नासिक में बैंकट हॉल के लॉन्स में घुसा तेंदुआ, इलाके में मचा हड़कंप; सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
Nashik Leopard: नासिक में जेजुरकर फेस्टिवल लॉन्स में सोमवार रात तेंदुआ घुस आया, जिससे हड़कंप मच गया। शादी न होने से भीड़ नहीं थी और बड़ा हादसा टल गया। तेंदुए की गतिविधि CCTV में कैद हुई।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया )
Nashik Forest Department Alert Hindi News: नासिक शहर के नासिक-छत्रपति संभाजीनगर मार्ग पर स्थित जेजुरकर फेस्टिवल लॉन्स में सोमवार रात एक तेंदुए के घुसने से हड़कंप मच गया। रात करीब साढ़े दस बजे तेंदुए को बैंकट हॉल के पिछले गेट के पास घूमते देखा गया।
राहत की बात यह रही कि उस दिन विवाह का मुहूर्त न होने के कारण परिसर में भीड़ नहीं थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। तेंदुए की पूरी हरकत वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में तेंदुआ बड़े आराम से लॉन्स के परिसर में घूमता दिखाई दे रहा है।
वहां से गुजर रहे कुछ दुपहिया सवारों और पैदल यात्रियों ने भी तेंदुए को देखा, जिसके बाद इलाके में डर फैल गया। माना जा रहा है कि कुछ देर रुकने के बाद तेंदुआ अंधेरे का फायदा उठाकर पास के वन क्षेत्र की ओर निकल गया। पिछले कुछ दिनों से नाशिक के रिहायशी इलाकों में वन्यजीवों की घुसपैठ चिंताजनक रूप से बढ़ी है।
सम्बंधित ख़बरें
दुष्कर्म और ठगी के आरोपों में घिरे अशोक खरात की करोड़ों की जमीन चर्चा में, ईडी की नजर भी तेज
NMRDA ने तैयार किया नासिक रिंग रोड मास्टर प्लान; किसानों को मिले 3 विकल्प, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी
महाराष्ट्र में नए बी-फार्मेसी और डी-फार्मेसी कॉलेजों पर 2031 तक रोक, सरकार का बड़ा फैसला
जिला नियोजन समिति बैठक: शिरसाट बोले- विकास के साथ सुरक्षा जरूरी, संभाजीनगर में 909 करोड़ की विकास योजना मंजूर
वन विभाग की अपील
नासिक प्रादेशिक वन परिक्षेत्र अधिकारी सुमित निर्मल ने नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि रात के समय अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। वन विभाग का रात्रिकालीन गश्ती दल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तेंदुए की गतिविधियों पर पैनी नजर रख रहा है।
यह भी पढ़ें:-नासिक में चुनावी शंखनाद, पहले दिन बिके 1763 नामांकन फॉर्म, बढ़ा सियासी पारा
गायकवाड़ मला स्थित एक बंद स्कूल के पास वन विभाग ने पिंजरा लगाया है, क्योंकि वहां तेंदुए के पदचिह्न मिले थे। हालांकि, चालाक तेंदुआ अभी तक पिंजरे में नहीं फंसा है। शहरी इलाकों में बढ़ती इन घटनाओं ने वन्यजीव विभाग की कार्यप्रणाली और नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
