महाराष्ट्र में खेती का नया दौर: एआई तकनीक से जुड़ेगा कृषि क्षेत्र, मुंबई में वैश्विक निवेश सम्मेलन

AI Agriculture Policy: महाराष्ट्र सरकार कृषि क्षेत्र को AI से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। मुंबई में होने वाले ‘फॉर एग्री 2026’ सम्मेलन में निवेशक शामिल होकर नई संभावनाएं खोलेंगे।
Agriculture AI
एग्रीकल्चर एआई (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Maharashtra AI Agriculture Policy: महाराष्ट्र सरकार पारंपरिक कृषि को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए एक नई पहल की शुरुआत करने जा रही है।

कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे ने घोषणा की है कि ‘फॉर एग्री 2026’ वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन 22 और 23 फरवरी को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होगा। यह कार्यक्रम राज्य की एआई आधारित कृषि नीति को लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

एआई कृषि नीति को मिलेगा बढ़ावा

मंत्री भरणे के अनुसार, ‘महाराष्ट्र कृषि-कृत्रिम बुद्धिमत्ता नीति 2025-2029’ का उद्देश्य किसानों को नई तकनीकों से जोड़ना और खेती को अधिक उत्पादक बनाना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के मार्गदर्शन में तैयार की गई इस नीति को पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की दूरदर्शिता से मजबूती मिली है।

वैश्विक संस्थानों की भागीदारी

सम्मेलन में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, विश्व बैंक, एशियन डेवलपमेंट बैंक और यूएनडीपी जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठन शामिल होंगे। इन संस्थानों के विशेषज्ञ स्मार्ट खेती, डिजिटल कृषि और निवेश के नए अवसरों पर चर्चा करेंगे। इससे महाराष्ट्र के किसानों को वैश्विक स्तर की जानकारी और संसाधन उपलब्ध होने की उम्मीद है।

किसानों के लिए नई संभावनाएं

सरकार का मानना है कि एआई तकनीक के उपयोग से फसल प्रबंधन, मौसम पूर्वानुमान और उत्पादन क्षमता में सुधार होगा। साथ ही, कृषि क्षेत्र में निवेश बढ़ने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सकती है। सम्मेलन में नीति निर्माताओं, उद्योग विशेषज्ञों और स्टार्टअप्स के बीच संवाद भी आयोजित होगा।

भविष्य की स्मार्ट खेती की दिशा

कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि यह पहल राज्य में स्मार्ट खेती को बढ़ावा देगी और किसानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने का अवसर देगी। सरकार का लक्ष्य है कि तकनीक के माध्यम से खेती को अधिक लाभदायक और टिकाऊ बनाया जाए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com