Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नासिक APMC संकट में: 25 करोड़ से 18 करोड़ पर गिरी सालाना आय, घाटा देख मंत्री रावल हुए लाल

Nashik APMC News: नासिक कृषि उत्पन्न बाजार समिति की आय में 7 करोड़ की गिरावट व भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद राज्य सरकार सख्त हुई है। मंत्री रावल ने समिति भंग कर प्रशासक नियुक्त करने के संकेत दिए हैं।

  • By अंकिता पटेल
Updated On: Jan 16, 2026 | 08:24 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Agricultural Market Committee: नासिक कृषि उत्पन्न बाजार समिति की आर्थिक स्थिति और कार्यप्रणाली को लेकर राज्य सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। चालू वित्त वर्ष में समिति की आय में पिछले वर्ष की तुलना में करीब सात करोड़ रुपये की भारी गिरावट दर्ज की गई है।

किसानों और व्यापारियों की बढ़ती शिकायतों के बीच विपणन मंत्री जयकुमार रावल ने संकेत दिए हैं कि मनपा चुनाव समाप्त होते ही वर्तमान समिति को बर्खास्त कर वहां प्रशासक नियुक्त किया जाएगा।

आय में ऐतिहासिक गिरावट और भ्रष्टाचार के आरोप: पिछले एक वर्ष में समिति की साख और खजाने दोनों को बड़ा नुकसान पहुंचा है। एक वर्ष के भीतर समिति की वार्षिक आय 25 करोड़ रुपये से घटकर महज 18 करोड़ रुपये रह गई है।

सम्बंधित ख़बरें

मतदान केंद्र के भीतर हंगामा, बाहर हुई हाथापाई, उत्तर नागपुर के कई इलाकों में रहा तनाव

उम्मीदवार का नाम और पार्टी का निशान भी मौजूद, बूथ कार्यकर्ताओं ने बताया ‘जागरूकता का तरीका’

नासिक में काउंटिंग डे: 9 साल बाद फैसला आज; 122 सीटों के लिए 735 उम्मीदवारों की किस्मत तय

Nagpur News: सीसीटीवी की सख्ती, कौन देगा निधि? बोर्ड परीक्षा से पहले मुख्याध्यापक संघ का विरोध

पिछले वर्ष कल्पना चंबले के अध्यक्ष बनने के बाद से ही पूर्व सभापत्ति देवीदास पिंगले ने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। मंत्री जयकुमार रावल ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी वसूली के बावजूद समिति घाटे में क्यों है, इसकी गहन जांच की जाएगी।

अवैध वसूली पर व्यापारियों का वार

नासिक अनाज किराना बाँक व्यापारी संगठन के अध्यक्ष प्रफुल्ल संचेती ने मंत्री का ध्यान सुलेमानी सेस’ और नाकों पर अनाज के ट्रको को रोककर की जाने वाली अवैध वसूली की ओर खींचा, व्यापारियों ने मांग की कि 20 जनवरी के बाद ट्रकों को न रोका जाए। इस पर मंत्री ने आश्चर्य जताया कि जब व्यापारियों से इतनी वसूली हो रही है, तो समिति का रिकॉर्ड घाटा क्यों दिखा रहा है?

“बाजार समिति के इतिहास में पहली बार आय में इतनी बड़ी गिरावट आई है। यह समिति अब भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुकी है। किसानों और व्यापारियों के साथ मिलकर मैने सरकार से कार्रवाई की मांग की थी। अब जल्द ही प्रशासक की नियुक्ति होगी, जिससे समिति की गरिमा फिर बहाल होगी।”

-देवीदास पिंगले

यह भी पढ़ें:-नासिक में काउंटिंग डे: 9 साल बाद फैसला आज; 122 सीटों के लिए 735 उम्मीदवारों की किस्मत तय

चुनाव के बाद बड़ा फैसला

सूत्रों के अनुसार, बर्खास्तगी की फाइल लगभग तैयार है। महानगरपालिका चुनाव की आचार संहिता और व्यस्तता खत्म होते ही राज्य सरकार इस पर आधिकारिक मोहर लगा देगी। प्रशासक की नियुक्ति के बाद समिति के पिछले एक वर्ष के खर्चों और आय के स्रोतों का ऑडिट भी कराया जा सकता है।

Nashik apmc income drop corruption allegations administrator hint

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 16, 2026 | 08:24 AM

Topics:  

  • agricultural crops
  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Nashik
  • Nashik News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.