Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 28 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कल्याण देह व्यापार केस में बड़ा खुलासा, गिरफ्तार महिला निकली वकील, दो पीड़ित महिलाएं कराई गईं मुक्त

Kalyan Crime News: कल्याण के तीसगांव में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ होने के बाद खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी महिला मनीषा नांदे पेशे से वकील है। कोर्ट ने उसे 10 जुलाई तक जेल भेजा।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jun 28, 2026 | 04:52 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)

Follow Us
Follow Us:

Thane Local Crime Updates: कल्याण पूर्व के तीसगांव स्थित एक होटल में कथित देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ होने के बाद जांच में नया खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में गिरफ्तार महिला पेशे से अधिवक्ता है और कल्याण तथा ठाणे की अदालतों में वकालत करती है। इस जानकारी के सामने आने के बाद मामले को लेकर शहर में चर्चा तेज हो गई है।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, ठाणे अपराध शाखा की मानव तस्करी निरोधक इकाई ने गुप्त सूचना के आधार पर तीसगांव नाका स्थित होटल उडूपी पैलेस में छापेमारी की थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कथित देह व्यापार के नेटवर्क का खुलासा किया और मौके से दो महिलाओं को मुक्त कराया। वहीं एक महिला को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू की गई।

गिरफ्तार महिला की पहचान और आरोप

पुलिस जांच में गिरफ्तार महिला की पहचान मनीषा नांदे के रूप में हुई है। जांच एजेंसियों का आरोप है कि वह आर्थिक रूप से जरूरतमंद महिलाओं को कथित रूप से देह व्यापार में शामिल कर इस अवैध गतिविधि का संचालन कर रही थी। पुलिस इस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

सम्बंधित ख़बरें

छत्रपति संभाजीनगर: जलापूर्ति परियोजना बनी मुसीबत? सड़कें खोदीं, मरम्मत अधूरी! वाहन चालकों का सफर हुआ मुश्किल

छत्रपति संभाजीनगर के 174 होटल बिना फायर NOC, अब होगी सीलिंग की कार्रवाई; नियमों के उल्लंघन में मनपा सख्त

मुंबई: मध्य रेल के गैर-किराया आय में 16.78% की बढ़ोतरी होने से हुई 20.48 करोड़ की कमाई

6 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर बिहार-हरियाणा के आरोपी; महाराष्ट्र का कोई बड़ा नाम है TET पेपर लीक का मास्टरमाइंड?

10 जुलाई तक न्यायिक हिरासत

ठाणे अपराध शाखा मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी महिला को 10 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जांच अधिकारी अब मामले से जुड़े साक्ष्यों को एकत्र कर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में लगे हैं।

यह भी पढ़ें:- शिवराज्याभिषेक समारोह में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का ऐलान, रायगढ़ किले के लिए जलापूर्ति योजना मंजूर

होटल प्रबंधन की भूमिका भी जांच के दायरे में

कोलसेवाड़ी पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि होटल प्रबंधन और आरोपी महिला के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत थी या नहीं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस कथित रैकेट में अन्य लोग भी शामिल थे या नहीं।

पूरे नेटवर्क की पड़ताल जारी

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी प्रारंभिक चरण में है। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, दस्तावेजों और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Kalyan hotel crime news busted arrested woman assault lawyer manisha nande

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 28, 2026 | 04:52 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Kalyan News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.