Akola Municipal Corporation: अकोला महानगरपालिका ने बकाया करदाताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। उत्तर जोन की चार संपत्तियों पर प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किए गए हैं।
अकोला महानगरपालिका आयुक्त डा. सुनील लहाने के आदेशानुसार और अतिरिक्त आयुक्त सुमेध अलोने, उपायुक्त विजय पारतवार तथा सहायक आयुक्त विठ्ठल देवकते के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
इस दौरान न्यू तापडिया नगर वार्ड क्र.सी11 की संपत्ति क्र.445, धारक मनोहर कृपलानी व दत्तू पवार पर 1,68,275 रु. का कर बकाया होने के कारण प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इसी प्रकार संपत्ति क्र.616, धारक विजय देशमुख पर 68,378 रु., संपत्ति क्र.666, धारक निलकंठ बोंद्रे पर 61,951 रु. तथा वार्ड क्र.सी1 की संपत्ति क्र.1084 पर 1,49,203 रु. का कर बकाया होने के कारण प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किया गया।
इस कार्रवाई में सहायक आयुक्त विठ्ठल देवकते, सहायक अधीक्षक पंकज जोगलेकर, वरिष्ठ लिपिक हेमंत शेलवणे, लिपिक योगेश पागृत, संतोष गाडेकर और मोहन घाटोल उपस्थित रहे।
मनपा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कर बकाया संपत्तियों पर इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। नागरिकों और संपत्ति धारकों से अपील की गई है कि वे समय पर कर का भुगतान करें और प्रतिबंध जैसी कार्रवाई से बचें।