Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, मंत्रियों के विदेश दौरे रद्द, काफिलों में गाड़ियां आधी होंगी

Maharashtra Government Fuel Saving Convoy: PM नरेंद्र मोदी की ईंधन की अपील के बाद महाराष्ट्र सरकार ने मंत्रियों के विदेश दौरे रद्द कर दिए हैं और काफिलों में गाड़ियों की संख्या घटाने का फैसला लिया है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: May 14, 2026 | 11:41 AM

देवेंद्र फडणवीस ने मंत्रियो के काफिले में से गाड़ियों की संख्या कम करने का दिया आदेश (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra Government Fuel Saving Convoy Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन और फॉरेन एक्सचेंज बचाने की अपील का असर दिखाई देने लगा है।

महाराष्ट्र सरकार ने मंत्रियों और अधिकारियों के विदेश दौरे रद्द कर दिए हैं। साथ ही मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों के काफिले में गाड़ियों की संख्या आधी करने का निर्णय लिया गया है।

यह फैसला मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देश पर लिया गया है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को उच्चस्तरीय बैठक बुलाकर विभिन्न उपायों की समीक्षा की। इस बैठक में मुख्य सचिव, डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

सम्बंधित ख़बरें

सांसद श्रीकांत शिंदे का बड़ा ऐलान, 27 गांवों की पानी समस्या खत्म करने के लिए 100 करोड़ मंजूर

नासिक महापौर और त्र्यंबकेश्वर नगराध्यक्ष को नहीं मिला न्योता! सिंहस्थ कुंभ के लोगो अनावरण में प्रोटोकॉल विवाद

महाराष्ट्र में बाइक टैक्सी सेवाएं फिर शुरू करने की मांग, एसोसिएशन ने CM फडणवीस को लिखा पत्र

PM मोदी की एक अपील से बदल गया मुख्यमंत्रियों का अंदाज, जानें किसने कितनी घटाई काफिले में गाड़ियों की संख्या?

मुख्यमंत्री ने विदेशी मुद्रा बचाने व प्रशासनिक खर्च कम करने के लिए अलग-अलग सरकारी काम या अध्ययन के लिए विदेश जाने वाले मंत्रियों और अधिकारियों की यात्राएं रद्द कर दी है। गाड़ियों की संख्या तय संख्या से ज्यादा न हो, यह सुनिश्चित करने की ज़िम्मेदारी संबंधित पुलिस कमिश्नर या सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस की होगी।

मंत्रियों को बहुत जरूरी होने पर ही सरकारी हवाई जहाज या हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करना चाहिए। मंत्रियों और अधिकारियों को मेट्रो जैसे पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल बढ़ाना चाहिए। पहले चरण में कम से कम एक दिन के लिए इसका प्रयोग किया जाना चाहिए।

अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि एनर्जी बचाने के लिए गैर-जरूरी होर्डिंग/फ्लेक्स के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ध्यान रखा जाए कि डेकोरेटिव लाइटिंग का इस्तेमाल न हो।

वैश्विक संकट में मजाक न उड़ाएं विपक्षी दल

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं विपक्षी पार्टियों से भी कहना चाहता हूं कि जब कोई ग्लोबल संकट हो और देश के प्रधानमंत्री कुछ उपाय बताते हैं, तो अगर आप वे उपाय नहीं कर पाते हैं, तो कम से कम उसका मजाक न उड़ाएं। आज केवल भारत के सामने ही नहीं, बल्कि दुनिया के सामने संकट है। हमें अपना फॉरेन एक्सचेंज बचाना चाहिए, महंगाई को बढ़ने से रोकने के लिए, हम अपनी जीवनशैली में थोड़ा बदलाव लाकर देश की मदद कर सकते हैं।

राज्यपाल वर्मा भी करेंगे अपने काफिले में कटौती

पीएम मोदी की अपील पर राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने भी पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने के लिए अपने काफिले में कटौती करने का फैसला किया है। उन्होंने राज्य सरकार के गृह विभाग को मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने और अपने बेड़े में वाहनों की संख्या कम करने की संभावना तलाशने का निर्देश दिया है।

गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव मनीषा म्हैसकर को भेजे गए पत्र में राज्यपाल के सचिव डॉ। प्रशांत नारनवरे ने राज्यपाल की सुरक्षा की समीक्षा की है और ऊर्जा संरक्षण के अनुरूप वाहनों की संख्या निर्धारित करने के संबंध में राज्यपाल के निर्देशों से अवगत कराया है। राज्यपाल ने सीमित संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ये निर्देश दिए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने मांगा 6 महीने का समय

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देशवासियों से छह महीने का समय मांगा है, मुझे यकीन है कि हमारे देशवासी उसमें मदद करेंगे, विपक्षी पार्टियां कितना भी मजाक उड़ाएं, अगर हम ग्लोबल संकट में देश के साथ खड़े नहीं होंगे, तो यह ठीक नहीं होगा। हम उन चीजों की खपत कम करने की कोशिश कर रहे हैं, जिनमें फॉरेन एक्सचेंज खर्च होता है। हम अपनी देसी चीजों को अलग-अलग तरीकों से स्कोप देने के तरीके भी ढूंढ रहे हैं। यह एक दिन में नहीं होगा, लेकिन हम सब मिलकर कोशिश करें तो इसे ज़रूर पूरा कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें :- सांसद श्रीकांत शिंदे का बड़ा ऐलान, 27 गांवों की पानी समस्या खत्म करने के लिए 100 करोड़ मंजूर

अमित साटम के दौरे को लेकर बीजेपी खेमे में नाराजगी व्याप्त

मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम ने शहर में नाला सफाई के दौरान कथित रूप से 25 गाड़ियों का इस्तेमाल किया, जिसके बाद कांग्रेस ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। सूत्रों के मुताबिक, इस मामले पर बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में नाराजगी है। कांग्रेस नेता वर्षा गायकवाड और एनसीपी विधायक रोहित पवार ने साटम के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ईंधन बचाने की अपील कर रहे है, वहीं भाजपा नेता बड़े काफिलों में घूम रहे है। साटम ने विपक्ष के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते कहा कि निरीक्षण दौरे में केवल सात से आठ अधिकृत वाहन शामिल थे।

Maharashtra government fuel saving convoy cut decision

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 14, 2026 | 11:41 AM

Topics:  

  • Devendra Fadnavis
  • Maharashtra
  • Mumbai News
  • Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.