- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nashik Ashok Kharat Sexual Assault Case Police Custody Court Order
नासिक: यौन शोषण केस में आरोपी अशोक खरात कोर्ट में पेश, 29 मार्च तक बढ़ी पुलिस कस्टडी
Ashok Kharat: नासिक में महिलाओं के यौन शोषण के आरोपों में गिरफ्तार अशोक खरात को अदालत में पेश किया गया, सरकारी पक्ष की मांग के बाद कोर्ट ने आरोपी को 29 मार्च तक पुलिस कस्टडी में भेजने का आदेश दिया।
- Written By: आंचल लोखंडे

ASHOK KHARAT (सोर्सः सोशल मीडिया)
Nashik Court Police Custody: महिलाओं पर यौन हमले के एक मामले में आरोपी अशोक खरात को नासिक की अदालत में पेश किया गया। सरकारी वकीलों ने अदालत से उसकी 7 दिन की पुलिस कस्टडी की मांग की, जबकि बचाव पक्ष के वकीलों ने दलील दी कि पुलिस कस्टडी बढ़ाने की कोई आवश्यकता नहीं है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने खरात को 29 मार्च तक पुलिस कस्टडी में भेजने का आदेश दिया।
महिलाओं का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार अशोक खरात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाली महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार शाम तक उसके खिलाफ छह मामले दर्ज हो चुके थे। आरोप है कि खरात ने नासिक स्थित अपने कार्यालय में शादी से पहले और बाद में महिलाओं को प्रताड़ित किया। एक पीड़िता की शिकायत पर सरकारवाड़ा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस कस्टडी 29 मार्च तक बढ़ाने का आदेश
नासिक पुलिस की अपील के बाद कई अन्य पीड़ित महिलाएं भी सामने आकर शिकायत दर्ज करा रही हैं। खरात की पुलिस कस्टडी समाप्त होने पर उसे दोबारा अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसकी पुलिस कस्टडी 29 मार्च तक बढ़ाने का आदेश दिया।
सम्बंधित ख़बरें
देश छोड़कर विदेश भागने की फिराक में था भोंदू बाबा, सीएम फडणवीस ने विधानसभा में खोला अशोक खरात का कच्चा चिट्ठा
चांदुर बाजार में महावितरण की डोर-टू-डोर वसूली, बकायादारों पर कार्रवाई
अशोक खरात के खिलाफ अमरावती में सड़क पर उतरे युवक कांग्रेस कार्यकर्ता
म्हाडा घोटाला: कार्रवाई पर उठे सवाल, 197 आरोपियों पर केस, गिरफ्तारी सिर्फ एक की
स्पेशल पुलिस स्क्वॉड के अधिकारी सूर्यवंशी ने अदालत को बताया कि अशोक खरात खुद को ‘सिद्ध पुरुष’ बताता था और उसके पास आने वाली महिलाओं को पीने के लिए विशेष पानी देता था। सरकारी वकीलों के अनुसार, जांच के दौरान 6.53 लाख रुपये नकद और एक लैपटॉप जब्त किया गया है। इसके अलावा खरात के फार्महाउस से पिस्तौल के 5 खाली शेल भी मिले हैं।
SIT की जांच भी पूरी
सरकारी पक्ष ने अदालत में यह भी संदेह जताया कि आरोपी ने मानव बलि जैसी गतिविधियां भी की हो सकती हैं। बताया गया कि वह लोगों को बाघ और सांप दिखाकर डराता था और हिरण से प्राप्त काली-सफेद कस्तूरी देने का दावा करता था। इस मामले में फॉरेस्ट एक्ट लगाए जाने की संभावना भी जताई गई है। साथ ही, ईशानेश्वर मंदिर में की जाने वाली कथित ‘सिद्ध पूजा’ की जांच अभी लंबित है।
ये भी पढ़े: Akola News: जय अंबे माता संस्थान में पु. शास्त्री जनक जोशी द्वारा श्रीमद् देवी भागवत कथा आयोजित
दूसरी ओर, बचाव पक्ष के वकीलों ने अदालत में कहा कि मामले में पेन ड्राइव का कहीं भी उल्लेख नहीं है और SIT की जांच भी पूरी हो चुकी है। अब तक कोई अतिरिक्त दस्तावेज जब्त नहीं हुए हैं, इसलिए पुलिस कस्टडी बढ़ाने की आवश्यकता नहीं है।
Nashik ashok kharat sexual assault case police custody court order
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
9000mAh बैटरी और 165FPS गेमिंग वाला OnePlus Nord 6, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
Mar 24, 2026 | 05:56 PM‘सावधान! भारत बहुत खतरनाक है’: ऑस्ट्रेलियाई ट्रैवलर डंकन मैकनॉट के दावे ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Mar 24, 2026 | 05:55 PMभारत में इच्छा मृत्यु पाने वाले पहले व्यक्ति का हुआ निधन, हरीश राणा ने दिल्ली एम्स में ली आखिरी सांस
Mar 24, 2026 | 05:49 PMस्वप्नदोष से छुटकारा चाहते हैं? Premanand Ji Maharaj का अचूक उपाय, मन पर जीत का आसान रास्ता
Mar 24, 2026 | 05:45 PMदेश छोड़कर विदेश भागने की फिराक में था भोंदू बाबा, सीएम फडणवीस ने विधानसभा में खोला अशोक खरात का कच्चा चिट्ठा
Mar 24, 2026 | 05:45 PMचांदुर बाजार में महावितरण की डोर-टू-डोर वसूली, बकायादारों पर कार्रवाई
Mar 24, 2026 | 05:44 PMवर्धा में तैराकी का क्रेज: नगर परिषद के इकलौते स्विमिंग पूल में भारी भीड़; नए पूल का काम 50% अधूरा, जल्द पूरा
Mar 24, 2026 | 05:43 PMवीडियो गैलरी

25 मार्च को कोलकाता में धमाका: ओवैसी और कबीर की जोड़ी तोड़ेगी TMC का किला, जानें पूरा प्लान
Mar 24, 2026 | 01:53 PM
दूल्हा निकला महाठग; खुद को बताया कलेक्टर, तिलक में लिए 15 लाख…फिर नई नवेली पत्नी का ही करने लगा सौदा- VIDEO
Mar 23, 2026 | 10:05 PM
डॉक्टर सईद खान की घिनौनी करतूत! हिंदू युवती को नशीला इंजेक्शन देकर किया रेप, तस्वीरें खींचकर किया ब्लैकमेल
Mar 23, 2026 | 09:58 PM
जिंदगी या जंग? खचाखच भरी ट्रेन, मूसलाधार बारिश और गेट पर लटकता कांपता हुआ यात्री; वायरल हुई बेबसी की तस्वीर
Mar 23, 2026 | 09:54 PM
संसद में गूंजी शांभवी चौधरी की शायरी! विपक्ष पर कसा तंज, PM मोदी के ‘राजधर्म’ को बताया सबसे ऊपर- VIDEO
Mar 23, 2026 | 09:48 PM
कोल्हापुर के ज्योतिबा मंदिर में पुजारियों का तांडव! श्रद्धालुओं को जमीन पर पटककर लातों से पीटा, वीडियो वायरल
Mar 23, 2026 | 09:42 PM












