महावितरण की नई पहल, उपभोक्ताओं को बचत का मौका; 5.57 लाख स्मार्ट मीटर, अब आएगा सटीक बिल

Nashik Smart TOD Meter: नासिक परिमंडल में महावितरण ने 5.57 लाख स्मार्ट TOD मीटर लगाए हैं। ऑफ-पीक समय में बिजली उपयोग पर उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 80 पैसे से 1 रुपये तक की छूट मिलेगी।
MahaVitaran's new initiative, consumers get a chance to save; 5.57 lakh smart meters, now accurate bills will be generated
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Updated on

Nashik Electricity Power Savings: नासिक महावितरण ने अपने उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट टीओडी बिजली मीटर की शुरुआत की है। अब तक नासिक परिमंडल में विभिन्न श्रेणियों में कुल 5 लाख 57 हजार 438 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं।

इस नई तकनीक का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को मानवीय हस्तक्षेप के बिना सटीक बिल देना और उन्हें बिजली दरों में बचत का अवसर प्रदान करना है। क्षेत्रवार लगाए गए मीटरों का विवरण इस प्रकार हैः

नासिक मंडल 2,55,574 मीटर।

अहिल्यानगर मंडलः 2,23,102 मीटर।

मालेगांव मंडलः 78,762 मीटर।

इनमें घरेलू, सरकारी, खराब मीटरों को बदलने और नए कनेक्शन वाली श्रेणियां शामिल हैं। महाराष्ट्र इलेक्ट्रसिटी रेगुलेटरी कमीशन की मंजूरी के अनुसार, स्मार्ट टीओडी मीटर का सबसे बड़ा लाभ 'ऑफ-पीक' ऑवर्स में मिलेगा। जो उपभोक्ता सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच चिजली का उपयोग करेंगे, उन्हें 80 पैसे से लेकर 1 रुपये प्रति यूनिट तक की छूट दी जाएगी।

दिन में बिजली इस्तेमाल पर मिलेगी भारी छूट

1 जुलाई, 2025 से लागू यह प्रावधान घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बड़ी वित्तीय बचत का माध्यम बन रहा है। महावितरण ने स्पष्ट किया है कि स्मार्ट मीटर लगाने के लिए ग्राहकों से कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है और न ही इसके लिए किसी लिखित अनुमति की आवश्यकता है, यह केंद्र सरकार के अनुदान से चलाया जा रहा प्रोजेक्ट है।

सबसे बड़ी गलतफहमी यह है कि ये मीटर प्रीपेड है, जबकि असल में ये पोस्टपेड ही रहेंगे और उपभोक्ता को महीने के अंत में ही बिल चुकाना होगा। इससे गलत रीडिंग और अनुमानित बिली की समस्या जड़ से खत्म हो जाएगी।

सटीक रीडिंग रीडिंग सीधे सर्वर पर पहुंचेगी, जिससे मानवीय गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं रहेगी, सोलर फ्रेंडली: 'प्रधानमंत्री सूर्यधर मुफ्त बिजली योजना के तहत नेट मीटरिंग का सही हिसाब रहेगा।

पारदर्शिताः उपभोक्ता केवल उतनी ही बिजली का भुगतान करेंगे जितनी उन्होंने वास्तव में इस्तेमाल की है। फ्री इंस्टालेशन मीटर बदलने या लगाने का कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं है।

Navbharat Live
navbharatlive.com