सिंहस्थ कुंभ की तैयारी, घाट और मार्ग विकास योजना; नवश्या गणपती घाट तक सड़क होगी 12 मीटर चौड़ी
Nashik Trimbakeshwar Kumbh Preparation: नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारी के तहत नवश्या गणपती मंदिर स्नान घाट तक जाने वाले मार्ग को 12 मीटर तक चौड़ा करने के निर्देश दिए गए हैं।
- Written By: अंकिता पटेल
Nashik Kumbh Mela Infrastructure( Source: Social Media )
Nashik Kumbh Mela Infrastructure: आगामी नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ मेले के मद्देनजर शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है।
महाराष्ट्र राज्य बुनियादी ढांचा विकास निगम ने नासिक मनपा के लोक निर्माण विभाग को आधिकारिक पत्र भेजकर नवश्या गणपती मंदिर स्नान घाट तक जाने वाले मार्ग को 12 मीटर तक चौड़ा करने और विकसित करने के निर्देश दिए हैं।
सिंहस्थ कुंभ मेले के लिए नासिक के प्रमुख घाटों और बांधों के निर्माण कार्य को पहले ही प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है। इसी महा-परियोजना के तहत नवश्या गणपती मंदिर घाट पर व्यापक विकास कार्य प्रस्तावित हैं।
सम्बंधित ख़बरें
TET पेपर लीक पर राजू वाघमारे का बड़ा बयान, SIT की जांच तेज, किसी भी दोषी को बख्शेगी नहीं सरकार
गड़चिरोली के चामोर्शी में दो साल में उखड़ी सड़क, गड्ढों से राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें
सांगली में प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, झूठी कहानी रचकर पुलिस को किया गुमराह
अकोला के गंगा नगर में सीवर लाइन खुदाई बनी मुसीबत, बारिश में सड़कें कीचड़ में तब्दील
एमएसआईडीसी के मानचित्र के अनुसार, बेंडकुले नगर की मौजूदा 9 मीटर चौड़ी सड़क से नवश्या गणपती मंदिर घाट तक लगभग 200 मीटर लंबा नया मार्ग विकसित किया जाएगा।
यातायात की समस्या का स्थायी समाधान
वर्तमान की संकरी सड़क के स्थान पर अब 12 मीटर चौड़ा प्रवेश मार्ग उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे यातायात सुगम होगा। इस नए मार्ग का मुख्य उद्देश्य कुभ मेले के दौरान उमड़ने वाली लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भीड़ का प्रभावी प्रबंधन करना है, नवश्या गणपती मंदिर नासिक के सबसे जागृत और लोकप्रिय देवस्थानों में से एक है।
यह भी पढ़ें:-झिरवाल विवाद में नया मोड़, मंत्री नरहरी का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल; राजनीति में मचा बवाल
यहाँ की वर्तमान स्थिति और भविष्य के लाभ निम्नलिखित है। संकष्टी चतुर्थी, अंगारकी और विनायक चतुर्थी जैसे विशेष अवसरों पर यहाँ भारी भीड़ होती है, जिससे वर्तमान 9 मीटर की सड़क पर भीषण ट्रैफिक जाम लग जाता है, सड़क की चौड़ाई 12 मीटर होने से न केवल श्रद्धालुओं, बल्कि क्षेत्र के स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों को भी रोजमर्रा के जाम से स्थायी मुक्ति मिलेगी।
