रेलवे का बड़ा फैसला: गोंदिया के 4 समपार फाटक बंद, अंडर ब्रिज से होगा आवागमन

गोंदिया में 4 मानव संचालित समपार फाटकों को स्थायी रूप से बंद किया जाएगा। यातायात अब नवनिर्मित अंडर ब्रिज से संचालित होगा।
godia-108
Updated on

Gondia News: रेलवे प्रशासन द्वारा सुरक्षा व सुगम यातायात को प्राथमिकता देते हुए तथा जिलाधीश गोंदिया की सहमति व सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के पश्चात गोंदिया क्षेत्र के अंतर्गत 4 मानव संचालित समपार फाटकों को स्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है.

इन समपार फाटकों पर लो हाइट सबवे/ रोड अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है. अतः 30 मार्च 2026 को सुबह 6 बजे से इन फाटकों को सभी प्रकार के सड़क यातायात के लिए स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा.

इनका है समावेश बंद किए जाने वाले समपार फाटकों में फाटक क्रमांक 481 कि.मी. 948/1315 बोरतलावदरेकसा सेक्शन, समपार फाटक क्रमांक 484 कि.मी. 957/1719 दरेकसासालेकसा सेक्शन, समपार फाटक क्रमांक 504 कि.मी. 991/1113 गुदमागोंदिया सेक्शन, समपार फाटक क्रमांक 517 कि.मी. 1022/13 गंगाझरीकाचेवानी सेक्शन का समावेश है.

यह सभी समपार फाटकों से गुजरने वाला सड़क यातायात अब नवनिर्मित रेलवे अंडर ब्रिज/लो हाइट सबवे के माध्यम से संचालित किया जाएगा.यह निर्णय रेल व सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा को बढ़ाने, दुर्घटनाओं की संभावनाओं को समाप्त करने तथा यातायात को अधिक सुगम व निर्बाध बनाने के उद्देश्य से लिया गया है.

रेलवे प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि व समय के पश्चात बंद किए गए समपार फाटकों का उपयोग न करें तथा वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपलब्ध रोड अंडर ब्रिज का ही उपयोग करें.

Navbharat Live
navbharatlive.com