- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Chhatrapati Sambhajinagar Municipal Election Security Arrangements
मनपा चुनाव में अभूतपूर्व सुरक्षा, मतदान से पहले पुलिस फुल अलर्ट, अपराधियों पर शिकंजा
- Written By: अंकिता पटेल
Law and Order: छत्रपति संभाजीनगर मनपा चुनाव के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। 905 निवारक कार्रवाइयों, MPDA व तड़ीपारी के साथ पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Municipal Election, Police Security: छत्रपति संभाजीनगर मनपा चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए शहर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। 15 जनवरी को मतदान और 16 जनवरी को मतगणना के मद्देनजर पुलिस आयुक्तालय ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक बंदोबस्त खड़ा किया है।
किसी भी तरह की अव्यवस्था या अनुचित गतिविधि को रोकने के लिए पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ मैदान में उतारा गया है। चुनाव अवधि के दौरान अब तक शहर में 905 निवारक कार्रवाइयां की जा चुकी हैं।
गंभीर आपराधिक प्रवृत्तियों पर नियंत्रण के लिए विभिन्न कानूनों के तहत कार्रवाई की गई है। इनमें गंभीर अपराधों से जुड़े मामलों में 88 कार्रवाइयां, जबकि महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत 28 व्यक्तियों को शहर से बाहर किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Wardha: केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ युवक कांग्रेस का हल्लाबोल, जनहित के मुद्दों पर निकाला विशाल मोर्चा
Chhatrapati Sambhajinagar: वर्षभर में सैकड़ों पेड़ों की अवैध कटाई, शिकायतें सिर्फ आठ, पांच मामलों में एफआईआर
ललित मोदी के दावों पर रामदास आठवले का कांग्रेस पर तीखा हमला; राहुल गांधी को दी उल्टी-सीधी बातें न करने की सलाह
Mumbai की प्यास बुझाने के लिए 3 लाख से ज्यादा पेडों की बलि ! बीएमसी के गारगाई बांध से जैव विविधता को खतरा
इसके पुलिस अलावा एमपीडीए के तहत चार आरोपियों के खिलाफ और संगठित अपराध से जुड़े मामलों में तीन आरोपियों पर कार्रवाई की गई है। अवैध शराब बिक्री और मादक पदार्थों के कारोबार पर भी सख्त नजर रखी जा रही है। शराबबंदी से जुड़े 211 मामलों में करीब 7 लाख 21 हजार 895 रुपये का माल जब्त किया गया है।
चौबीसों घंटे रखी जा रही है नजर
मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 4,667 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी, 1,928 होमगार्ड, राज्य रिजर्व पुलिस बल की एक कंपनी और दो प्लाटून तैनात किए गए हैं।
शहर के सभी मतदान केंद्रों, उनके 100 मीटर के दायरे, संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में फिक्स प्वाइंट सुरक्षा, पैदल गश्त और सेक्टर पेट्रोलिंग की जा रही है।
इसके अलावा ड्रोन कैमरों के जरिए चौबीसों घंटे निगरानी रखी जा रही है। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती, महिला सुरक्षा दस्ते, त्वरित प्रतिक्रिया दल, यातायात पुलिस के साथ समन्वय और रूट मार्च के माध्यम से इलाके में सुरक्षा का माहौल मजबूत किया गया है।
अब तक 847 हथियार जमा कराए गए
एनडीपीएस कानून के तहत 18 मामलों में 11 लाख 87 हजार 207 रुपये मूल्य के मादक पदार्थ पकड़े गए हैं। चुनाव प्रक्रिया में हथियारों के दुरुपयोग की आशंका को देखते हुए अब तक 847 हथियार जमा कराए गए है।
बीएनएसएस की धारा 163 के तहत 283 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। हालांकि ऐसे प्रतिबंधित व्यक्तियों को भी सुबह 7 से 10 बजे के बीच मतदान करने की 4,667 पुलिसकर्मी और 1,928 होमगाडौं की तैनाती अनुमति दी गई है।
यह भी पढ़ें:-लोकतंत्र पर हमला! कैश फॉर वोट सूची से हड़कंप, मनपा चुनाव से पहले बड़ा आरोप; बेगमपुरा में चुनावी तनाव
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और नागरिक बिना किसी भय के अपने मताधिकार का प्रयोग करें। पुलिस आयुक्तालय ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग करें।
Chhatrapati sambhajinagar municipal election security arrangements
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नई कार खरीदने जा रहे हैं? ये 5 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, बाद में होगा पछतावा
Jun 05, 2026 | 04:09 AMलोन लेने से पहले कर लें ये काम, नहीं तो पड़ सकता है भारी, मिनटों में ऐसे चेक करें अपना CIBIL Score
Jun 05, 2026 | 02:55 AMAaj Ka Rashifal 5 June 2026: जून के पहले शुक्रवार को चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें कैसा रहेगा आज का राशिफल
Jun 05, 2026 | 12:15 AMWardha: केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ युवक कांग्रेस का हल्लाबोल, जनहित के मुद्दों पर निकाला विशाल मोर्चा
Jun 04, 2026 | 11:51 PMलखनऊ में बनेगा BJP का आलीशान 6 मंजिला मुख्यालय, छत पर उतरेगा हेलीकॉप्टर; जानिए क्या है मेगा प्लान
Jun 04, 2026 | 11:28 PMनोएडा में तेज हवाओं और बारिश का कहर, कई इलाकों में भारी नुकसान; सड़कों पर गिरे पेड़
Jun 04, 2026 | 11:24 PMजितनी जल्दी खत्म हो उतना बेहतर…दिलीप घोष का ममता बनर्जी पर हमला, कहा- बंगाल की सबसे बड़ी समस्या थी टीएमसी
Jun 04, 2026 | 11:21 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के चहेते से बागी तक, क्या बंगाल के शिंदे बनेंगे ऋतब्रत बनर्जी?
Jun 04, 2026 | 11:07 PM
Rohini Ghavari के वायरल Audio ने खोली चंद्रशेखर की पोल! सांसद बनने के पीछे का असली सच? देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 10:55 PM
दिल्ली में मालवीय नगर के होटल में जिंदा जले 21 लोग, हादसे के बाद चर्चा में आया अंग्रेजों का ‘लाल डोरा’, VIDEO
Jun 04, 2026 | 09:06 PM
भोपाल में बवाल, बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी का नाम बदलने पर भड़की NSUI; गेट पर किया यज्ञ, दी बड़ी चेतावनी- VIDEO
Jun 04, 2026 | 08:50 PM
इन 3 छात्रों ने खोली सिस्टम की पोल, पाकिस्तानी होने के ताने झेले; फिर CBSE ने मानी गलती, देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 08:38 PM
चंद दिनों के मुख्यमंत्री है सम्राट! तेज प्रताप यादव ने कर दी भविष्यवाणी, गिना दिए राजनीति में बचे दिन
Jun 04, 2026 | 02:01 PM













