-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Police Line Takli Road Repair Pwd Stops Work News
खुद करेंगे नहीं, दूसरों को भी नहीं करने देंगे! NMC ने शुरू किया सड़क का निर्माण तो PWD ने रोक दिया
- Written By: आकाश मसने
Nagpur News: नागपुर पुलिस लाइन टाकली की जर्जर सड़कों पर मनपा ने मरम्मत शुरू की, लेकिन पीडब्ल्यूडी ने काम रुकवा दिया। महीनों से लंबित काम पर लाेगों में रोष है।

नागपुर में रुका सड़क निर्माण (फोटो नवभारत)
Nagpur Road Dispute: नागपुर में पुलिस लाइन टाकली की सड़कें महीनों से जर्जर अवस्था में हैं। इससे सैकड़ों नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इलाके में सड़क निर्माण के लिए कई बार स्थानीय नागरिकों ने मुद्दा उठाया। शुक्रवार को नागपुर महानगर पालिका ने सड़क निर्माण कार्य शुरू किया। कुछ समय बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने काम में टांग अड़ा दी। इसके बाद काम रोक दिया गया।
पीडब्ल्यूडी के इस गैर जिम्मेदाराना रवैये से नागरिकों में रोष है। लोगों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग खुद काम करेगा नहीं और दूसरों को करने देगा नहीं। पुलिस लाइन की सड़कों का निर्माण करने के लिए भाजपा पदाधिकारी गिरीश ग्वालबंशी, जेहरी सिंह ठाकुर, समेत स्थानीय नागरिकों ने निवेदन दिया था।
ग्वालबंशी ने बताया कि निवेदन के बाद सारी मंजूरियां भी मिल गईं। लोक निर्माण विभाग को सड़क मरम्मत का जिम्मा उठाना था। हालांकि मंजूरियां मिल गईं लेकिन काम शुरू नहीं किया गया। इसके पश्चात मनपा ने मरम्मत कार्य शुरू किया। जर्जर डामर रोड पर डामर के पैच डालने का कार्य शुरू किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
भारी बारिश से डूबा नागपुर शहर! अंडरपास-दुकानें जलमग्न; स्कूल में फंसे छात्रों का किया रेस्क्यू, देखें VIDEO
चुनावी प्रक्रिया में लापरवाही: बीएलओ के गायब रहने से रजिस्ट्रेशन पर संकट, प्रशासन के दावों की खुली पोल
हाई कोर्ट का सख्त रुख: आदेश की अनदेखी पर नागपुर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अवमानना का नोटिस जारी!
Akola News: नागरिकों को समय पर मिले सरकारी सेवाएं, राज्य सेवा हक्क आयुक्त अरुण डोंगरे के निर्देश
काम शुरू होने के बाद पीडब्ल्यूडी ने यह कहते हुए काम रुकवा दिया कि यह काम नागपुर मनपा का नहीं बल्कि पीडब्ल्यूडी का है। अंतत: पीडब्ल्यूडी खुद काम नहीं करना चाहता और दूसरों को करने नहीं देगा।
मरम्मत का आश्वासन, काम ठनठन गोपाल
महीनों से पुलिस लाइन टाकली की सड़कें जर्जर अवस्था में हैं। इसके बावजूद कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मरम्मत की ओर ध्यान नहीं दे रहा। केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं लेकिन काम ठनठन गोपाल हो गया है।
बता दें कि विगत दिनों सामाजिक कार्यकर्ताओं समेत स्थानीय नागरिकों ने कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग क्र. 1 लक्ष्मीकांत राऊलकर को निवेदन दिया था। तब उन्होंने 1 हफ्ते में काम शुरू करने का आश्वासन दिया था। करीब 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी पीडब्ल्यूडी ने काम शुरू नहीं किया।
यह भी पढ़ें:- मैं राजनीति को करियर की तरह…संसद से दूरी पर धर्मेंद्र का खुला जवाब, जानें क्या बोले थे एक्टर
हादसों के इंतजार में PWD?
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सड़कों की पूरी तरह से दुर्दशा हो चुकी है। यहां आए दिन वाहन चालक स्लिप हो रहे हैं। मनपा द्वारा डामर के पैच डालकर सड़क की मरम्मत की जा रही थी लेकिन पीडब्ल्यूडी ने इसे रुकवा दिया। ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या पीडब्ल्यूडी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। यदि कोई जानलेवा हादसा होता है तो उसका जिम्मेदार लोक निर्माण विभाग होगा।
8 दिनों में काम नहीं तो आंदोलन
भाजपा नेता गिरीश ग्वालबंशी ने कहा कि मई 2025 में पुलिस लाइन की सड़कों की मरम्मत के लिए निवेदन दिया गया था। आधा साल बीत जाने के बाद भी काम शुरू नहीं किया गया। यदि मानसून को छोड़ भी दें तो 2 महीनों से अधिक समय बीत गया लेकिन पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के कान पर जूं नहीं रेंगी। यदि 8 दिनों के भीतर कार्य नहीं किया गया तो लोक निर्माण विभाग कार्यालय के सामने आंदोलन किया जाएगा।
Nagpur police line takli road repair pwd stops work news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आरक्षण खत्म करने की मांग: फलाहारी महाराज ने अभिजीत दीपके को खून से लिखा पत्र, कहा- आर्थिक आधार पर मिले छूट
Jul 28, 2026 | 05:39 PMक्या छात्र आतंकवादी थे? प्रियंका गांधी ने AK-47 और पैलेट गन पर सरकार बोला हमला, गृहमंत्री से मांगा जवाब
Jul 28, 2026 | 05:38 PMगुरु पूर्णिमा के दिन इन 5 कामों से रहें दूर, नहीं तो मां लक्ष्मी और गुरु की कृपा से हो सकते हैं वंचित
Jul 28, 2026 | 05:36 PMफ्लाईओवर से नीचे गिरा तेज रफ्तार ट्रक, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा; VIDEO वायरल
Jul 28, 2026 | 05:35 PMदेव आनंद के बेटे सुनील आनंद का निधन, लंदन में ली आखिरी सांस, जिस अस्पताल में पिता ने तोड़ा था दम वहीं हुई मौत
Jul 28, 2026 | 05:29 PMNCP विलय की खबरों के बीच शरद पवार ने PM मोदी को दिया बारामती आने का न्योता, महाराष्ट्र में बदलेगी सियासी हवा?
Jul 28, 2026 | 05:23 PMमुक्तिपथ समिति का बड़ा फैसला, गड़चिरोली में अवैध शराब और तंबाकू बिक्री पर शिकंजा
Jul 28, 2026 | 05:21 PMवीडियो गैलरी

हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM
Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM














