नासिक में चुनावी शंखनाद, पहले दिन बिके 1763 नामांकन फॉर्म, बढ़ा सियासी पारा

Nashik Politics: नासिक मनपा चुनाव का बिगुल बजते ही पहले दिन ही सियासी माहौल गरमा गया। प्रशासन के अनुसार रिकॉर्ड 1763 नामांकन फॉर्म बिके, हालांकि पहले दिन एक उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया।
Nashik Municipal Elections 2025
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स : सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Nashik Municipal Elections 2025: नासिक मनपा के चुनावी दंगल का बिगुल बजते ही पहले दिन राजनीतिक पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पहले ही दिन रिकॉर्ड संख्या में नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। पहले दिन कुल 1763 नामांकन फॉर्म बेचे गए। पहले दिन केवल 1 उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र आधिकारिक रूप से दाखिल किया है।

यहां जमा किए जा रहे हैं नामांकन पत्र

प्रभाग संख्या नामांकन केंद्र का स्थान
1, 2, 3, 4, 5, 6 पंचवटी विभागीय कार्यालय
7, 12, 24 मनपा पंडित कॉलोनी कार्यालय
13, 14, 15 पूर्व विभागीय कार्यालय, मेन रोड
16, 23, 30 दिव्यांग विभाग कार्यालय, मुंबई नाका
17, 18, 19, 20, 21, 22 विभागीय कार्यालय, नासिक रोड
25, 26, 27, 28, 29, 31 सिडको विभागीय कार्यालय
8, 9, 10, 11 सातपुर विभागीय कार्यालय

चुनाव कार्यक्रम की महत्वपूर्ण तिथियां

  • 23 से 30 दिसंबर: नामांकन पत्र दाखिल करने की अवधि
  • 31 दिसंबरः नामांकन पत्रों की जांच (Scrutiny)
  • 2 जनवरी: नाम वापसी की अंतिम तिथि
  • 3 जनवरीः चुनाव चिहनों का आवंटन
  • 15 जनवरीः मतदान का दिन
  • 16 जनवरी: मतगणना और परिणामों की घोषणा
  • 30 दिसंबर : नामांकन की आखिरी तारीख

पंचवटी में दिखा सबसे ज्यादा उत्साह

प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने और प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए हर प्रभाग के लिए तीन विशेष काउंटर बनाए हैं। पंचवटी विभागीय कार्यालय में सबसे अधिक भीड़ दर्ज की गई।

सुबह 11 बजे प्रक्रिया शुरू होने से पहले चुनाव निर्णय अधिकारियों ने आवश्यक निर्देश दिए ताकि तकनीकी त्रुटि न हो। सभी 10 नामांकन केंद्रों पर पुलिस का कड़ा बंदोबस्त तैनात किया गया है ताकि शांतिपूर्ण तरीके से आवेदन जमा हो सकें।

उम्मीदवारी आवेदन पत्र के लिए 50 रुपये और आवश्यक जानकारी पुस्तिका के लिए 100 रुपये का शुल्क तय किया गया है। मनपा की कुल 122 सीटों के लिए चुनाव हो रहा है। राजनीतिक जानकारों का अनुमान है कि यदि प्रमुख दल प्रत्येक सीट पर औसतन 6 उम्मीदवार भी मैदान में उतारते हैं, तो आवेदनों की संख्या एक हजार के पार जा सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com