डिजिटल प्रशासन में नासिक की बड़ी उपलब्धि, मुख्यमंत्री के हाथों CEO ओमकार सम्मानित; राज्य में 4 स्थान हासिल
Nashik Zilla Parishad e-Governance Award: ई-गवर्नेस सुधार कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर नासिक जिला परिषद के सीईओ ओमकार पवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
- Written By: अंकिता पटेल
Maharashtra e-Governance Reform Program( Source: Social Media )
Maharashtra e-Governance Reform Program: नासिक सह्याद्रि अतिथि गृह में आयोजित एक विशेष समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा नासिक जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ओमकार पवार को ई-गवर्नेस सुधार कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल और सूचना प्रौद्योगिकी एवं सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार भी उपस्थित थे। राज्य सरकार के 150 दिवसीय ई-गवर्नेस सुधार कार्यक्रम के तहत जिला परिषदों के कामकाज का मूल्यांकन किया गया था।
इस कार्यक्रम में सात महत्वपूर्ण घटकों को आधार बनाया गया था, जिनमें आधिकारिक वेबसाइट का आधुनिकीकरण, ‘आपले सरकार प्रणाली, ई-ऑफिस, कार्यालयीन डैशबोर्ड, व्हाट्सएप चैटवॉट, सरकारी कामकाज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) एवं ब्लॉकचेन का उपयोग और भौगोलिक सूचना प्रणाली का प्रभावी क्रियान्वयन शामिल था।
सम्बंधित ख़बरें
कल्याण देह व्यापार केस में बड़ा खुलासा, गिरफ्तार महिला निकली वकील, दो पीड़ित महिलाएं कराई गईं मुक्त
छत्रपति संभाजीनगर: जलापूर्ति परियोजना बनी मुसीबत? सड़कें खोदीं, मरम्मत अधूरी! वाहन चालकों का सफर हुआ मुश्किल
छत्रपति संभाजीनगर के 174 होटल बिना फायर NOC, अब होगी सीलिंग की कार्रवाई; नियमों के उल्लंघन में मनपा सख्त
मुंबई: मध्य रेल के गैर-किराया आय में 16.78% की बढ़ोतरी होने से हुई 20.48 करोड़ की कमाई
सामान्य प्रशासन विभाग के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेश पाटिल ने जानकारी दी कि इन सभी मानकों पर खरा उत्तरते हुए नासिक जिला परिषद ने 165.75 अंक प्राप्त कर महाराष्ट्र में 5वां स्थान प्राप्त किया है।
ई-गवर्नेस सुधार कार्यक्रम
केवल एक प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि प्रशासन को अधिक पारदर्शी और जन-उन्मुख बनाने का प्रयास है। यह सम्मान नासिक जिला परिषद के सभी विभागाध्यक्षों।
यह भी पढ़ें:-सिंहस्थ कुंभ की तैयारी, घाट और मार्ग विकास योजना; नवश्या गणपती घाट तक सड़क होगी 12 मीटर चौड़ी
खंड विकास अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासी का परिणाम है। भविष्य में भी हम आधुनिक तकनीक का उपयोग कर नागरिकों को गुणवतापूर्ण सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
– जिला परिषद नासिक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ओमकार पवार
