Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नासिक मनपा चुनाव: 9 साल बाद मतदान में जनप्रतिनिधि भी कतार में, 31 प्रभागों में दिखा भारी उत्साह

Election Day Highlights: नासिक मनपा चुनाव के दौरान 31 प्रभागों में जबरदस्त उत्साह दिखा। करीब 9 साल बाद हुए चुनाव में सांसदों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भी लाइन में लगकर मतदान किया।

  • By अंकिता पटेल
Updated On: Jan 16, 2026 | 09:08 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Municipal Corporation Voting: नासिक महानगरपालिका चुनाव की मतदान प्रक्रिया के दौरान आज शहर के 31 प्रभागों में भारी उत्साह देखा गया। आम जनता के साथ-साथ सांसदों, विधायकों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने भी लाइन में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया, करीब नौ वर्षों के लंबे अंतराल के बाद हो रहे इन चुनावों को लेकर शहर के वीआईपी केंद्रों पर सुबह से ही दिग्गजों का तांता लगा रहा। लोकतंत्र के इस पर्व में शहर के प्रमुख चेहरों ने मतदान केंद्रों पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

जागरुकता का दिया संदेश

मालेगाव और घुलिया लोकसभा क्षेत्र की सांसद डॉ। शोभाताई बच्छाव ने नासिक में अपना वोट डाला, भाजपा विधायक राहुल ढिकले, प्रो, देवयानी फरांदे और सीमा हिरे ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में मतदान किया, महानगरपालिका आयुक्त मनीषा खत्री शाह, पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी ने स्वयं मतदान कर नागरिकों को इस प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संदेश दिया।

पूर्व विधायका, पूर्व महापौर और पूर्व नगरसेवकों ने भी अपने परिवारी के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंचकर वोट डाला, मतदान केंद्री पर केवल वीआईपी ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों का जज्बा भी काबिले तारीफ रहा। कई केंद्रों पर 90 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग और दिव्याग मतदाता व्हीलचेयर पर बैठकर वोट देने पहुंचे।

सम्बंधित ख़बरें

‘नकल वही करते हैं जिनके पास…ठाकरे पर बरसे रामदास आठवले, मुंबई मेयर पद पर ठोका बड़ा दावा

नागपुर चुनाव में गजब लापरवाही: पत्नी नागपुर में तो मां का वोट ‘औरंगाबाद’ शिफ्ट, सिस्टम पर भड़के वोटर्स!

Maharashtra News: मनपा चुनाव में उंगली की स्याही पर सवाल, कोरस कंपनी के मार्कर की जांच

नासिक APMC संकट में: 25 करोड़ से 18 करोड़ पर गिरी सालाना आय, घाटा देख मंत्री रावल हुए लाल

आखिरकार 9 साल का इंतजार हुआ खत्म

नासिक नगर निगम के चुनाव कई तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से लगभग नौ वर्षों से लंबित थे। यही वजह है कि इस बार मतदाताओं में एक अलग ही जोश देखने को मिल रहा है।

प्रशासनिक अधिकारियों ने इस चुनाव को ‘लोकतांत्रिक उत्सव’ करार दिया और शांतिपूर्ण मतदान के लिए नासिक की जनता की सराहना की। नेताओं और अधिकारियों द्वारा किए गए इस मतदान से शहर में एक सकारात्मक संदेश गया है।

यह भी पढ़ें:-नासिक APMC संकट में: 25 करोड़ से 18 करोड़ पर गिरी सालाना आय, घाटा देख मंत्री रावल हुए लाल

दिग्गजों की उपस्थिति ने न केवल मतदान प्रतिशत बढ़ाने में मदद की, बल्कि नए मतदाताओं को भी प्रेरित किया। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजामों के बीच शाम तक मतदान की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी रही।

Nashik municipal election voting vip leaders cast vote

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 16, 2026 | 09:08 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Maharashtra News
  • Nashik
  • Nashik News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.