खाड़ी में फंसे लोगों के लिए अहिल्यानगर में कंट्रोल रूम, राधाकृष्ण विखे पाटिल के प्रयास

Radhakrishna Vikhe Patil: मिडिल ईस्ट संकट के बीच अहिल्यानगर में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया और मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने खाड़ी देशों में फंसे नागरिकों के परिजनों से हेल्पलाइन नं. जारी किया है।
आपदा प्रबंधन महाराष्ट्र, खाड़ी देशों में भारतीय, Ahilyanagar news, Radhakrishna Vikhe Patil
Ahilyanagar control room (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ahilyanagar Control Room: मिडिल ईस्ट और गल्फ क्षेत्र में युद्ध जैसे हालात बन गए हैं। इसे देखते हुए, जिले के जो नागरिक वहां फंसे हुए हैं, उनसे संपर्क किया गया है। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और महाराष्ट्र सरकार ने विदेश में फंसे भारतीयों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं।

जल संसाधन एवं जिले के पालकमंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने बताया कि उस क्षेत्र में फंसे नागरिकों की मदद के लिए अहिल्यानगर जिला कलेक्ट्रेट में जिला कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। मीडिया से बातचीत में मंत्री विखे पाटिल ने कहा कि विदेश में फंसे नागरिकों के परिजन कंट्रोल रूम से संपर्क करें।

सरकार स्थिति पर करीब से नज़र रख रही

डिप्टी जिला कलेक्टर और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। महाराष्ट्र सरकार और विदेश मंत्रालय विदेश में फंसे नागरिकों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखे हुए हैं। प्रशासन उन्हें सुरक्षित निकालने और आवश्यक सहायता पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के विदेश मंत्रालय के निर्देश पर 24 घंटे का हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। संपर्क के लिए नंबर 022-22027990 उपलब्ध है। मंत्री विखे पाटिल ने अहिल्यानगर जिला कलेक्ट्रेट में स्थापित कंट्रोल रूम के नंबर 0241-2323844 और 0241-2356940 पर भी संपर्क करने की अपील की है।

जिला कलेक्टर कार्यालय ने फंसे लोगों से किया संपर्क

अहिल्यानगर जिले के जो नागरिक इन जंग जैसे हालात में फंसे हुए हैं, उनसे जिला कलेक्टर कार्यालय ने संपर्क स्थापित किया है। उड़ान सेवाएं बंद होने के कारण उन्हें वहीं रुकना पड़ रहा है।

मंत्री विखे पाटिल ने बताया कि उन्होंने स्वयं भी कुछ नागरिकों से संपर्क कर उन्हें राहत पहुंचाई है। जिला कलेक्टर कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम के माध्यम से ऐसे सभी लोगों की सहायता की जा रही है। उन्होंने परिजनों से अपील की है कि आवश्यकता होने पर जिला कलेक्टर कार्यालय से संपर्क करें।

दूतावासों के 24×7 इमरजेंसी नंबर जारी

विभिन्न देशों में भारतीय नागरिकों के लिए इमरजेंसी नंबर उपलब्ध कराए गए हैं। त्वरित सहायता के लिए इज़राइल (तेल अवीव), ईरान (तेहरान), फ़िलिस्तीन (रामल्लाह), क़तर (दोहा), सऊदी अरब (रियाद), संयुक्त अरब अमीरात (अबू धाबी), कुवैत, बहरीन, मस्कट, जॉर्डन और इराक (बगदाद) स्थित भारतीय दूतावासों ने विशेष इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर, व्हाट्सऐप नंबर और ईमेल आईडी जारी किए हैं। मंत्री विखे पाटिल ने नागरिकों से अपील की है कि जरूरत के अनुसार इन नंबरों पर संपर्क करें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com