- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nashik Ayushman Arogya Mandir Nqas Certification Health News
नासिक के दो आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को मिला NQAS प्रमाणपत्र, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी पहचान
Nashik News: नासिक जिले के उसवाड़ और जातेगांव आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को केंद्र सरकार का NQAS प्रमाणपत्र मिला। बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दोनों केंद्र राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित हुए।
- Written By: आकाश मसने

प्राथमिक आयोग्य केंद्र जातेगांव (फोटो नवभारत)
Nashik Health News: नासिक जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। जिले के दो आयुष्मान आरोग्य मंदिर–प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया है। नासिक जिले के दो आयुष्मान आरोग्य मंदिर-प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है। यह प्रमाणन ‘राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र’ (NHSRC) द्वारा घोषित किया गया है।
उसवाड़ और जातेगांव केंद्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
इस मानांकन में तालुका चांदवड स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर–प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उसवाड़ ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर ‘क्वालिटी सर्टिफाइड’ दर्जा हासिल किया। वहीं, तालुका नासिक के जातेगांव स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर को 91.75 प्रतिशत स्कोर के साथ राष्ट्रीय स्तर पर गुणवत्ता की मान्यता मिली है।
नवंबर 2025 में हुआ था बाह्य मूल्यांकन
दोनों स्वास्थ्य केंद्रों का बाह्य मूल्यांकन नवंबर 2025 में केंद्र सरकार की स्वास्थ्य विशेषज्ञ समिति द्वारा किया गया था। इस दौरान ओपीडी, प्रसूति कक्ष, प्रयोगशाला, आईपीडी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों और सामान्य सेवाओं सहित विभिन्न विभागों की विस्तृत जांच की गई। मूल्यांकन प्रक्रिया में रोगियों के अधिकार, सेवाओं की उपलब्धता, संक्रमण नियंत्रण, स्वच्छता, दवाइयों की उपलब्धता और रोगी संतुष्टि जैसे महत्वपूर्ण मानकों को परखा गया। इन सभी कसौटियों पर दोनों केंद्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक मनपा ऑनलाइन का विरोध कर बुलाई ऑफलाइन महासभा, आचार संहिता का हवाला देकर कुछ ही मिनटों में स्थगित
Nagpur Weather: नागपुर में गर्मी का रेड अलर्ट, लू के थपेड़ों से झुलसेगा शहर, जानें आज के मौसम का हाल
Maharashtra Weather: कही रेड अलर्ट के साथ लू, तो कही मानसून पूर्व बारिश, जानें कैसा होगा आज आपके शहर का हाल?
सावंगी बाईपास हत्याकांड: 550 किमी का पीछा, चाय की टपरी से पकड़ाया आरोपी दंपती, मासूम की हत्या का खुलासा
जनता का विश्वास और मजबूत होगा
नासिक जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधाकर मोरे ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की जनता को भी शहरी स्तर की गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। NQAS प्रमाणन से इन केंद्रों पर आम नागरिकों का भरोसा और अधिक मजबूत होगा। NQAS प्रमाणपत्र मिलने के बाद इन स्वास्थ्य केंद्रों को केंद्र सरकार से अतिरिक्त प्रोत्साहन निधि प्राप्त होगी, जिसका उपयोग सुविधाओं के विस्तार और सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:- 2026 में आसमान में हाेंगी चौंकाने वाली घटनाएं! सुपरमून-धूमकेतु… जानिए पूरे साल का खगोलीय कैलेंडर
जिला प्रशासन और स्वास्थ्य अधिकारियों का योगदान
इस सफलता के पीछे जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओंकार पवार के मार्गदर्शन के साथ जिला माता एवं शिशु संगोपन अधिकारी डॉ. हर्षल नेहेते, सहायक जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेंद्र बागुल और अतिरिक्त जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दीपक लोणे का विशेष योगदान रहा।
Nashik ayushman arogya mandir nqas certification health news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
India Italy Relations: ‘मेलोडी’ रील से इतर समझें हकीकत, आखिर भारत के लिए क्यों गेमचेंजर साबित होगा इटली?
May 21, 2026 | 07:33 AM21 मई का इतिहास: क्या आप जानते हैं? भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड व सुष्मिता सेन की जीत
May 21, 2026 | 07:33 AMGT के खिलाफ आज डू और डाई मैच खेलने उतरेगी CSK, सिर्फ जीतने से नहीं बनेगी बात,करना होगा ये बड़ा कारनामा
May 21, 2026 | 07:32 AMभट्टी की तरह तप रहा मध्य प्रदेश, आज कई जिलों में लू का रेड अलर्ट, खजुराहो में पारा 47.4 डिग्री पहुंचा
May 21, 2026 | 07:32 AMनो जेल, नो बेल, सीधे 72 हूरों…गंगा में बिरयानी डालने पर भड़कीं साध्वी प्राची, कहा- ये सनातन आस्था से खिलवाड़
May 21, 2026 | 07:32 AMभुजबल के बयान से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप, पेट्रोल-डीजल संकट की अफवाहों पर सीएम फडणवीस बोले पर्याप्त है ईंधन
May 21, 2026 | 07:28 AMनासिक मनपा ऑनलाइन का विरोध कर बुलाई ऑफलाइन महासभा, आचार संहिता का हवाला देकर कुछ ही मिनटों में स्थगित
May 21, 2026 | 07:25 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM













