Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जिला नियोजन समिति बैठक: शिरसाट बोले- विकास के साथ सुरक्षा जरूरी, संभाजीनगर में 909 करोड़ की विकास योजना मंजूर

Maharashtra Development Planning Meeting: संभाजीनगर में जिला नियोजन समिति बैठक में 2026-27 के लिए 909.21 करोड़ रुपये की विकास योजना को मंजूरी दी गई। कानून व्यवस्था मजबूत रखने पर जोर दिया गया।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: May 17, 2026 | 07:24 AM

संभाजीनगर जिला नियोजन समिति,(सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Sambhajinagar District Planning Committee: छत्रपति संभाजीनगर जिले में तेजी से बढ़ रही औद्योगिक निवेश परियोजनाओं के साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। जिले के विकास को गति देने के लिए सभी विभागों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की सहभागिता आवश्यक है। यह प्रतिपादन राज्य के सामाजिक न्याय मंत्री तथा जिले के पालक मंत्री संजय शिरसाट ने जिला नियोजन समिति की बैठक में किया।

जिला नियोजन सभागार में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में मंत्री अतुल सावे, सांसद डॉ. कल्याण काले, विधायक अंबादास दानवे, विधायक विक्रम काले, सतीश चव्हाण, प्रदीप जयस्वाल, रमेश बोरनारे, प्रशांत बंब, संजना जाधव और विलास भुमरे सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इसके अलावा जिलाधिकारी विनय गौडा जी.सी., मनपा आयुक्त अमोल येडगे, सीपी प्रवीण पवार, एसपी डॉ. विनयकुमार राठोड तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में वर्ष 2025 26 के लिए सामान्य योजना के 735 करोड़ रुपये, अनुसूचित जाति उपयोजना के 104 करोड़ रुपये तथा जनजातीय क्षेत्र के बाहर की उपयोजना के 10 करोड़ 46 लाख रुपये के खर्च को मंजूरी दी गई। साथ ही वर्ष 2026-27 के लिए कुल 909 करोड़ 21 लाख रुपये की विकास योजना को स्वीकृति प्रदान की गई।

सम्बंधित ख़बरें

रामकुंड परिसर दो महीने के लिए बंद; रामकाल पथ परियोजना का काम शुरू होने से बाहर से आए श्रद्धालुओं में नाराजगी

‘भविष्य से खिलवाड़ बंद करो’, NEET UG 2026 रद्द होने पर संभाजीनगर में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

Maharashtra Weather: विदर्भ में लू का कहर, मुंबई में उमस व मराठवाड़ा में बारिश के आसार, जानें आपके शहर का मौसम

उत्तर मुंबई को उत्तम मुंबई बनाने का संकल्प, पीयूष गोयल ने नाला सफाई और अतिक्रमण पर दिखाए सख्त तेवर

इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशनों की संख्या बढ़ाने के निर्देश

उन्होंने शहर में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशनों की संख्या बढ़ाने तथा खुली विद्युत लाइनों को सुरक्षित करने के निर्देश भी संबंधित विभागों को दिए विधायक प्रशांत बंब ने नियुक्ति स्थल पर निवास नहीं करने वाले सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई, वहीं विधायक अंबादास दानवे ने जिले की कानून व्यवस्था और रात्रि में होने वाले अवैध रेत परिवहन का मुद्दा उठाया सासद डॉ. कल्याण काले ने ग्रामीण क्षेत्रों में लोडशेडिंग की समस्या दूर करने के लिए ठोस उपाय करने की आवश्यकता बताई।

शिक्षा, ऊर्जा व कानून व्यवस्था पर विशेष जोर

बैठक के दौरान जिला परिषद अध्यक्ष अविनाश गलांडे ने जिला परिषद स्कूलों और आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण के लिए अतिरिक्त निधि उपलब्ध कराने की मांग की। विधायक रमेश बोरनारे और विलास भुमरे ने कहा कि कई ग्रामीण क्षेत्रों में सौर कृषि पंप लंबी दूरी से पानी लाने में प्रभावी साबित नहीं हो रहे है, ऐसे क्षेत्रों में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत पंपों की सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए। ओबीसी विकास मंत्री अतुल सावे ने कहा कि राज्य सरकार की नीति के अनुसार सभी सरकारी भवनों को सौर ऊर्जा प्रणाली से जोड़ा जाएगा। इसके लिए 55 करोड़ रुपये का विशेष प्रावधान किया गया है।

सुविधाओं के लिए पर्याप्त निधि उपलब्ध कराई गई

सामान्य योजना के लिए 794 करोड़ रुपये, अनुसूचित जाति उपयोजना के लिए 104 करोड़ रुपये तथा जनजातीय क्षेत्र के बाहर की योजना के लिए 11 करोड़ 21 लाख रुपये का प्रावधान रखा गया है जिलाधिकारी विनय गौड़ा जी। सी। ने कहा कि मुख्यालय पर उपस्थित नहीं रहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी पालकमंत्री संजय शिरसाट ने कहा कि जिले मैं अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस विभाग को अत्याधुनिक वाहन, सीसीटीवी प्रणाली और अन्य सुविधाओं के लिए पर्याप्त निधि उपलब्ध कराई गई है।

यह भी पढ़ें:-‘भविष्य से खिलवाड़ बंद करो’, NEET UG 2026 रद्द होने पर संभाजीनगर में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि उपलब्ध कराए गए निधि से स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। महानगरपालिका में ड्रेनेज सफाई के लिए रोबोट तकनीक का उपयोग शुरू करने हेतु भी निधि उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिले के सभी क्षेत्रों के विकास के लिए आवश्यक निधि उपलब्ध कराई जाएगी और औद्योगिक निवेश पर किसी प्रकार का नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ने दिया जाएगा।

District planning meeting development budget approved chhatrapati sambhajinagar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 17, 2026 | 07:24 AM

Topics:  

  • Chhatrapati Sambhajinagar
  • Development Plan
  • Maharashtra News
  • Sanjay Shirsat

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.