Amravati News: अब सेंसर बताएंगे फसलों का हाल बेलोरा में AI टेक्नोलॉजी इन सिट्रस पहल का आगाज रिद्धपुर सं. चांदूर बाजार तहसील के मौजा बेलोरा के मोसंबी बागों में आधुनिक खेती के एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है.
20 मार्च को सिट्रस एस्टेट चांदूर बाजार और महाराष्ट्र सरकार के कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एआई टेक्नोलॉजी इन सिट्रस सिट्रस फसलों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पहल का आधिकारिक शुभारंभ किया गया.
फोटोसिट्स इस्टेट इस अभिनव पहल के तहत प्रगतिशील किसान अजिंक्य बाबूराव गुल्हाने के मोसंबी बाग में मैप माई क्रॉप कंपनी के अत्याधुनिक इंटरनेट ऑफ थिंग्स सेंसर लगाए गए हैं.
एआई टेक्नोलॉजी की मदद से संतरे और मोसंबी की फसलों में लगने वाली बीमारियों और कीटों की पहचान समय रहते की जा सकेगी. सेंसर फसलों की समस्याओं का तुरंत विश्लेषण कर समाधान सुझाएंगे. सटीक जानकारी मिलने से खाद और कीटनाशकों का अनावश्यक खर्च बचेगा.
बेहतर देखभाल से फलों की गुणवत्ता अंतरराष्ट्रीय स्तर की होगी और उत्पादन में भारी वृद्धि होगी.इस अवसर पर सिट्रस एस्टेट कमेटी के कार्यकारी सदस्य और पूर्व विधायक बच्चूभाऊ कडू विशेष रूप से उपस्थित थे.
उनके साथ मोर्शी कृषि अधिकारी उज्ज्वल अगरकर, चांदुर बाजार के तहसील कृषि अधिकारी प्रवीण मोहोड़, तकनीकी अधिकारी अजय तलेगांवकर, मैप माई क्रॉप कंपनी के गौरव बिजवे और देशमुख, कार्यकारी समिति के सदस्य प्रफुल्ल नवघरे, पुष्पक खापरे, बेलोरा के सरपंच भैयासाहेब कडू समेत क्षेत्र के प्रगतिशील किसान बड़ी संख्या में उपस्थित थे.
आधुनिक खेती का नया अध्याय यह पहल भविष्य में सिट्रस फसलों में आधुनिक खेती का एक नया अध्याय शुरू करेगी.टेक्नोलॉजी की मदद से किसान अब ज़्यादा सटीक, टिकाऊ और लाभदायक खेती कर पाएंगे.यह कदम हमारे किसानों को वैश्विक स्पर्धा में खड़ा करेगा. बच्चू कडू कार्यकारी सदस्य, सिट्रस एस्टेट कमेटी