NEET Paper Leak: बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, बीड के छात्रों की याचिका पर NTA को मूल OMR शीट पेश करने का आदेश
Bombay High Court: NEET रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप पर हाईकोर्ट सख्त। 522 और 702 अंक की उम्मीद करने वाले बीड के छात्रों को 95 व 87 अंक मिलने पर NTA से मूल उत्तर पुस्तिकाएं मांगी।
- Written By: रूपम सिंह
बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त (सोर्स-सोशल मीडिया)
NEET UG Result Discrepancy High Court Notice: नीट परीक्षा को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां एक ओर दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी है, वहीं दूसरी ओर पुनर्परीक्षा के परिणामों में भी गड़बड़ी के आरोप सामने आए हैं। महाराष्ट्र के बीड जिले के दो छात्रों ने अपेक्षा से कम अंक मिलने का आरोप लगाते हुए छत्रपति संभाजीनगर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी।
NTA को नोटिस, मूल उत्तर पुस्तिकाएं पेश करने के निर्देश
इस मामले में सुनवाई करते हुए अदालत ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को नोटिस जारी किया है और दोनों छात्रों की मूल उत्तर पुस्तिका कोर्ट में जमा करने के निर्देश दिए हैं। याचिका में आरोप लगाया गया है कि एनटीए की मूल्यांकन प्रक्रिया में गंभीर त्रुटियां हुई हैं।
बीड के एक छात्र को उत्तर कुंजी और ओएमआर शीट के आधार पर 522 अंक मिलने की उम्मीद थी, लेकिन स्कोरकार्ड में उसे केवल 95 अंक मिले। वहीं, दूसरी छात्रा ने दावा किया कि उसे 702 से अधिक अंक मिलने चाहिए थे लेकिन अंतिम परिणाम में केवल 87 अंक दिए गए।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में किसानों को 1.14 लाख करोड़ की राहत: बबनराव लोणीकर ने गिनाईं सरकार की योजनाएं
न BJP ऑफिस, न जंतर-मंतर, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में सरकार से मिलेगी CJP, क्या आज खत्म हो जाएगा आंदोलन?
मुंबई में छात्र आंदोलन पर पुलिस की डिजिटल निगरानी, WhatsApp Live Location और नोटिस से बढ़ी सख्ती
कल्याण में छात्र आंदोलन की गूंज, KDMC आमसभा में हंगामा; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
यह भी पढ़ें:- मुंबई में छात्र आंदोलन पर पुलिस की डिजिटल निगरानी, WhatsApp Live Location और नोटिस से बढ़ी सख्ती
उत्तर पुस्तिका मिलने के बाद आगे की सुनवाई
बीड के छात्र शुभम गवते ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा दी थी। उसका कहना है कि उत्तर कुंजी और ओएमआर शीट के मिलान के बाद उसके अंक काफी अधिक होने चाहिए थे लेकिन परिणाम में केवल 95 अंक दिखाए गए। इसके बाद उसने छत्रपति संभाजीनगर खंडपीठ में याचिका दाखिल की।
मामले की सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने एनटीए को नोटिस जारी करते हुए दोनों छात्रों की मूल उत्तर पुस्तिका एक सप्ताह के भीतर अदालत में जमा करने के आदेश दिए हैं। वकील महेंद्र पंडितराव गंडले ने बताया कि उत्तर पुस्तिका मिलने के बाद मामले में आगे की सुनवाई होगी।
