Nashik मनपा चुनाव से पहले भाजपा-शिंदे गुट विवाद गरमाया, केंद्रीय कार्यालय में संपन्न हुई अहम बैठक
Nashik Municipal Council Elections: नासिक में नगर परिषद चुनाव से पहले भाजपा और शिवसेना शिंदे गुट के बीच विवाद बढ़ने की आशंका। शिंदे गुट की बैठक में फेक नैरेटिव और पार्टी रणनीति पर तीखी बहस हुई।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स:सोशल मीडिया )
Nashik Municipal Council Elections : राज्य की नगर परिषद चुनावों में भाजपा और शिवसेना शिंदे गुट के बीच पैदा हुए विवाद को सुलझाने के लिए वरिष्ठ स्तर पर बैठकों और प्रयासों का दौर जारी है, लेकिन नासिक में इस विवाद के और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
महापालिका चुनाव की पृष्ठभूमि पर शनिवार को आयोजित शिवसेना शिंदे गुट की महत्वपूर्ण बैठक में फेक नैरेटिव का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा। इससे मनपा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल गरमाता दिखाई दे रहा है।
शनिवार को मायको सर्कल स्थित केंद्रीय कार्यालय में शिवसेना शिंदे गुट की बैठक संपन्न हुई। आगामी मनपा चुनाव की पृष्ठभूमि में इस बैठक को बेहद अहम माना गया। इसमें पार्टी की रणनीति के साथ ही भाजपा से संबंध, चर्चा और भविष्य की भूमिका पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
अशोक खरात मामला, ढोंगी तांत्रिक के दफ्तर में मिला रहस्यमयी काला पत्थर, कोर्ट में वकीलों के बीच तीखी बहस
नासिक कुंभ मेला: कमिश्नर के फर्जी डिजिटल हस्ताक्षर से बनाया करोड़ों का वर्क ऑर्डर, एक गलती से पकड़ी गई चोरी
TCS नासिक उत्पीड़न मामला: “हानिया” नाम रखने का दबाव और मलेशिया भेजने की साजिश, जांच में नए खुलासे
भंडारा: 63 ग्राम पंचायत उपचुनावों के नतीजे घोषित; 13 सरपंच और 40 सदस्यों की जीत के साथ समर्थकों ने मनाया जश्न
बैठक में शिंदे गुट के कई पदाधिकारियों ने भाजपा पर फेक नैरेटिव फैलाने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि भाजपा के कुछ नेता यह प्रचार कर रहे हैं कि शिंदे गुट के नगरसेवक उनसे संपर्क में हैं और उनसे मुलाकात भी है। बैठक में यह हुई मुद्दा उठते ही कई पदाधिकारी आक्रामक हो गए।
भाजपा का मौन आश्चर्यजनक
- शिंदे गुट के आरोपों के बाद भी भाजपा की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
- आमतौर पर हर आरोप का तत्काल जवाब देने वाली भाजपा की इस बार की चुप्पी से राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू है।
- कुछ लोगों का मानना है कि आगामी मनपा चुनाव में गठबंधन का मुद्दा महत्वपूर्ण होने के कारण भाजपा प्रतिक्रिया देने से बच रही है।
स्थानीय राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत
हाल ही में हुए नगर परिषद चुनावों के दौरान भी कुछ शहरों में भाजपा और शिंदे गुट में टकराव दिखा। ऐसे में मनपा चुनाव में गठबंधन होगा या सीधा संघर्ष, यह बड़ा सवाल बन गया है।
यह भी पढ़ें:-Nashik सशस्त्र सेना ध्वज दिवस 2025 का शुभारंभ,शहीद सैनिकों को पुष्पांजलि, वीर परिवारों का सम्मान
कुल मिलाकर, शिवसेना शिंदे गुट की बैठक से जो संकेत मिले हैं, उनसे भाजपा-शिंदे गुट के बीच विवाद बढ़ने की संभावना नजर
शिवसेना आ रही है।
