भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Kisan Kathore Demand In Assembly: विधायक किसन कथोरे ने विधानसभा में कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को स्वतंत्र महानगरपालिका बनाने की मांग उठाई। बढ़ती आबादी और शहरीकरण को इसका आधार बताया।
- Written By: आलोक उमाकृष्ण
MLA किसन कथोरे (सोर्स;सोशल मीडिया)
Kisan Kathore Demand In Assembly For Badlapur: ठाणे जिले के कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद क्षेत्र में तेजी से बढ़ते शहरीकरण और बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए मुरबाड के विधायक किसन कथोरे ने महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र में कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका में परिवर्तित करने की मांग की है।
मुंबई में शुरू मानसून अधिवेशन में औचित्य के मुद्दे के माध्यम से उन्होंने विधानसभा सदन में सरकार का ध्यान इस महत्वपूर्ण मुद्दे की ओर आकर्षित किया। विधायक किसन कथोरे की इस मांग से एक बार फिर कुलगांव बदलापुर नपा को मनपा बनाए जाने का मुद्दा जोर पकड़ता दिखाई दे रहा है।
किसन कथोरे की मांग पर चर्चा
भाजपा के वरिष्ठ विधायक किसन कथोरे की इस मांग से एक बार फिर इस बात पर चर्चा शुरू हो गई है कि बदलापुर शहर एक स्वतंत्र मनपा बनेगी या अंबरनाथ शहर के साथ संयुक्त नगर निगम बनेगा। अंबरनाथ और बदलापुर नपा की सीमाएं मिली है, यह दोनों शहर मुंबई महानगर क्षेत्र में आते है तथा दोनों स्वतंत्र ए-श्रेणी की नगर परिषदें हैं। मुंबई, ठाणे महानगर के निकट स्थित इन शहरों में पिछले कुछ वर्षों में तीव्र शहरीकरण हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
सात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
कृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
छत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
दोगुने मुनाफे के लालच में गंवाई जीवनभर की पूंजी, सगी भतीजी ने खाली चेकों पर दस्तखत कराकर की लाखों की ठगी
किफायती आवासों की उपलब्धता के कारण यहां प्रवासन में वृद्धि हुई है। इसलिए पिछले कुछ वर्षों में विकास से दूर रहे इन शहरों में मेट्रो की हवा चलने लगी है। हालांकि विकास की गति और शहरीकरण की गति में अंतर के कारण बढ़ती जनसंख्या बुनियादी ढांचे पर बोझ डाल रही है। यहां की बड़ी आबादी परिवहन के लिए रेलवे पर निर्भर है और विकास की धीमी गति ने कामकाजी वर्ग के लिए यात्रा को खतरनाक बना दिया है।
ऐसी स्थिति में दोनों शहरों के लिए अलग मनपा या संयुक्त मनपा का मुद्दा पिछले कई वर्षों से चर्चा में है। मौजूदा मानसून सत्र में भी इस मुद्दे पर चर्चा हो रही है। बदलापुर नपा मुरबाड विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है। विधायक किसान कथोरे ने मांग की है कि कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को एक अलग नगर निगम बनाया जाए।
शहर का विकास के साथ- साथ बहुत तेजी बढ रही जनसंख्या
कुलगांव-बदलापुर शहर का विकास बहुत तेजी से हो रहा है और बढ़ती जनसंख्या के कारण शहर का विस्तार आसपास की ग्राम पंचायतों की सीमाओं की ओर बढ़ रहा है। इस अनियंत्रित विकास के कारण क्षेत्र में अनधिकृत और अवैध निर्माण का खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि बढ़ते शहरीकरण को सही दिशा देने और सुनियोजित विकास के लिए शहर की सीमा का विस्तार करना अत्यंत आवश्यक हो गया है।
उन्होंने खेद व्यक्त किया कि कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद की सीमा विस्तार का प्रस्ताव पिछले दस-बारह वर्षों से राज्य सरकार के पास लंबित पड़ा है। जबकि वर्तमान में कुलगांव-बदलापुर शहर की जनसंख्या लगभग पांच लाख तक पहुंच गई है।
यह भी पढ़ेः- छत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
विस्तार प्रस्ताव को तुरंत मंजूरी
नगरपालिका द्वारा इतनी बड़ी आबादी को नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने में हो रही कमियों को देखते हुए, सरकार को इस विस्तार प्रस्ताव को तुरंत मंजूरी देनी चाहिए। साथ ही विधायक किसन कथोरे ने सदन के माध्यम से सरकार से यह मांग रखी है कि इस बढ़े हुए क्षेत्र को शामिल करते हुए कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को एक स्वतंत्र नगर निगम घोषित किया जाए।
विधायक किसन कथोरे पहले ही यह मांग कर चुके हैं कि बदलापुर का अपना स्वतंत्र नगर निगम होना चाहिए, न कि अंबरनाथ के साथ संयुक्त नगर निगम। इसलिए यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि सरकार इस मांग पर कोई ठोस कदम उठाती है या यह मुद्दा फिर से केवल चर्चा तक ही सीमित रह जाता है। इस बीच दोनों नगर परिषद में भाजपा के अध्यक्ष चुनाव जीते है और नगरसेवकों के मामले में शिवसेना अंबरनाथ में सबसे बड़ी पार्टी है।
