कला है। ओडिशा के एक किसान की प्रेरणादायी कहानी साझा की गई, जिन्होंने तालाब के किनारे उन्नत खेती और मछली पालन के माध्यम से कृषि को नया दृष्टिकोण दिया। केरल के त्रिशूर में 570 किस्मों के धान संरक्षण अभियान का उल्लेख करते हुए बीजों की विरासत बचाने के प्रयासों की सराहना की गई।
ये भी पढ़े: समृद्धि महामार्ग का होगा विस्तार! सेलडोह से चंद्रपुर तक बनेगा 204 किमी का नया एक्सप्रेसवे, जानें पूरा रूट
वोकल फॉर लोकल
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति भवन में ऐतिहासिक बदलावों का उल्लेख करते हुए सांस्कृतिक गौरव की भावना को मजबूत करने की बात कही। साथ ही त्योहारों के अवसर पर ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश देते हुए स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और देश को आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान किया।
बच्चों की परीक्षाओं के संदर्भ में प्रधानमंत्री ने कहा कि परीक्षा के समय आत्मविश्वास बनाए रखें, मन लगाकर तैयारी करें तथा माता-पिता और शिक्षकों से संवाद करते रहें। उन्होंने रमजान और होली की शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर विधायक कुमार आयलानी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया तथा समाज में जागरूकता बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
