- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nashik Municipal Election Development Works Girish Mahajan
Nashik में 689 करोड़ रुपए से होगा 7 सड़कों व सीवरेज का काम, मंत्री गिरीश महाजन ने किया शुभारंभ
Nashik Development Works: महापालिका चुनाव आचार संहिता से पहले नासिक मनपा ने सैकड़ों करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। गिरीश महाजन के हाथों वृक्षारोपण व सीवरेज, सड़क परियोजनाओं का शुभारंभ हुआ।
- Written By: आकाश मसने

नासिक में पौधरोपण करते मंत्री गिरीश महाजन व अन्य (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nashik Road Development Project: महापालिका चुनाव की आचार संहिता जारी होने से पहले सोमवार को नासिक मनपा के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया। कुंभ मेला मंत्री गिरीश महाजन के हाथों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वृक्षारोपण का शुभारंभ करने के साथ ही सैकड़ों करोड़ रुपये के कार्यों का भी शुभारंभ किया गया। इन कार्यक्रमों के निमित्त से चुनाव प्रचार की शुरुआत मानी जा रही है।
इस बीच आचार संहिता के मद्देनजर सोमवार को महासभा और स्थायी समिति की तत्काल बैठकें आयोजित की गईं, जिसमें कई विषयों को जल्दबाजी में मंजूरी दी गई। पिछले 4 साल से लंबित महापालिका चुनाव की तैयारी पहले ही शुरू हो चुकी थी और सोमवार 15 दिसंबर को राज्य चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों की घोषणा की।
विकास कार्यों को आचार संहिता का झटका न लगे इसलिए संभावित तारीखों को ध्यान में रखते हुए महापालिका द्वारा कार्यों में तेजी लाई गई थी। इसके लिए छुट्टी के दिन भी कामकाज जारी रखा गया। कार्यों के टेंडर प्रकाशित कर उन्हें अंतिम रूप देने और कार्यादेश जारी करने के लिए अधिकारी वर्ग काम में लग गया।
सम्बंधित ख़बरें
लाल परी का ‘मुनाफा अवतार’: विज्ञापनों से होगी 250 करोड़ की कमाई, 1 करोड़ यात्रियों का लक्ष्य
2 लाख में हुआ नवविवाहिता का सौदा फिर जबरन हुई दूसरी शादी, नासिक पुलिस ने 2 महिलाओं को किया गिरफ्तार
कोंकण रेलवे का टाइमटेबल ध्वस्त, तेजस एक्सप्रेस 7 घंटे देरी से, सांसद नरेश म्हस्के ने रेलमंत्री को लिखा पत्र
विज्ञापन से ST की कमाई में उछाल, 5 साल में 250 करोड़ का लक्ष्य, नए टेंडर से दोगुनी होगी आय
इन विकासकार्यों का हुआ शुभारंभ
सोमवार को नासिक मनपा की अमृत 2 योजना के तहत 452 करोड़ रुपये की लागत से मल-निस्सारण (सीवरेज) व्यवस्था विकसित करने, 237 करोड़ रुपये की लागत से शहर की 7 सड़कों को विकसित करने, रामकाल पथ से विस्थापित हुए निवासियों को फ्लैट/सदनिका वितरित करने और शहर के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण का शुभारंभ किया गया।
यह भी पढ़ें:- जिसकी अटकलें थीं वही हुआ! निकाय चुनावों में साथ आए उद्धव और राज, संजय राउत ने किया बड़ा ऐलान
महासभा और स्थायी समिति की अंतिम बैठक
चुनाव आचार संहिता की संभावना को ध्यान में रखते हुए महापालिका की स्थायी समिति और महासभा की बैठकें सोमवार दोपहर को आयोजित की गईं। इस बैठक में 20 से अधिक महत्वपूर्ण विषयों को मंजूरी दी गई। प्रशासनिक शासन काल की यह अंतिम बैठक थी। इस दौरान निर्माण, उद्यान, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण विषय बैठक में रखे गए थे।
Nashik municipal election development works girish mahajan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
होली पर सख्ती: ठाणे RPF का जागरूकता अभियान, लोकल पर गुब्बारे-पत्थर फेंकने वालों पर होगी कार्रवाई
Mar 03, 2026 | 07:11 PMलाल परी का ‘मुनाफा अवतार’: विज्ञापनों से होगी 250 करोड़ की कमाई, 1 करोड़ यात्रियों का लक्ष्य
Mar 03, 2026 | 07:10 PMकब है चैत्र महीने की पहली कालाष्टमी, इस तरह करें भगवान कालभैरव की पूजा, मिलेंगी शत्रुओं से मुक्ति
Mar 03, 2026 | 07:09 PMSA vs NZ Semi-Final Pitch Report: साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड ईडन गार्डन्स में आमने-सामने, जानिए पिच रिपोर्ट
Mar 03, 2026 | 07:07 PMमारुति 800 को मॉडिफाई कर बनाई लैम्बोर्गिनी, झारखंड के जुगाड़ का वीडियो हो रहा वायरल
Mar 03, 2026 | 07:00 PMकृति सेनन ने जीजा स्टेबिन बेन संग खेली पहली होली, माता-पिता और बहन नूपुर संग किया शानदार सेलिब्रेशन
Mar 03, 2026 | 06:54 PMखामेनेई की मौत के बाद क्यों भड़का कश्मीर? तीसरे दिन भी प्रदर्शन जारी, रास्ते सील, सुरक्षा एजेंसी अलर्ट
Mar 03, 2026 | 06:53 PMवीडियो गैलरी

अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM













