- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Mira Bhayandar Chaitra Navratri Festival 2026 Pratap Sarnaik
मीरा-भाईंदर में भक्ति का महासंगम, दिव्य चैत्र नवरात्रि महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ
Chaitra Navratri 2026: मीरा-भाईंदर में दिव्य चैत्र नवरात्रि महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ, जहां दक्षिण भारतीय मंदिर थीम और नौ दिनों तक देवी आराधना आकर्षण का केंद्र बनी है।
- Written By: आंचल लोखंडे

Durga puja festival (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mira Bhayandar Navratri: मीरा-भाईंदर शहर में इस वर्ष चैत्र नवरात्रि का उत्सव अभूतपूर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। प्रताप सरनाईक फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘दिव्य चैत्र नवरात्रि महोत्सव 2026’ का गुरुवार को भव्य शुभारंभ हुआ, जिससे पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।
महोत्सव के प्रथम दिन महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री एवं धाराशिव जिले के पालक मंत्री प्रताप इंदिराबाई बाबूराव सरनाईक ने अपने परिवार सहित आदिमाया शक्ति की विधिवत स्थापना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। देवी शैलपुत्री की पूजा, मंत्रोच्चार और आरती के साथ नौ दिवसीय आध्यात्मिक यात्रा का शुभारंभ हुआ।
दक्षिण भारतीय मंदिर शैली बना मुख्य आकर्षण
इस वर्ष महोत्सव की थीम दक्षिण भारतीय मंदिर वास्तुकला पर आधारित है, जिसने श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान आकर्षित किया है। भव्य गोपुरम, नक्काशीदार स्तंभ और पारंपरिक सजावट ने मीरा-भाईंदर में दक्षिण भारत के मंदिरों जैसा दिव्य अनुभव साकार कर दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
नौ दिन, नौ रूपों की आराधना
हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से प्रारंभ हुए इस पर्व में अगले नौ दिनों तक देवी दुर्गा के नौ स्वरूप—ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना, भजन और विशेष अनुष्ठान किए जाएंगे।
ये भी पढ़े: अकोला में खूनी ‘सिगरेट’ विवाद! डाबकी रोड पर युवक की चाकू गोदकर हत्या, SP ने दी पूरी जानकारी
मंत्री सरनाईक का संदेश
इस अवसर पर प्रताप सरनाईक ने कहा, “चैत्र नवरात्रि आस्था, ऊर्जा और सकारात्मकता का पर्व है। माँ जगदंबा का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और हर परिवार सुख-समृद्धि से परिपूर्ण हो, यही मेरी कामना है।” प्रताप सरनाईक फाउंडेशन ने सभी श्रद्धालुओं से इस दिव्य महोत्सव में शामिल होकर माँ के दर्शन का लाभ लेने की अपील की है।
Mira bhayandar chaitra navratri festival 2026 pratap sarnaik
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Dollar vs Rupee: कच्चे तेल की आग में झुलसा रुपया! डॉलर के मुकाबले 93.71 के रिकॉर्ड लो लेवल पर पहुंचा
Mar 20, 2026 | 06:38 PMएक्सीडेंट के बाद टूटा यूके07 राइडर का हौसला, जख्म दिखाकर पूछा- क्या फिर शुरू करूं व्लॉगिंग?
Mar 20, 2026 | 06:37 PM‘रुपाली चाकणकर का हो नार्को टेस्ट’, तांत्रिक अशोक खरात कांड को लेकर सुषमा अंधारे ने कर दी बड़ी मांग
Mar 20, 2026 | 06:25 PMनवरात्र व्रत न रख पाएं तो कैसे करें मां दुर्गा को प्रसन्न, यहां जानिए
Mar 20, 2026 | 06:23 PMअहेरी में बिना सूचना हटाईं दुकानें छोटे व्यवसायियों पर कार्रवाई से नाराजगी
Mar 20, 2026 | 06:21 PM‘मोहम्मद दीपक’ के खिलाफ FIR नहीं होगी रद्द! उत्तराखंड हाईकोर्ट ने दिया बड़ा फैसला, लगाई जमकर फटकार
Mar 20, 2026 | 06:20 PMAkola News: ग्रामीण क्षेत्रों में गैस संकट गहराया, कार्डधारकों को मिलेगा रॉकेल
Mar 20, 2026 | 06:20 PMवीडियो गैलरी

‘आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया’; राम मंदिर में राम यंत्र स्थापना के मौके पर विपक्ष पर भड़के CM योगी
Mar 20, 2026 | 01:46 PM
गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, लगाया ‘एंटी इंडिया नैरेटिव’ फैलाने का आरोप
Mar 19, 2026 | 10:21 PM
‘मां मदरलैंड तो बापू इजरायल कैसे’, विदेश नीति और गिरते रुपये पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा- VIDEO
Mar 19, 2026 | 09:37 PM
‘यह सब फिक्स्ड है’, शंकराचार्य ने खोला योगी-मौर्य के रिश्तों का राज, भाजपा की ‘नरम-गरम’ नीति पर उठाए सवाल
Mar 19, 2026 | 09:30 PM
क्या बिहार की सत्ता में होने वाला है बड़ा उलटफेर? सम्राट चौधरी और निशांत कुमार की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल- VIDEO
Mar 19, 2026 | 09:25 PM
‘हिम्मत है तो रोक कर दिखाओ’, हैदराबाद के मुस्लिम उपदेशक ने CM योगी को दी चुनौती; सड़क पर नमाज पढ़ने पर अड़ा
Mar 18, 2026 | 10:05 PM












