महाराष्ट्र में नए बी-फार्मेसी और डी-फार्मेसी कॉलेजों पर 2031 तक रोक, सरकार का बड़ा फैसला
Maharashtra Government ने राज्य में नए बी-फार्मेसी और डी-फार्मेसी कॉलेजों को मंजूरी देने पर 2031 तक रोक लगा दी है। सरकार अब पुराने कॉलेजों में सीटें बढ़ाने पर बढ़ावा देने पर जोर दे रही है।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुख्यमंत्री देवेंद फडणवीस (फाइल फोटो, सोर्स: सोशल मीडिया)
Maharashtra Government Ban New BPharmacy DPharmacy Colleges: महाराष्ट्र सरकार ने सूबे में नए बी फार्मेसी और डी फार्मेसी कॉलेजों को अनुमति देने पर रोक लगा दी है। इसकी बजाए पुराने कॉलेजों में सीटें बढ़ाने का निर्देश मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने संबंधित अधिकारियों को दिया है।
मुख्यमंत्री ने शैक्षणिक वर्ष 2027-28 से 2030-31 तक राज्य में नए बी फार्मेसी और डी फार्मेसी कोर्स खोलने पर पूरी तरह रोक लगाने का निर्देश दिया है। फार्मेसी कॉलेजों के फैलाव को रोकने के लिए 2031 तक प्रदेश में नए डिग्री और डिप्लोमा कोर्स खोलने पर रोक लगाई गई है।
नए कौशल विकास केंद्रों को मंजूरी
स्किल-बेस्ड शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कौशल विकास को गति देने के लिए नए कौशल विकास केंद्रों को मंजूरी देने का फ़ैसला उच्च शिक्षा व विकास आयुक्तालय की बैठक में लिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
साकीनाका मैनहोल हादसे पर भड़कीं मेयर रितु तावड़े; वार्ड ऑफिसर, जेई और एई समेत 4 लोगों के सस्पेंशन का दिया आदेश
महाराष्ट्र में जाति सत्यापन के लिए AI और ब्लॉकचेन का होगा इस्तेमाल, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
महाराष्ट्र सरकार की नई किसान ऋणमाफी योजना से 56 लाख किसानों का होगा फायदा, जानें कितने लाख तक होगी कर्जमाफी
नासिक-पुणे सेमी हाई-स्पीड रेल के रूट बदलने का विरोध, शिर्डी रूट नहीं मंजूर, सीधे मार्ग पर अड़े जनप्रतिनिधि
राज्य में फार्मेसी डिग्री की लगभग 30 प्रतिशत सीटें खाली हैं। इसे देखते हुए सरकार ने शिक्षा और उद्योग के बीच के अंतर को कम करने के लिए फार्मास्युटिकल कंपनियों के साथ पार्टनरशिप बढ़ाकर छात्रों को इंटर्नशिप, के मौके दिए जाने चाहिए।
ये भी पढ़ें :- रामकुंड परिसर दो महीने के लिए बंद; रामकाल पथ परियोजना का काम शुरू होने से बाहर से आए श्रद्धालुओं में नाराजगी
खरे नहीं उतरे फार्मेसी के नए कॉलेज
कोरोना काल में फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) ने राज्य में फार्मेसी के 220 नए डिप्लोमा और 92 नए डिग्री कॉलेज खोलने की अनुमति दी थी, लेकिन जब पता चला कि इन कॉलेजों में पढ़ाई के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है, तो उच्च व तकनीक विभाग ने डायरेक्टोरेट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन और टेक्निकल एजुकेशन बोर्ड की तरफ से इन शिक्षा संस्थानों का निरीक्षण किया। इनमें से 48 डिग्री कोर्स और 128 डिप्लोमा कोर्स पीसीआई के क्राइटेरिया पर खरे नहीं उतरे। उनके खिलाफ कार्रवाई भी की गई।
