मुंबई: मध्य रेल के गैर-किराया आय में 16.78% की बढ़ोतरी होने से हुई 20.48 करोड़ की कमाई
Central Railway Non Fare Revenue: मध्य रेल ने मई 2026 तक गैर-किराया स्रोतों से ₹20.48 करोड़ की आय अर्जित की। विज्ञापन, ई-नीलामी और व्यावसायिक अनुबंधों से पिछले वर्ष की तुलना में 16.78% वृद्धि हुई।
- Written By: आलोक उमाकृष्ण
मध्य रेल के गैर-किराया आय में बढ़ोतरी (सोर्स: AI)
Central Railway Non Fare Revenue Rises: यात्री व माल किराए के साथ अन्य स्रोतों से भी अपनी आय बढ़ाने का प्रयास मध्य रेल की तरफ से हो रहा है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में गैर किराया राजस्व के तहत मध्य रेल ने मई 2026 तक 20.48 करोड़ की आय अर्जित की है। जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में अर्जित 17.54 करोड़ की तुलना में 16.78 प्रतिशत अधिक है।
मई 2026 के दौरान ई-नीलामी
बताया गया कि मई 2026 के दौरान ई-नीलामी के माध्यम से 29 अनुबंध प्रदान किए गए, जिनसे कुल 409.72 लाख का वार्षिक लाइसेंस शुल्क प्राप्त होगा। सीपीआरओ डॉ स्वप्निल नीला के अनुसार यह मध्य रेल द्वारा अपनी परिसंपत्तियों के वाणिज्यिक उपयोग एवं राजस्व सृजन के प्रति अपनाई जा रही सतत एवं प्रभावी रणनीति को प्रतिबिंबित करता है।
मोबाइल एसेट विज्ञापन के अंतर्गत मुंबई मंडल ने गाड़ी संख्या 22177 महानगरी एक्सप्रेस पर पूर्ण बाह्य विनाइल रैपिंग तथा आंतरिक विज्ञापन माध्यमों हेतु 5 वर्षों की अवधि के लिए 13.22 लाख प्रति वर्ष का अनुबंध प्रदान किया।
सम्बंधित ख़बरें
6 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर बिहार-हरियाणा के आरोपी; क्या महाराष्ट्र का कोई बड़ा नाम है मुख्य सूत्रधार?
शिवराज्याभिषेक समारोह में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का ऐलान, रायगढ़ किले के लिए जलापूर्ति योजना मंजूर
संभाजीनगर को राहत! नक्षत्रवाड़ी पंपहाउस की मरम्मत अंतिम चरण में, अगले 2 दिनों में फिर शुरू होगी वॉटर सप्लाई
अमरावती के 137 जिला परिषद स्कूलों के 230 क्लासरूम जर्जर, हजारों बच्चों की सुरक्षा पर खतरा
इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 11007/08 डेक्कन एक्सप्रेस तथा 12051/52 जनशताब्दी एक्सप्रेस पर विज्ञापन हेतु 5 वर्षों के लिए 12.50 लाख प्रति वर्ष तथा गाड़ी संख्या 22107/08 सीएसएमटी-लातूर-सीएसएमटी एक्सप्रेस एवं 22143/44 सीएसएमटी-बीदर-सीएसएमटी एक्सप्रेस पर विज्ञापन हेतु 5 वर्षों के लिए 6.55 लाख प्रति वर्ष का अनुबंध प्रदान किया गया।
इसके अतिरिक्त, गाड़ी संख्या 22229/22230 सीएसएमटी-मडगांव-सीएसएमटी वंदे भारत एक्सप्रेस के चेयर कार कोचों की हेडरेस्ट पर विज्ञापन प्रदर्शन हेतु तीन वर्षों के लिए 16.83 लाख प्रति वर्ष का अनुबंध प्रदान किया गया।
आउट-ऑफ-होम (OOH) विज्ञापन
आउट-ऑफ-होम (OOH) विज्ञापन के तहत मुंबई मंडल ने नवी मुंबई एयरपोर्ट रोड पर तीन नए होर्डिंग्स हेतु पाँच वर्षों के लिए 1.32 करोड़ प्रति वर्ष तथा मुलुंड-गोरेगांव लिंक रोड पर एक होर्डिंग हेतु 5 वर्षों के लिए 17.10 लाख प्रति वर्ष का अनुबंध प्रदान किया। रेलवे डिस्प्ले नेटवर्क (RDN) के अंतर्गत मुंबई मंडल के तारघर स्टेशन पर गैर-डिजिटल ग्लो साइन बोर्ड हेतु तीन वर्षों के लिए 6.00 लाख प्रति वर्ष तथा नागपुर मंडल के धामनगांव स्टेशन पर साइन बोर्ड हेतु तीन वर्षों के लिए 1.36 लाख प्रति वर्ष का अनुबंध प्रदान किया गया।
अन्य प्रमुख गैर-किराया आय
पहलों के अंतर्गत मुंबई मंडल द्वारा लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) में रेल कोच रेस्तरां के संचालन हेतु 5 वर्षों के लिए 48.09 लाख प्रतिवर्ष, न्यू मुलुंड गुड्स डिपो एवं कलंबोली में प्रतीक्षालय-सह-कैंटीन सुविधा के संचालन हेतु 5 वर्षों के लिए 3.32 लाख प्रतिवर्ष तथा वसिंद में किराना एवं फोटोकॉपी केंद्र के संचालन हेतु 5 वर्षों के लिए 5.50 लाख प्रतिवर्ष के अनुबंध प्रदान किए गए।
इसके अतिरिक्त, ट्रॉम्बे (महुल) में प्रतीक्षालय-सह-कैंटीन सुविधा के संचालन हेतु 5 वर्षों के लिए 1.65 लाख प्रतिवर्ष तथा ठाणे में बैटरी स्वैपिंग स्टेशन के संचालन हेतु 5 वर्षों के लिए 5.26 लाख प्रतिवर्ष का अनुबंध भी प्रदान किया गया।
भुसावल मंडल
भुसावल–नासिक रोड खंड पर विविध वस्तुओं की ऑन-बोर्ड बिक्री हेतु 3 वर्षों के लिए 45.73 लाख प्रतिवर्ष, अकोला में रेल कोच रेस्तरां के संचालन हेतु 5 वर्षों के लिए 9.78 लाख प्रतिवर्ष, खंडवा में किराना स्टोर के संचालन हेतु 3 वर्षों के लिए 1.56 लाख प्रतिवर्ष तथा नासिक रोड एवं भुसावल स्टेशनों पर मोबाइल चार्जिंग कियोस्क के संचालन हेतु 5 वर्षों के लिए 3.40 लाख प्रतिवर्ष के अनुबंध प्रदान किए गए। देवलाली में रिटायरिंग रूम के प्रबंधन एवं संचालन हेतु 5 वर्षों के लिए 0.22 लाख प्रतिवर्ष का अनुबंध भी प्रदान किया गया।
यह भी पढ़ेः- नासिक में दर्दनाक हादसा; कार की टक्कर से मध्यप्रदेश के मजदूर दंपत्ति की इलाज के दौरान हुई मौत
नागपुर मंडल
न्यू बल्हारशाह मालगोदाम में रिक्त BOXN रेकों की सफाई हेतु 6 माह की अवधि के लिए 31.87 लाख प्रतिवर्ष, मकरधोखड़ा में डोर क्लोजिंग एवं रिक्त वैगनों की सफाई हेतु 2 वर्षों के लिए 31.52 लाख प्रतिवर्ष, अमला एवं बल्हारशाह में मोबाइल फूड वैन संचालन हेतु 5 वर्षों के लिए 8.76 लाख प्रतिवर्ष तथा अजनी पार्सल कार्यालय में दोपहिया वाहन पैकिंग सुविधा हेतु 3 वर्षों के लिए 2.42 लाख प्रतिवर्ष के अनुबंध प्रदान किए गए।
इसके अतिरिक्त, बैतूल मालगोदाम में ट्रक पार्किंग सह स्टैकिंग सुविधा हेतु 3 वर्षों के लिए 2.12 लाख प्रतिवर्ष, बल्हारशाह में डिजिटल लॉकर सुविधा हेतु 3 वर्षों के लिए 1.10 लाख प्रतिवर्ष, वर्धा में मिनी जलपान इकाई सहित प्रतीक्षालय रखरखाव हेतु 3 वर्षों के लिए 1.15 लाख प्रतिवर्ष तथा चंद्रपुर में किराना एवं फोटोकॉपी केंद्र संचालन हेतु 3 वर्षों के लिए 0.71 लाख प्रतिवर्ष के अनुबंध भी प्रदान किए गए।
