नासिक MNC में सनसनी: 8 युवतियों के साथ शोषण, कॉर्पोरेट जगत में हड़कंप; HR भी आरोपी
Nashik MNC Case: नासिक के इंदिरानगर आईटी पार्क की एक एमएनसी में 8 युवतियों के साथ यौन शोषण व जबरन धर्मांतरण की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के साथ कंपनी की एचआर को भी आरोपी बनाया है।
- Written By: अंकिता पटेल
Nashik Sexual Harassment( Source: Social Media )
Nashik Sexual Harassment: नासिक इंदिरानगर स्थित आईटी पार्क की एक नामी बहुराष्ट्रीय कंपनी (एमएनसी) में नौकरी करने वाली आठ युवतियों के साथ यौन शोषण और जबरन धर्मांतरण की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के साथ-साथ कंपनी की महिला एचआर को भी आरोपी बनाया है। देश में किसी बहुराष्ट्रीय कंपनी के भीतर इस तरह का गंभीर मामला पहली बार उजागर हुआ है।
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक ने विशेष जांच दल (एसआईटी) नियुक्त किया है- मुंबई नाका पुलिस स्टेशन में 8 और देवलाली कैंप में 1, कुल 9 मामले दर्ज किए गए हैं। अब तक 7 में से 6 मुख्य संदिग्धों को गिरफ्तार कर 10 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
कर्ज के बोझ से मिलेगी राहत, CM फडणवीस ने किसानों के लिए इतने लाख तक कृषि कर्जमाफी का किया ऐलान
एक्टर शेखर सुमन के शो के प्रोड्यूसर धर्मेश संघानी पर ED की रेड, विदेशों में छिपी संपत्तियों का खुलासा
सावधान! पंढरपुर वारी के चलते पुणे-पंढरपुर हाईवे के ट्रैफिक में बड़ा बदलाव; 10 से 15 जुलाई तक इन रास्तों का करें
छत्रपति संभाजीनगर की हर संपत्ति को मिलेगा अलग पीआर कार्ड, ड्रोन सर्वे से बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड
कंपनी को महिला एचआर के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है और उसकी तलाश जारी है। धार्मिक कट्टरता और मानसिक प्रताड़ना जांच में सामने आया है कि आरोपी कार्यालय के माहौल को सांप्रदायिक बनाने का प्रयास कर रहे थे।
आरोपी कार्यालय में विशिष्ट इत्र, पारंपरिक पठाणी लिबास और सुरमा लगाकर आते थे और एक विशेष बोली का प्रयोग कर अपनी संस्कृति थोपते थे।
पीड़िताओं ने बताया कि आरोपी उनके धर्म को लेकर अभद्र टिप्पणियां करते थे और उन्हें धर्मातरण के लिए मजबूर करते थे। सतारा से आए एक युवक को भी जबरन टोपी पहनाकर नमाज पढ़ने और मांसाहार करने के लिए मजबूर किया गया।
पुलिस ने की अपीलः पहचान रहेगी गोपनीय
पुलिस ने महिलाओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या दुर्व्यवहार के मामलों में बिना डरे आगे आकर शिकायत दर्ज कराए शिकायतकर्ताओं की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और उन्हें कानूनी व मनोवैज्ञानिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।
व्हाट्सएप नंबर, हेल्पलाइन या कंट्रोल रूम के माध्यम से शिकायत दर्ज की जा सकती है। अशोक खरात और रविंद्र परंडे से जुड़े पिछले मामलों के बाद यह नया प्रकरण सामने आने से शहर में चिता का माहौल है। आशंका जताई जा रही है कि एसआईटी की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी, इस मामले का दायरा और भी बढ़ सकता है।
वेतन का हिस्सा वसूलते थे
कंपनी के भीतर चल रहे इस काले खेल में आर्थिक लूट का पहलू भी सामने आया है, एक पीड़िता जो अपनी बहन की शिक्षा के लिए संघर्ष कर रही थी, उससे आरोपी हर महीने उसके वेतन का हिस्सा वसूलते थे। जब एक युवती ने महिला एचआर से लिखित शिकायत की, तो उसने यह कहकर मामला दबा दिया कि रनिजी कंपनियों में ऐसा होता रहता है।
यह भी पढ़ें:- संभाजीनगर में सफाई कर्मियों के लिए हेल्थ कैंप, स्वास्थ्य शिविर में कई बीमारियां उजागर; 143 की जांच
मुख्य आरोपी गिरफ्तार हैं और कपनी की संबंधित महिला कर्मचारी की तलाश के लिए टीम रवाना कर दी गई है। यह मामला दुष्कर्म, छेड़छाड़ और धमांतरण से संबंधित है। संभावना है कि कुछ और मामले भी दर्ज हो सकते हैं।
-सहायक पुलिस आयुक्त (जांच अधिकारी), संदीप मिटके
