-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Know The Importance Of National Small Industry Day In Indias Development Today
जानिए आज भारत के विकास में राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस का महत्व, इस विशेष दिन का इतिहास भी
- Written By: दीपिका पाल
हर साल 30 अगस्त को राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस मनाया जाता है। यह दिवस देश में बढ़ रही बेरोजगारी को कम करने पर जोर देता है और लोगों को लघु उद्योगों के बारे में जानकारी प्रदान करता है।

राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस (सौ.सोशल मीडिया)
किसी भी देश के विकास में लघु उद्योगों (Small Industry) की अहम भूमिका होती है। लघु उद्योग के बिना कोई भी देश प्रगति नहीं कर सकता है। छोटे व्यवसायों के महत्व और योगदान को पहचानने के लिए देश हर साल 30 अगस्त को ‘नेशनल स्मॉल इंडस्ट्री डे’ (National Small Industry Day) मनाता है।
देश की अर्थव्यवस्था में लघु उद्योग क्षेत्र एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।’नेशनल स्मॉल इंडस्ट्री डे’ देश भर में उस क्षेत्र के विकास और विकास को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है, जो देश की अर्थव्यवस्था के ग्रॉस इंडस्ट्रियल वैल्यू में 40 फीसदी तक का योगदान देता है।
जानिए इस दिवस से जुड़ी जानकारियां
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ‘राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस’ भारत में लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के साथ ही देश के युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध करवाने के लिहाज से मनाया जाता है।गौरतलब है कि, किसी भी देश के विकास में लघु उद्योगों की अहम भूमिका होती है। ऐसे में भारत में राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस लोगों को लघु उद्योग के महत्व को समझाने के लिए सबसे बेहतर विकल्प के रूप में देखा जाता है। इस खास दिन पर आइए जानें, राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस और क्या है इस दिन का इतिहास।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली में फंसी अमेरिकी महिला की भारतीय ने की मदद, विदेशी बोली- भारत जैसा अपनापन कहीं नहीं मिला
‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज के बावजूद नहीं थमी ‘कॉकटेल 2’, 8वें दिन कमाई के साथ बनाए तीन बड़े रिकॉर्ड
राम मंदिर दान विवाद: केंद्रीय मंत्री ने दी चेतावनी, तो प्रियंक खड़गे ने की निष्पक्ष जांच की मांग
मध्य रेल की 12 लोकल होगी रद्द! हजारों आम यात्री राम भरोसे, नॉन एसी की जगह चलेगी एसी लोकल
क्या है राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस
जानकारों की मानें तो, भारत सरकार के द्वारा लघु उद्योगों की स्थापना करने और देश में इनके विकास को लेकर कई तरह के प्रयास किए जाते हैं, क्योंकि किसी भी देश की तरक्की की राह में लघु उद्योगों का खास योगदान होता है। लघु उद्योगों के इसी महत्व को जन-जन तक पहुँचाने के लिहाज से हर साल 30 अगस्त को राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस, यानि ,’नेशनल स्मॉल इंडस्ट्री डे’ के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है।
जानें क्या है इतिहास
राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस की शुरुआत साल 2000 में हुई थी। साल 2000 में मिनिस्ट्री ऑफ स्माल स्केल इंडस्ट्री (SSI) ने छोटे व्यवसायों को बढ़ावा देने और उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए एक व्यापक नीति शुरू करने की घोषणा की थी।
इस नीति पैकेज के शुरू होने के बाद यह सफल रहा और इससे भारत में छोटे उद्योगों के विकास को बढ़ावा देने में मदद मिली।
भारत सरकार ने 30 अगस्त 2000 को लघु उद्योग के लिए एक व्यापक नीति पैकेज पेश किया था।
तब से हर साल भारतीय अर्थव्यवस्था में छोटे उद्योगों के महत्व को पहचानने के लिए राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस मनाया जाता है।
क्या है इस दिन का महत्व
इस दिन का महत्व देश में बढ़ रही बेरोजगारी को कम करना और युवाओं को लघु उद्योगों के बारे में जागरूक करना है। ताकि आगे चलकर लोग लघु उद्योग के महत्व को समझ सके और इसे बढ़ाने में अपना योगदान दे सकें।
लेखिका- सीमा कुमारी
Know the importance of national small industry day in indias development today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली में फंसी अमेरिकी महिला की भारतीय ने की मदद, विदेशी बोली- भारत जैसा अपनापन कहीं नहीं मिला
Jun 27, 2026 | 09:01 PM‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज के बावजूद नहीं थमी ‘कॉकटेल 2’, 8वें दिन कमाई के साथ बनाए तीन बड़े रिकॉर्ड
Jun 27, 2026 | 09:00 PMराम मंदिर दान विवाद: केंद्रीय मंत्री ने दी चेतावनी, तो प्रियंक खड़गे ने की निष्पक्ष जांच की मांग
Jun 27, 2026 | 09:00 PMमध्य रेल की 12 लोकल होगी रद्द! हजारों आम यात्री राम भरोसे, नॉन एसी की जगह चलेगी एसी लोकल
Jun 27, 2026 | 08:59 PMजेवर बनेगा देश का नया सोलर हब, CM योगी ने किया ऐलान; यूपी में 20,000 मेगावाट एनर्जी पैदा करने का लक्ष्य
Jun 27, 2026 | 08:57 PM‘My Life My Rule’! गीली सड़क पर साइकिल दौड़ाते अंकल का Video Viral, लोगों ने कहा- चाचा किसी से नहीं डरते
Jun 27, 2026 | 08:50 PMजन धन, आधार और UPI का कमाल, डिजिटल भुगतान में देश ने रचा इतिहास; 2 करोड़ से बढ़कर 24,162 करोड़ हुआ ट्रांजैक्शन
Jun 27, 2026 | 08:43 PMवीडियो गैलरी

Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM
Strait of Hormuz में फिर भड़की आग! ताख पर संघर्षविराम,क्या शुरू होने वाली है नई जंग?, Video
Jun 27, 2026 | 04:30 PM
पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM










