वर्धा में तैराकी का क्रेज: नगर परिषद के इकलौते स्विमिंग पूल में भारी भीड़; नए पूल का काम 50% अधूरा, जल्द पूरा

Wardha Swimming Pool News: वर्धा के 30 साल पुराने स्विमिंग पूल में गर्मी के चलते भारी भीड़ उमड़ रही है। पालकमंत्री पंकज भोयर के प्रयासों से सुधार तो हुआ, पर नए पूल का 50% काम अब भी अधूरा है।
Summer rush overwhelms Wardha's lone swimming pool. While solar highmasts and renovations have helped, 50% work of the new pool remains pending, causing inconvenience.
Wardha Swimming Pool (सोर्सः सोशल मीडिया)
Updated on

Wardha Summer Rush News: वर्धा शहर में स्थित एकमात्र स्विमिंग पूल इन दिनों गर्मी के मौसम में तैराकों से खचाखच भरा नजर आ रहा है। स्कूलों में छुट्टियां शुरू होते ही बच्चों और युवाओं में तैराकी को लेकर उत्साह बढ़ गया है, जिसके चलते सुबह से देर रात तक पूल पर भारी भीड़ देखी जा रही है। करीब 30 वर्ष पहले तत्कालीन नगराध्यक्ष शेखर शेंडे के कार्यकाल में सिविल लाइन क्षेत्र स्थित नगर परिषद भवन के पास इस स्विमिंग पूल का निर्माण किया गया था।

तीन दशक पुराने इस पूल की क्षमता अब बढ़ती आबादी और तैराकों की संख्या के मुकाबले कम पड़ने लगी है। समय-समय पर रखरखाव के अभाव में पूल की स्थिति बिगड़ने लगी थी। इस समस्या को लेकर तैराकों ने पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर को अवगत कराया, जिसके बाद उन्होंने संज्ञान लेते हुए पूल के आधुनिकीकरण के लिए निधि उपलब्ध कराई। इस आधुनिकीकरण के बाद सुविधाओं में सुधार हुआ है, लेकिन बढ़ती भीड़ अब भी चुनौती बनी हुई है। गर्मी के मौसम में बढ़ती भीड़ के बीच अब शहरवासियों की मांग है कि जल्द से जल्द नए स्विमिंग पूल का निर्माण कार्य पूर्ण किया जाए, ताकि महिला तैराकों को बेहतर सुविधा मिल सके।

सोलर हाईमास्ट से मिली तैराकियों को राहत

 वर्धा शहर गर्मी के दिनों में अधिक भीड़ और परिसर में अंधेरे के कारण तैराकों को परेशानी होती थी। इस समस्या को दूर करने के लिए परिसर में सोलर हाईमास्ट लगाए गए हैं, जिससे अब सुबह और देर रात तक तैराक सुरक्षित रूप से स्विमिंग कर पा रहे हैं। वर्तमान में 35 से 40 लोगों का यहां पंजीयन है। महिलाओं के लिए स्वतंत्र बैच है। सुबह व श्याम के समय बैचल चल रही है।

यहां 8 से 9 लाइफगार्ड तैनात रहते हैं, जो बच्चों और नागरिकों को मार्गदर्शन देते हैं। नए स्विमिंग पूल का काम 50 प्रश शेष बढ़ती भीड़ और महिलाओं व छोटे बच्चों को हो रही असुविधा को देखते हुए इसी परिसर में एक और स्विमिंग पूल निर्माण की योजना बनाई गई है। इसका भूमिपूजन भी डॉ. पंकज भोयर द्वारा चुनाव पूर्व किया गया था, जानकारी के अनुसार इसका काम शुरु हुआ है। परंतु इसे पूर्ण होने में समय लगने की आशंका है। आज भी 50 प्रतिशत का काम शेष है। महिला तैराकों में नए पूल के निर्माण को लेकर उत्सुकता देखने मिल रही है।

30 वर्ष पहले किया गया था स्विमिंग पूल

  • सुबह से देर रात तक पुल पर भारी भीड़
  • बढ़ते तैराकों की संख्या के मुकाबले कम पड़ने लगा पुल
  • पुल पर बढ़ती भीड़ अब भी चुनौती बनी
  • नए स्विमिंग पूल का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने की मांग
Navbharat Live
navbharatlive.com