Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

निफाड में 55 करोड़ का मंदिर, निमंत्रण पत्रिका में CM-DCM के नाम से मचा विवाद

  • Author By Amit Shamdiwal | published By आंचल लोखंडे |
Updated On: Mar 21, 2026 | 05:07 PM

Nashik 55 crore temple (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nashik News: दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार तांत्रिक अशोक खरात के एक के बाद एक नए कारनामे सामने आ रहे हैं, इसी बीच महिलाओं के यौन और आर्थिक शोषण के आरोप में जमानत पर बाहर एक स्वयंघोषित तांत्रिक फिर चर्चा में आ गया है।

निफाड तहसील में 55 करोड़ रुपये खर्च कर एक मंदिर का निर्माण किया गया है, जहां प्राण प्रतिष्ठा, कलशारोहण और अखंड हरिनाम सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।

स्वयंघोषित बाबा सुर्खियों में

इस कार्यक्रम की निमंत्रण पत्रिका सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तांत्रिक अशोक खरात का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा है कि यौन शोषण समेत अन्य आरोपों में जमानत पर बाहर एक और स्वयंघोषित बाबा सुर्खियों में आ गया है। निफाड तहसील में बनाए गए इस मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और इस पूरे आयोजन का निमंत्रक वहीं बाबा है।

सम्बंधित ख़बरें

भोंदू बाबा पर भड़के उद्धव ठाकरे, कहा- काला जादू करने वालों की सरकार, क्या अब नींबू-मिर्ची से चलेगा महाराष्ट्र?

पैठणी के 2000 साल पुराने गौरव को ‘कार्या’ ने दी नई उड़ान; येवला के बुनकरों की कला अब वैश्विक मंच पर छाएगी

बेलोरा के मोसंबी बागों में AI तकनीक की शुरुआत, अब सेंसर बताएंगे फसलों का हाल

मेलघाट में कांग्रेस को फिर झटका, बड़ा नेता भाजपा के करीब, मेलघाट की राजनीति में हलचल

सांसदों और विधायकों के नाम छापे गए

उसके खिलाफ नाशिक शहर के इंदिरानगर पुलिस स्टेशन में मामले दर्ज हैं और वह फिलहाल जमानत पर बाहर है। इस कार्यक्रम की वायरल निमंत्रण पत्रिका में प्रमुख अतिथियों के रूप में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत कई मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के नाम छापे गए हैं।

ये भी पढ़े: मीरा-भाईंदर में भक्ति का महासंगम, दिव्य चैत्र नवरात्रि महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

कई नेताओं के नाम शामिल

इनमें गिरीश महाजन, छगन भुजबल, दादा भुसे, नरहरी झिरवल, माणिकराव कोकाटे, भास्कर भगरे, राजाभाऊ वाजे, दिलीप बनकर, सुहास कांदे, नरेंद्र दराडे, किशोर दराडे, राहुल ढिकले, देवयानी फरांदे, सीमा हिरे, सरोज आहिरे, अनिल कदम, बालासाहेब सानप, गणेश गिते और कमलेश बोडके जैसे कई नेताओं के नाम शामिल हैं।

अंनिस ने की कार्रवाई की मांग

अंनिस ने की कार्रवाई की मांग इस पूरे मामले को लेकर महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति अंनिस ने सवाल उठाए हैं। समिति ने पूछा है कि क्या मुख्यमंत्री वास्तव में इस कार्यक्रम में शामिल होंगे या फिर उनके नाम का दुरुपयोग किया जा रहा है। साथ ही अंनिस ने पुलिस प्रशासन से इस मामले की जांच करने और उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

Niphad tantrik controversy 55 crore temple invitation cm dcm name

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 21, 2026 | 04:41 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Nashik News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.