Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 28 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सांगली में प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, झूठी कहानी रचकर पुलिस को किया गुमराह

Wife Killed Husband: महाराष्ट्र के सांगली में प्रेम संबंधों में बाधा बनने पर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी।

  • Author By Sunyanan Pathak | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Jun 28, 2026 | 06:23 PM

Husband Murder (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Sangli Murder Case: पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड का मामला अभी ताजा ही है कि महाराष्ट्र के सांगली जिले में प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे पति की हत्या पत्नी ने अपने प्रेमी की मदद से कर दी। चौंकाने वाली बात यह रही कि हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए पत्नी ने झूठी कहानी भी रची, लेकिन पुलिस को शक होने पर जांच का रुख बदला गया और पूरे मामले का पर्दाफाश हो गया। इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पल्लवी सर्जे और उसके प्रेमी दीपक आजमाने के रूप में हुई है, जबकि मृतक का नाम आनंदा सर्जे है। आनंदा एक कपड़ा दुकान में काम करता था। उसी दुकान में दीपक भी नौकरी करता था। इसी दौरान दीपक और आनंदा की पत्नी पल्लवी के बीच प्रेम संबंध बन गए।

नींद में मौत का झूठा दावा

पुलिस के अनुसार, आनंदा को शराब की लत थी और वह नशे की हालत में अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था तथा उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करता था। इसी वजह से पल्लवी और उसके प्रेमी दीपक ने आनंदा की हत्या की साजिश रची।

सम्बंधित ख़बरें

TET पेपर लीक पर राजू वाघमारे का बड़ा बयान, SIT की जांच तेज, किसी भी दोषी को बख्शेगी नहीं सरकार

गड़चिरोली के चामोर्शी में दो साल में उखड़ी सड़क, गड्ढों से राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें

अकोला के गंगा नगर में सीवर लाइन खुदाई बनी मुसीबत, बारिश में सड़कें कीचड़ में तब्दील

‘मिशन दुर्गा’ से महिलाओं को मिला सशक्तिकरण का मंत्र, मीरा रोड में हुआ विशाल सखी सम्मेलन

ये भी पढ़े: ‘हमें नहीं लगता कि यह मर्डर है…’ केतन अग्रवाल केस में सिया गोयल के वकील का बड़ा दावा

जांच में निकला गला दबाकर हत्या का सच

घटना वाले दिन आनंदा की मौत को स्वाभाविक दिखाने के लिए यह कहानी बनाई गई कि उसकी नींद में ही मृत्यु हो गई। शुरुआत में परिजनों और पड़ोसियों को भी यह प्राकृतिक मौत लगी। हालांकि, कुछ परिस्थितियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने जांच की दिशा बदल दी। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों के बयानों में विरोधाभास मिला। इसके बाद तकनीकी साक्ष्यों और अन्य जांच के आधार पर खुलासा हुआ कि आनंदा की गला दबाकर हत्या की गई थी।

Sangli wife lover murder case husband killed 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 28, 2026 | 05:55 PM

Topics:  

  • Crime
  • Maharashtra News
  • Murder
  • Sangli News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.