भोंदू बाबा पर भड़के उद्धव ठाकरे, कहा- काला जादू करने वालों की सरकार, क्या अब नींबू-मिर्ची से चलेगा महाराष्ट्र?
Uddhav Thackeray Statement: नासिक में फर्जी गुरु अशोक खरात की गिरफ्तारी पर उद्धव ठाकरे ने महायुति सरकार को घेरा। उन्होंने अंधविश्वास और राजनीति के गठजोड़ पर जमकर प्रहार किया।
- Written By: आकाश मसने
उद्धव ठाकरे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Uddhav Thackeray On Ashok Kharat: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर ‘आध्यात्मिक पाखंड’ और ‘सत्ता के संघर्ष’ के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। नासिक में खुद को ब्रह्मांड विज्ञान का विशेषज्ञ बताने वाले फर्जी बाबा अशोक खरात (भोंदू बाबा) की गिरफ्तारी के बाद, शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने राज्य की फडणवीस सरकार पर तीखा हमला बोला है।
क्या है पूरा मामला?
मर्चेंट नेवी का कैप्टन और आध्यात्मिक गुरु होने का ढोंग करने वाले अशोक खरात को हाल ही में नासिक पुलिस ने एक महिला अनुयायी के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। खरात की गिरफ्तारी ने न केवल उसकी धोखाधड़ी को उजागर किया, बल्कि राज्य की राजनीति में भूचाल ला दिया है।
उद्धव ठाकरे की सीधी चुनौती
मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने मांग की कि जांच केवल अपराधी तक सीमित न रहे, बल्कि उन राजनीतिक संरक्षकों का भी पर्दाफाश हो जो ऐसे ढोंगियों को पालते-पोषत हैं। ठाकरे ने कटाक्ष करते हुए कहा कि “महाराष्ट्र में अंधविश्वास विरोधी कानून तो है, लेकिन अगर कानून के रखवाले खुद इन भोंदू बाबाओं के चरणों में बैठेंगे, तो न्याय की उम्मीद कैसे की जा सकती है?”
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में मोर नाचा किसने देखा? अचानक रोड पर घूमने लगे मोर, VIDEO देख नेटिजन्स बोले- ये माया नगरी की माया है
ठाणे: बॉटल नेक फ्लाईओवर पर फिर छिड़ा सियासी संग्राम, नरेंद्र मेहता ने मंत्री सरनाईक को कहा- डबल रोल नहीं चलेगा
प्यार, धोखा, साजिश और 400 फीट गहरी खाई की खौफनाक दास्तान, जानें केतन अग्रवाल हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन
‘हमें न्याय की अपेक्षा है…’, ओम बिरला से मुलाकात के बाद बोले आदित्य ठाकरे, ऑपरेशन टायगर से मची खलबली
पत्रकार परिषद पक्षप्रमुख मा. श्री. उद्धवसाहेब ठाकरे शिवसेना भवन, दादर, मुंबई – #LIVE https://t.co/KcNoAN9dxi — ShivSena – शिवसेना Uddhav Balasaheb Thackeray (@ShivSenaUBT_) March 21, 2026
‘नींबू, सुई और काला जादू’ की राजनीति
अपने प्रतिद्वंद्वियों पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए उद्धव ठाकरे ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में शामिल कुछ लोग अपनी योग्यता की कमी को छिपाने के लिए काले जादू और नींबू-मिर्ची का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता का ध्यान ‘एपस्टीन फाइल्स’ और बड़े घोटालों से भटकाने के लिए इन विवादों को हवा दी जा रही है।
यह भी पढ़ें:- पहले मौनव्रत, फिर खाकी को देखते ही ढोंगी बाबा चिल्लाने लगा घोर अपराध… जानिए पुलिस कस्टडी में क्या हुआ?
MVA पर लगे आरोपों का जवाब
जब ठाकरे से पूछा गया कि महा विकास अघाड़ी (MVA) सरकार के दौरान खरात के आश्रम को 39 लाख लीटर पानी की मंजूरी दी गई थी, तो उन्होंने आक्रामक अंदाज में कहा, “मुझे कोई आपत्ति नहीं है, आप पूरी जांच करें। चाहे मामला कितना भी गहरा हो, अगर हमारे समय में भी कुछ गलत हुआ है तो उसे सामने लाएं। लेकिन बाबा कोई भी हो, चाहे गांव का या किसी दल का चहेता कार्रवाई सब पर होनी चाहिए।”
