-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Shivangaon Last Voting Rehabilitation Nagpur Municipal Election
शिवणगांव में हुआ आखिरी मतदान, पुनर्वसन के बाद बदला समीकरण, समाज भवन और स्कूल तोड़े गए
- Written By: आंचल लोखंडे
Nagpur के शिवणगांव में पुनर्वसन और तोड़फोड़ के बीच महानगरपालिका चुनाव का आखिरी मतदान हुआ, जहां घटती आबादी, बदले राजनीतिक समीकरण और मतदान केंद्र की दूरी ने लोकतंत्र की कठिन परीक्षा ली।

नागपुर मनपा चुनाव (सौ. सोशल मीडिया )
Shivangaon Last Voting: ‘मराठा तितुका मेळवावा’ फिल्म के गीत “आखिरचा हा तुला दंडवत” (यह तुझे अंतिम दंडवत) की पंक्तियां गुरुवार को हुए महानगरपालिका मतदान दिवस पर शिवणगांव में सजीव होती नजर आईं। शहर की सीमा पर बसा यह गांव, जिसे शहर ने कभी पूरी तरह अपनाया नहीं, आज अपने अस्तित्व के अंतिम पड़ाव पर खड़ा दिखाई दे रहा है।
महानगरपालिका के प्रभाग क्रमांक 38 का यह इलाका नाममात्र को शहर का हिस्सा है, लेकिन वास्तविकता में विकास से कोसों दूर रहा है। शिवणगांव कभी मिहान और कार्गो परियोजना से प्रभावित लोगों के आंदोलनों का केंद्र रहा। कुछ समय तक शांति रही, लेकिन अब हवाई अड्डा विस्तार का कार्य फिर से शुरू हो गया है।
2700 से घटकर बचे केवल 700 मतदाता
जिला प्रशासन ने यहां के परिवारों को नोटिस जारी किए और मुआवजा देकर पुनर्वसन की प्रक्रिया शुरू की। इसके चलते आधे से अधिक परिवार गांव छोड़ चुके हैं। अब उंगलियों पर गिने जाने लायक ही कुछ परिवार शिवणगांव का अस्तित्व बचाए हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस बार का महानगरपालिका चुनाव शिवणगांव के लिए अंतिम साबित हो सकता है। कभी जहां गांव में 2700 मतदाता थे, अब केवल 650 से 700 मतदाता ही शेष रह गए हैं। टूटे घर, जगह-जगह पड़ा मलबा और सुनसान सड़कें शिवणगांव की पीड़ा को साफ बयां करती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बार-बार सड़कें खोदने की झंझट से मिलेगी मुक्ति: नागपुर मनपा बनाएगी 38 किमी लंबा अंडरग्राउंड यूटिलिटी कॉरिडोर
कक्षाएं हैं, छात्र हैं, लेकिन शिक्षक कहां हैं? बदहाल स्कूल को लेकर मनपा मुख्यालय में फूटा छात्रों का गुस्सा
SIR अभियान के ढीले रवैये पर DPC बैठक में हंगामा: उत्तर और मध्य नागपुर की उपेक्षा पर विधायकों का फूटा गुस्सा
नागपुर में फिर सुलगी आंदोलनों की आग: संविधान चौक बना जेन जी के संघर्ष का गढ़, सरकार विरोधी प्रदर्शन तेज!
लोकतंत्र की परीक्षा हुई कठिन
हर वर्ष मतदान गांव स्थित महानगरपालिका स्कूल में होता था, लेकिन इस बार गांव के दो स्कूल और तुकडोजी महाराज समाज भवन तोड़ दिए जाने के कारण मतदान के लिए दो किलोमीटर दूर स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज को केंद्र बनाया गया। स्थिति और जटिल तब हो गई जब कुछ परिवारों का आधा मतदान शिवणगांव (प्रभाग 38) और आधा चिंचभुवन (प्रभाग 35) में दर्ज पाया गया। इसके अलावा महानगरपालिका द्वारा शिवणगांव की बस सेवा पूरी तरह बंद कर दिए जाने से वृद्ध, महिलाएं और दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान करना बेहद कठिन हो गया। कई लोग अपने मताधिकार का प्रयोग ही नहीं कर सके।
राजनीतिक समीकरण बदले
पहले शिवणगांव कांग्रेस समर्थक मतदाताओं का बहुल क्षेत्र था, लेकिन पुनर्वसन के चलते बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक मतदाता चिंचभुवन में बस गए हैं। इसके कारण कांग्रेस का एक बड़ा वोट बैंक प्रभाग 38 से प्रभाग 35 में स्थानांतरित हो गया है। माना जा रहा है कि इसका सीधा असर इस बार के चुनाव परिणामों पर पड़ेगा। शेष बचे मतदाताओं में भाजपा समर्थकों की संख्या अधिक होने से प्रभाग 38 में भाजपा को लाभ मिलने की संभावना जताई जा रही है।
ये भी पढ़ें :- Nagpur News: सीसीटीवी की सख्ती, कौन देगा निधि? बोर्ड परीक्षा से पहले मुख्याध्यापक संघ का विरोध
“मतदान किया, फिर भी शिवणगांव खत्म होगा”
स्थानीय ग्रामीण दत्ता भुसारी ने कहा कि “शिवणगांव का अस्तित्व ही जल्द समाप्त होने वाला है। इसलिए यहां के नागरिकों का शत-प्रतिशत मतदान पुनर्वसन स्थल पर होना चाहिए था। हम मतदान किसके लिए और क्यों करें? जो गांव कल अस्तित्व में ही नहीं रहेगा, उसके विकास का सपना क्यों देखें?”
नागपुर से नवभारत लाइव के लिए राघवेंद्र टोकेकर की रिपोर्ट
Shivangaon last voting rehabilitation nagpur municipal election
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PMMP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PMबिग बॉस 20 का हुआ धमाकेदार ऐलान, सलमान खान फिर संभालेंगे होस्टिंग की कमान, सितंबर से शुरू होगा शो
Jul 21, 2026 | 10:39 PMबेस्ट बस हादसों पर गंभीर सवाल; ड्राइवर नहीं, सिस्टम है हादसों का जिम्मेदार, कागजों में फिट, सड़क पर हैं अनफिट
Jul 21, 2026 | 10:38 PMCJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PMबाबा महाकाल की सवारी की तैयारियां तेज, कलेक्टर ने सवारी मार्ग का किया निरीक्षण; श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर फोकस
Jul 21, 2026 | 10:35 PMDelhi Student Protest: NSUI ने तेज किया विरोध, एनटीए बैन और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
Jul 21, 2026 | 10:22 PMवीडियो गैलरी

जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM
Share Market: बाजार खुलते ही डूबे ₹30,000 करोड़! सेंसेक्स-निफ्टी क्यों फिसले?, VIDEO
Jul 21, 2026 | 05:09 PM
क्या ट्रेड डील से बर्बाद हो जाएंगे भारतीय किसान? महापंचायत में उठे बड़े सवाल-VIDEO
Jul 21, 2026 | 02:23 PM
जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद सौरव दास का बड़ा दावा, सरकार के सामने रखीं 3 बड़ी मांगें-VIDEO
Jul 21, 2026 | 02:03 PM
‘दूसरी सरकारों ने सिर्फ झोलियां भरीं’… संजना सिंह का बड़ा हमला, दतिया की जनता से किया खास वादा-VIDEO
Jul 21, 2026 | 01:38 PM














