- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nashik Municipal Corporation Is Going To Start Work On Ramkal Path Project
कालाराम मंदिर तक अंडरग्राउंड केबलिंग! रामकल पथ प्रोजेक्ट से बदलेगा नाशिक का चेहरा
नासिक सिंहस्थ कुंभ की तैयारियां तेज हो गई है। इसी सिलसिले में नासिक महानगरपालिका रामकल पथ परियोजना की शुरुआत करने जा रही है। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत कालाराम मंदिर तक अंडरग्राउंड केबलिंग की जाएगी।
- Written By: अपूर्वा नायक

कालाराम मंदिर, नासिक (सौ. सोशल मीडिया )
Nashik News In Hindi: आगामी सिंहस्थ कुंभमेले से पहले, नासिक महानगरपालिका रामकल पथ परियोजना का काम शुरू करने जा रही है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य मालेगांव स्टैंड से लेकर कालाराम मंदिर तक के क्षेत्र को एक नया रूप देना है, जिससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिल सके।
रामकल पथ परियोजना के तहत, मालेगांव स्टैंड से सरदार चौक, संत गाडगे महाराज पुल और कालाराम मंदिर तक फैली 3 से 4 किलोमीटर लंबी हाई-टेंशन बिजली की लाइनों को जमीन के नीचे बिछाया जाएगा। इस कदम से इस पूरे इलाके को तारों के जंजाल से मुक्ति मिलेगी, जिसे ‘स्काईलाइन फ्री’ भी कहा जा रहा है। यह परियोजना गोदावरी नदी के क्षेत्र को और भी आकर्षक बनाएगी।
करोड़ों का निवेश
इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए केंद्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने 114।94 करोड़ की मंजूरी दी है, जिसमें से पहले चरण में 64 करोड़ का फंड स्वीकृत किया गया है। इसके अलावा, राज्य सरकार ने भी 50 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इस तरह, इस पूरे प्रोजेक्ट पर 114 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
नांदेड़ कोचिंग सेंटर का अजीब कारनामा; नीट का रिजल्ट आने से पहले ही घोषित कर दिए छात्रा के 180 में से 180 अंक
नसरापुर दुष्कर्म-हत्या केस में 15 दिन में चार्जशीट, पुलिस ने पेश किए 1100 पन्नों के सबूत
पुणे के दगडूशेठ गणपति मंदिर को सरकार का बड़ा सम्मान, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
रायगढ़ बनेगा ‘तीसरी मुंबई’, 1 लाख करोड़ निवेश के बीच रेलवे सुविधाओं पर उठे सवाल
भू-अधिग्रहण की चुनौती
रामकल पथ के निर्माण में सबसे बड़ी चुनौती भू-अधिग्रहण है। परियोजना के रास्ते में आने वाली कुछ पुरानी इमारतों, दुकानों और निजी संपत्तियों को हटाना होगा। मनपा ने इसके लिए नोटिस भी जारी कर दिए हैं। गंगाघाट और रामतीर्थ क्षेत्र की कुछ दुकानों को भी हटाया जाएगा, लेकिन सालों से वहाँ व्यवसाय कर रहे लोग इसका विरोध कर रहे हैं। प्रशासन इस मामले में भू-अधिग्रहण कानून का इस्तेमाल करने पर विचार कर रहा है।
ये भी पढ़ें :- गणेश-गौरी उत्सव में बदलती परंपरा, प्रसाद और पकवानों की कीमतों ने तोड़ी गृहिणियों की कमर
रामतीर्थ क्षेत्रों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण
सौदर्यीकरणः सीता गुफा, कालाराम मंदिर, अहिल्यादेवी होलकर पुल, गांधी झील और रामतीर्थ क्षेत्रों का सौंदर्गीकरण किया जाएगा।
भव्य प्रतिमा: गांधी झील और रामतीर्थ क्षेत्र में भगवान श्री राम की धनुष-बाण के साथ एक भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
अंडरग्राउंड केबलिंग: कालाराम मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में बिजली के तारों को जमीन के नीचे ले जाया जाएगा।
आकर्षण का केंद्र: टोक्लेश्वर पुल तक मूर्तियों, खंभे और विशेष लाइटिंग लगाई जाएगी।
Nashik municipal corporation is going to start work on ramkal path project
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रॉबर्ट वाड्रा ने बिना शर्त वापस ली याचिका, बदली रणनीति या ED का खौफ? अब आगे क्या?
May 18, 2026 | 02:40 PMनागपुर हाई कोर्ट का मनपा को बड़ा झटका, फीस विवाद पर मनपा को राहत नहीं; मध्यस्थ बदलने की मांग खारिज
May 18, 2026 | 02:39 PMनांदेड़ कोचिंग सेंटर का अजीब कारनामा; नीट का रिजल्ट आने से पहले ही घोषित कर दिए छात्रा के 180 में से 180 अंक
May 18, 2026 | 02:35 PMनसरापुर दुष्कर्म-हत्या केस में 15 दिन में चार्जशीट, पुलिस ने पेश किए 1100 पन्नों के सबूत
May 18, 2026 | 02:26 PMनागपुर में अवैध रेत कारोबार पर शिकंजा, पुलिस-राजस्व विभाग अलर्ट; बावनकुले ने दिए कड़े कार्रवाई के आदेश
May 18, 2026 | 02:26 PMBSNL का 599 वाला प्लान मचा रहा धूम, 70 दिन तक नहीं पड़ेगी रिचार्ज की जरूरत, मिलेगा 210GB Data
May 18, 2026 | 02:24 PMहुस्न ऐसा कि कोई शक न करे, लेकिन नाम सुनते ही कांप उठती थी दुनिया; कौन हैं वो 5 सबसे खतरनाक महिला आतंकी
May 18, 2026 | 02:20 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM












