मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
CM Medical Assistance Fund: दुर्घटना में घायल 100 वर्षीय सरूबाई मुंजवार को मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से 24 घंटे में आर्थिक मदद मिली, जिससे उनकी सर्जरी और इलाज समय पर शुरू हो सका।
- Written By: आलोक उमाकृष्ण
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि (सोर्सः सोशल मीडिया)
CM Medical Assistance Fund Maharashtra: दुर्घटना के बाद आर्थिक संकट में फंसी 100 वर्षीय सरूबाई मुंजवार को मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मात्र 24 घंटे में आर्थिक सहायता मंजूर की गई. इससे उनकी आवश्यक सर्जरी समय पर हो सकी और आगे का उपचार बिना देरी शुरू किया गया।
सवा लाख रुपये के उपचार का था खर्च
100 वर्षीय सरूबाई मुंजवार सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक दोपहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनके बाएं पैर की जांघ में गंभीर चोट आई, जिससे उन्हें असहनीय दर्द होने लगा और वे मौके पर ही घायल होकर गिर पड़ीं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत फलटण के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद बताया कि उनकी उम्र और चोट की गंभीरता को देखते हुए तत्काल सर्जरी करना आवश्यक है। डॉक्टरों ने चेतावनी दी कि ऑपरेशन में देरी होने पर उनकी स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
सात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
कृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
अस्पताल प्रशासन ने उपचार और सर्जरी पर लगभग 1.25 लाख रुपये का खर्च बताया। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लिए इतनी बड़ी राशि का इंतजाम करना संभव नहीं था, जिसके कारण इलाज शुरू करने में कठिनाई आ रही थी और परिवार गहरी चिंता में था।
यह भी पढ़ेः- भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
24 घंटे में सहायता स्वीकृत
25 जून को मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि में आवेदन मिलने के बाद आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कर 24 घंटे के भीतर आर्थिक सहायता मंजूर कर दी गई। परिवार ने सहायता के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री सहायता निधि कक्ष ने जरूरतमंद मरीजों से अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800 123 2211 पर संपर्क करने की अपील की है।
