प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Nashik Krushi Kumbh: नासिक जिले में आगामी मार्च 2026 में भव्य ‘जिला स्तरीय कृषि महोत्सव’ आयोजित करने की योजना है। जिलाधिकारी आयुष प्रसाद ने कृषि विभाग को निर्देश दिए हैं कि इस महोत्सव में किसान, कृषि उद्यमी, स्वयंसेवी संस्थाएं, महिला बचत समूह और कृषि क्षेत्र के सभी हितधारकों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता नियोजन किया जाए।
जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने इस महोत्सव का नाम ‘कृषि कुंभ’ रखने का सुझाव दिया। इस आयोजन के केंद्र में निम्नलिखित बिंदु होंगे।
किसानों को जैविक खेती और आधुनिक इजरायली तकनीक जैसी उन्नत पद्धतियों की जानकारी दी जाएगी। प्रदर्शनी में सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए कंप्यूटरीकृत स्टॉल्स लगाए जाएंगे ताकि किसान तुरंत अपना पंजीकरण करा सकें।
जिलाधिकारी ने कृषि सहायको और तहसील अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे केवल कार्यालयों तक सीमित न रहे, बल्कि गांवों में जाकर ग्राम सभाए आयोजित करे, महोत्सव के प्रचार के लिए सोशल मीडिया, शॉर्ट रील्स और एफएम रेडियो जैसे डिजिटल माध्यमों का सहारा लिया जाएगा। इस महोत्सप के माध्यम से स्थानीय कृषि उत्पादों को न केवल जिले में, बल्कि बड़े शहरी बाजारों तक पहुंचाने के लिए मंच प्रदान किया जाएगा।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी के हाथों परली वैजनाथ में होने वाले ‘महा पशुधन एक्सपों’ के लोगो का अनावरण भी किया गया। ‘कृषि कुंभ’ में बैंकों और बीमा कंपनियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है ताकि किसानों को कर्ज और फसल बीमा से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही समाधान मिल सके। प्रगतिशील किसानों और कृषि महाविद्यालयों के छात्रों को भी इस मंच पर अपने नए प्रयोग दिखाने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-महावितरण की नई पहल, उपभोक्ताओं को बचत का मौका; 5.57 लाख स्मार्ट मीटर, अब आएगा सटीक बिल
आयोजनः मार्च 2026, मुख्य उद्देश्यः आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञों के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाना, प्रसार तहसील स्तर पर जागरूकता अभियान और डिजिटल मार्केटिंग, सुविधा बैंको, बीमा कंपनियों और बीज विक्रेताओं की प्रत्यक्ष मौजूदगी,