बाबा कोकणी पुलिस हिरासत में, जमीन विवाद में कोयते से जानलेवा हमला करने का प्रयास
Attempt To Murder: पुराना नाशिक के कोकणीपुरा क्षेत्र में जमीन के स्वामित्व विवाद को लेकर एक व्यक्ति पर कोयते से जानलेवा हमला करने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है।
- Written By: आंचल लोखंडे
Sickle Attack (सोर्सः एआय इफेक्ट फोटो-सोशल मीडिया)
Nashik Crime News: जमीन के स्वामित्व अधिकार को लेकर चल रहे न्यायालयीन विवाद के चलते एक व्यक्ति पर कोयते से जानलेवा हमला करने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में भद्रकाली पुलिस ने आरोपी अब्दुल लतीफ यासीन कोकणी उर्फ बाबा कोकणी को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध मामला दर्ज किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में काफी चर्चा रही। इस मामले में समी जैनुल आबेदिन कोकणी (उम्र 42, फाल्के रोड, पुराना नासिक) ने भद्रकाली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता और आरोपी के बीच कोकणीपुरा स्थित एक जमीन के स्वामित्व को लेकर न्यायालय में मामला लंबित है। इसी विवाद की रंजिश में यह घटना घटी। शिकायतकर्ता समी कोकणी 3 जून की रात लगभग साढ़े 9 बजे कोकणीपुरा स्थित अपनी नानी के घर जा रहे थे। उसी दौरान आरोपी बाबा कोकणी मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा और उन्हें धमकाते हुए अपशब्द कहे। इसके बाद वह वहां से चला गया, लेकिन कुछ देर बाद हाथ में कोयता लेकर दोबारा लौट आया।
न्यायालयीन विवाद के बीच जान से मारने की धमकी
आरोप है कि उसने समी कोकणी और उनकी पत्नी के साथ गाली-गलौज करते हुए आज खत्म कर देता हूं कहकर कोयते से हमला करने का प्रयास किया। लेकिन समी कोकणी ने सतर्कता दिखाते हुए पीछे हटकर खुद को बचा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटनास्थल पर मौजूद शिकायतकर्ता के ममेरे भाई साजिद इब्नेअली खतीब ने तत्काल हस्तक्षेप कर उन्हें सुरक्षित घर के भीतर पहुंचाया।
सम्बंधित ख़बरें
Nashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
दिल्ली जाने की अटकलों पर CM देवेंद्र की दो टूक, कहा- मैं मुंबई और महाराष्ट्र में ही रहूंगा
आषाढ़ी वारी: पहली बार एयर एम्बुलेंस की सुविधा, ‘आरोग्यसंपन्न वारी’ ऐप से 1.08 लाख श्रद्धालुओं ने उठाया लाभ
Thane News: बदलापुर के कालू झरने में बड़ा हादसा, तेज बहाव में बहने से दो युवकों की मौत
ये भी पढ़े: भंडारा: जुनोना ग्राम पंचायत के खिलाफ भूख हड़ताल शुरू, अतिक्रमण और फंड घोटाले की जांच की मांग
भद्रकाली पुलिस ने दर्ज किया मामला
शिकायत के अनुसार, इसके बाद भी आरोपी हाथ में कोयता लेकर चौक में खड़ा रहा और जान से मारने की धमकियां देता रहा। भद्रकाली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा आगे की जांच जारी है। जमीन विवाद से जुड़े इस घटनाक्रम के बाद कोकणीपुरा क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया था।
