नासिक सिडको में स्टाफ संकट, 6 प्रभाग सिर्फ 3 कर्मचारियों पर; कैसे चलेगा काम?
Nashik Staff Shortage: नासिक सिडको निर्माण विभाग में सिर्फ तीन कर्मचारी छह प्रभाग संभाल रहे हैं। स्टाफ की भारी कमी से विकास कार्य ठप पड़े हैं और नागरिक सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Nashik Municipal Works: नासिक महानगरपालिका के सिडको विभागीय कार्यालय अंतर्गत निर्माण विभाग इस समय जनशक्ति के भारी संकट से जूझ रहा है। चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है कि सिडको के छह प्रभागों का पूरा दारोमदार केवल तीन कर्मचारियों पर टिका हुआ है।
इस कमी के कारण नागरिकों के जरूरी काम लटके हुए हैं और जनहित की योजनाओं को लागू करना प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। वर्तमान में विभाग की स्थिति बेहद चिंताजनक है, जिसका सीधा असर विकास कार्यों पर पड़ रहा है।
विभाग में फिलहाल केवल एक उपअभियंता और दो सहायक कनिष्ठ अभियंता ही कार्यरत हैं। हाल ही में संपन्न हुए चुनावों के बाद नवनिर्वाचित नगरसेवकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों की झड़ी लगा दी है। लेकिन उन्हें पूरा करने के लिए कर्मचारी ही उपलब्ध नहीं हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में दुकानों-होटलों और दफ्तरों पर लगाना होगा मराठी साइनबोर्ड, BMC ने दिया 1 महीने का अल्टीमेटम
सोशल मीडिया से फैल रहा था गैंग का जाल? पाकिस्तान कनेक्शन पर ATS सख्त! भट्टी गैंग से जुड़े 17 लोगों से पूछताछ
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, मंत्रियों के विदेश दौरे रद्द, काफिलों में गाड़ियां आधी होंगी
नागपुर में अवैध निर्माण पर सख्ती, बिना ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट नहीं चलेगा काम; मनपा का बड़ा फैसला
खुदाई से बदहाल सड़कें कोई देखने वाला नहीं
निर्माण परमिट, सड़कों की मरम्मत और चल रहे विकास कार्यों की निगरानी जैसे महत्वपूर्ण काम ठप पड़े हैं। सिडकों के प्रभाग संख्या 24, 25, 27, 28, 29 और 31 में गैस पाइपलाइन, फाइबर केबल और सीसीटीवी के लिए बड़े पैमाने पर खुदाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-77% जल भंडार फिर भी नासिक में जल संकट की आहट, 423 गांवों पर खतरा, टैंकर से पानी की तैयारी
इन कार्यों के कारण सड़कों की हालत खस्ता हो गई है और घुल-मिट्टी से नागरिक परेशान है। ठेकेदारों की मनमानी पर अंकुश लगाने और इन कामों की गुणवत्ता की जांच करने के लिए विभाग के पास पर्याप्त अधिकारी नहीं है, जिससे स्थिति और भी गंभीर होती जा रही है। पिछले कुछ समय में कई पुराने कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं और कुछ ने वीआरएस (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति) ले ली है।
