Maharashtra Election Results Live: महानगरपालिका चुनाव में महायुति की बंपर जीत, मुंबई-नागपुर-पुणे में बहुमत

Maharashtra Municipal Election Results Live: महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव के बाद अब नतीजों का इंतजार है। BMC समेत सभी महानगरपालिकाओं में शुक्रवार सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू हुई।
Maharashtra Municipal Corporation Election Result
महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनाव रिजल्ट (फोटो नवभारत)

Maharashtra Municipal Election Results 2026 Live: महाराष्ट्र में 29 महानगरपालिकों के चुनाव के लिए गुरुवार 15 जनवरी को मतदान हुआ। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) समेत राज्य की सभी 29 महानगरपालिकाओं में शुक्रवार सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू हुई और शाम तक चुनावी नतीजें आते रहे। महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में भाजपा और महायुति ने बंपर जीत की ओर अग्रसर है। राज्य की 29 में से 24 महानगरपालिकाओं में भाजपा गठबंधन को बहुमत मिला। इस जीत के बाद भाजपा, शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में जश्न का माहौल है। देश की सबसे अमीर महानगरपालिका बीएमसी में 25 साल बाद ठाकरे का ढह गया। बीएमसी ने भाजपा  और एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए बहुमत हासिल किया।

Maharashtra Election Results Live: चंद्रशेखर बावनकुले ने फडणवीस को बताया महाराष्ट्र का ब्रांड

महाराष्ट्र के निकाय चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन किया है। नतीजों को लेकर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि महाराष्ट्र में डबल इंजन सरकार के विकास पर जनता ने वोट दिया है। उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 'एटम बम' कभी फूटने वाला नहीं है।

Maharashtra Election Results Live: नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र निकाय चुनाव में जीत के लिए फडणवीस-शिंदे को बधाई

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र में बीएमसी सहित 29 निकायों के चुनाव में भाजपा-शिवसेना गठबंधन की बढ़त के रुझानों के बीच राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी। गडकरी ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र की प्रगति की यात्रा को और भी अधिक मजबूती मिलेगी।

Maharashtra Election Results Live: मुंबई BJP दफ्तर पहुंचे सीएम फडणवीस, जीत का जश्न शुरू

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुंबई में राज्य बीजेपी ऑफिस पहुंचे। BMC चुनाव और राज्य की ज़्यादातर दूसरी नगर पालिकाओं में बीजेपी-शिवसेना महायुति को जबरदस्त जीत मिली है। मुंबई बीजेपी मुख्यालय में जीत का जश्न मनाया जा रहा है।

Maharashtra Election Results Live: विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ने मुंबईकरों का शुक्रिया अदा किया

बीएमसी में भाजपा की बंपर जीत के बाद महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ने कहा कि मैं मुंबई के लोगों का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। भारतीय जनता पार्टी को बहुत बड़ी जीत मिली है। मुंबई के लोगों ने पार्टी पर जो भरोसा दिखाया है, उसके लिए हम उनके आभारी हैं। ये वोट विकास और तरक्की के लिए हैं।

BJP की तेजस्वी घोसालकर भारी अंतर से जीतीं, दहिसर में ‘ठाकरे को झटका’

मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) चुनाव में कई राजनीतिक घटनाक्रम सामने आए हैं, जिन्होंने राज्यभर का ध्यान खींचा है। टिकट बंटवारे को लेकर नाराजगी और आंतरिक कलह के बीच दहिसर में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। फेसबुक लाइव मर्डर केस के बाद घोषालकर परिवार में आई राजनीतिक दरार पहले ही चर्चा में थी। इसी पृष्ठभूमि में हाल ही में भाजपा में शामिल हुईं तेजस्वी घोषालकर ने दहिसर वार्ड नंबर 2 से भारी जीत दर्ज की है।

Amravati Municipal Corporation Results : अमरावती म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन कुल सीटें - 87 में से 61 रेस में

कुल सीटें - 87 में से 61 रेस में

BJP - 16

शिवसेना - 03

NCP - 14

कांग्रेस - 14

शिवसेना (उद्धव ठाकरे) - 01

Mira-Bhayandar Municipal Corporation Results : मीरा-भायंदर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन रिजल्ट्स

आखिरकार शिवसेना ने खाता खोला, प्रताप सरनाईक को राहत
नंबर 24 में शिवसेना के दो उम्मीदवार जीते

BJP 60
कांग्रेस 09
शिवसेना 02

Pune : पुणे में चौंकाने वाले नतीजे, गैंगस्टर बंडू अंडेकर की बहू जीती, धंगेकर की पत्नी हारी

पुणे में चौंकाने वाला नतीजा सामने आया है। रवींद्र धंगेकर की पत्नी हार गई हैं। गैंगस्टर बंडू अंडेकर की बहू सोनाली अंडेकर जीत गई हैं। वह जेल में रहकर वहां से चुनाव लड़ रही थीं।

Maharashtra Election Results Live: लातूर महानगरपालिका पर कांग्रेस को बहुमत, 70 में से 43 सीट पर जीत

कांग्रेस ने मध्य महाराष्ट्र की लातूर महानगरपालिका का चुनाव जीत लिया है। जहां पार्टी को 70 में से 43 सीटों पर विजय के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल हुआ। यहां भाजपा 22 सीट के साथ दूसरे स्थान पर रही। स्थानीय राजनीतिक जानकारों का मानना ​​है कि महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने मतदान से कुछ दिन पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और दिवंगत मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख पर विवादित टिप्पणी की, जिससे कांग्रेस उम्मीदवारों को लाभ मिला। कांग्रेस को 43 सीटें मिलीं, भाजपा को 22, वंचित बहुजन आघाड़ी को 4 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को एक सीट पर जीत मिली।

Maharashtra Election Results Live: सुधांशु त्रिवेदी बोले- नकारात्मक राजनीति करने वालों को मुंहतोड़ जवाब मिला

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत को लेकर नई दिल्ली में शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेसवार्ता कर कार्यकर्ताओं को बधाई दी और विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने नकारात्मक राजनीति करने वालों को करारा जवाब दे दिया है। सुधांशु त्रिवेदी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों के चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी और महायुति गठबंधन की बड़ी जीत हुई है। अब इंडी गठबंधन का कोई अस्तित्व बचा भी है या नहीं, क्योंकि केरल, दिल्ली और महाराष्ट्र में यह गठबंधन टूट चुका है। इनके साथ वाली पार्टी अब अलग हो गई है। जनता को इनकी सच्चाई पहले ही पता थी, इसीलिए ये लोग लगातार हार रहे हैं।

Maharashtra Election Results Live: BMC के नतीजों पर शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा को बड़ा बयान

बीएमसी चुनाव के नतीजों पर शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने कहा कि लोगों ने यह साफ कर दिया है कि उन्हें ड्रामेबाजी नहीं चाहिए; उन्हें अच्छा शासन चाहिए। उन्हें जवाबदेही चाहिए। वे चाहते हैं कि मुंबई, जो भारत का सबसे अमीर और सबसे बड़ा नगर निगम है, वाे और ज़्यादा जवाबदेह बने।

Maharashtra Election Results Live: अबू आजमी ने बीएमसी चुनाव की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता अबू आजमी ने चुनावी प्रक्रिया पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने शिवाजीनगर में वोटरों के नाम गायब होने और मतदान के दौरान इस्तेमाल की गई स्याही की गुणवत्ता पर संदेह जताते हुए इसे लोकतंत्र के लिए खतरा बताया है।

Maharashtra Election Results Live: CM फडणवीस ने मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित सातम को किया फोन

BMC चुनावों में बीजेपी-शिवसेना महायुति की बढ़त के बाद, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित सातम को फोन करके बधाई दी।

Maharashtra Election Results Live: महानगरपालिका चुनावों में महायुति की बढ़त पर नितेश राणे का बयान

महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने महानगरपालिका चुनावों में बीजेपी और शिवसेना को मिल रही बढ़त पर खुशी जताई। सिंधुदुर्ग में जश्न के दौरान उन्होंने कहा कि माहौल ऐसा बन रहा है मानो ‘जय श्री राम’ और ‘आई लव महादेव’ की विचारधारा को मानने वाले लोगों और महायुति गठबंधन के लिए रास्ता पहले से ही तैयार हो, जिससे वे मेयर पद की अधिकांश सीटों पर कब्ज़ा करने की ओर बढ़ रहे हैं।

Maharashtra Election Results Live: जलगांव में ललित कोल्हे ने जेल रहकर जीता चुनाव

जलगांव महानगरपालिका चुनाव 2026 के नतीजों ने महाराष्ट्र की राजनीति में एक भावनात्मक और हैरान करने वाला अध्याय जोड़ दिया है। महायुति में शामिल शिंदे गुट के प्रत्याशी ललित कोल्हे ने जेल में रहते हुए चुनावी मैदान में उतरकर न सिर्फ जीत दर्ज की, बल्कि अपनी मां और बेटे के साथ मिलकर एक साथ तीन सीटों पर सफलता हासिल कर ‘तिहरी जीत’ का रिकॉर्ड भी बनाया। परिवार के तीन सदस्यों - ललित कोल्हे, सिंधुताई कोल्हे और पीयूष ललित कोल्हे ने चुनाव जीता। ललित कोल्हे ने जेल से चुनाव लड़ा था। जलगांव से भावनात्मक दृश्य भी सामने आया जब सरिता कोल्हे ने महायुति उम्मीदवार पीयूष ललित कोल्हे को गले लगाया और रो पड़ीं।

Maharashtra Election Results Live: CM फडणवीस दोपहर 3:30 बजे पहुंचेंगे बीजेपी मुख्यालय

महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के चुनावों के लिए अब तक की मतगणना में भाजपा को बंपर जीत मिलती दिखाई दे रही है। मुंबई, नागपुर, पुणे समेत कई बड़े शहरों में भाजपा और महायुति गठबंधन एकतरफा जीत की ओर अग्रसर है। इस जीत का देखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज दोपहर 3:30 बजे मुंबई के नरीमन पॉइंट स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय का दौरा करेंगे।

Maharashtra Election Results Live: बीएमसी के वार्ड नंबर 173 में BJP से फर्जी फॉर्म भरने वाली उम्मीदवार जीती

बीएमसी के वार्ड नंबर 173 में अनोखा कारनामा हुआ है। यहां से केके शिल्पा केलुसकर ने जीत दर्ज की है, लेकिन उनकी यह जीत सामान्य नहीं है। शिल्पा केलुसकर ने भारतीय जनता पार्टी का फर्जी 'एबी' (AB) फॉर्म भरकर अपना नामांकन दाखिल किया था। 'एबी' फॉर्म वह आधिकारिक दस्तावेज होता है जो राजनीतिक दल अपने अधिकृत उम्मीदवार को आवंटित करते हैं।

Maharashtra Election Results Live: पुणे और पिंपरी चिंचवड में भाजपा का परचम

पुणे और पिंपरी चिंचवड महानगरपालिकाओं में भारतीय जनता पार्टी ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और उनके चाचा शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के गठबंधन को पछाड़ दिया है। पुणे और पिंपरी चिंचवड में भाजपा का प्रदर्शन संकेत देता है कि ‘एकजुट' राकांपा गुटों की चुनौती को उसने प्रभावी रूप से कमजोर कर दिया है। भाजपा ने 2017 से 2022 तक पुणे और पिंपरी चिंचवड नगर निकायों में अकेले सत्ता संभाली थी।

Maharashtra Election Results Live: नवी मुंबई में बीजेपी की सुनामी, विपक्ष लगभग साफ, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

नवी मुंबई नगर निगम चुनाव के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए स्पष्ट बढ़त हासिल कर ली है। बीजेपी 66 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि शिवसेना के शिंदे गुट को 24 सीटों पर बढ़त मिली है। शिवसेना (यूबीटी) सिर्फ एक सीट पर ही आगे है। कांग्रेस और एनसीपी अब तक कोई भी सीट नहीं जीत पाई हैं। इन रुझानों के बाद नवी मुंबई में बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और जश्न मनाया जा रहा है।

Maharashtra Election Results Live: बीएमसी के वार्ड 147 से शिवसेना नेता प्रज्ञा सदाफुले विजयी

बीएमसी चुनावों में शिवसेना नेता प्रज्ञा सदाफुले ने वार्ड 147 से जीत हासिल की। इस जीत के बाद प्रज्ञा ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और पार्टी कार्यकर्ताओं काे धन्यवाद दिया। साथ ही लोगों के काम पूरे करने का वादा किया।

Maharashtra Election Results Live: शिवसेना नेता दिनेश शिंदे ने कहा कि विकास ही हमारी प्राथमिकता

शिवसेना के मीडिया कोऑर्डिनेटर दिनेश शिंदे ने कहा कि चुनाव के दौरान पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप लगाती रहती हैं। लेकिन शिवसेना-बीजेपी ने हमेशा लोगों के सामने विकास का एजेंडा पेश किया है। मुंबई को आगे ले जाने और उसका विकास करने के लिए, शिवसेना-बीजेपी सरकार काम करती रहेगी। स्याही के निशान वाले विवाद पर उन्होंने कहा कि स्याही अप्रूव्ड थी, हालांकि वह मार्कर के रूप में थी। सिर्फ़ अप्रूव्ड स्याही का ही इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने यह भी कहा, "मुंबई में शिवसेना-बीजेपी गठबंधन का मेयर बनेगा।

Maharashtra Election Results Live: BMC वार्ड 209 में शिंदे गुट की बड़ी जीत, यामिनी जाधव ने कांग्रेस को दी शिकस्त

मुंबई के BMC वार्ड 209 से शिवसेना (शिंदे गुट) को सफलता मिली है। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की पूर्व विधायक यामिनी जाधव ने महाराष्ट्र निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को पराजित करते हुए वार्ड 209 में जीत दर्ज की।

Maharashtra Election Results Live: दिल्ली में बीजेपी हेडक्वार्टर में पार्टी नेताओं ने बाटीं मिठाइयां

महाराष्ट्र निकाय चुनावों के नतीजों के बाद बीजेपी हेडक्वार्टर में जश्न मनाया गया, जहां पार्टी नेताओं ने मिठाइयां बांटीं। इन नतीजों में बीजेपी-शिवसेना का महायुति गठबंधन आगे चल रहा है।

Maharashtra Election Results Live: BMC में बीजेपी के रवि राजा को शिवसेना UBT के उम्मीदवार ने हराया

BMC चुनाव में बीजेपी के रवि राजा वार्ड 185 से चुनाव हार गए। वह पिछली BMC सदन में विपक्ष के नेता थे, उन्होंने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी जॉइन की थी। वह शिवसेना (UBT) उम्मीदवार से हार गए।

Maharashtra Election Results Live: कल्याण में भाजपा का दबदबा, वार्ड 29 में क्लीन स्वीप

कल्याण के वार्ड नंबर 29 में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी चारों सीटों पर कब्जा जमा लिया। भाजपा उम्मीदवारों की इस एकतरफा जीत से विपक्ष को करारा झटका लगा है।

भाजपा से विजयी उम्मीदवार:

  • कविता म्हात्रे
  • आर्या नाटेकर
  • अलका म्हात्रे
  • मंदार टवारे

हार का सामना करने वाले उम्मीदवार: इस वार्ड से मैदान में उतरे नितिन पाटिल, रवि पाटिल, उनकी पत्नी रंजना पाटिल और रुपाली म्हात्रे को चुनाव में पराजय झेलनी पड़ी।

Maharashtra Election Results Live: धुले के वार्ड 17 में शिंदे गुट की शानदार जीत, कार्यकर्ताओं में उत्साह

धुले महानगरपालिका के वार्ड नंबर 17 में शिवसेना के शिंदे गुट ने निर्णायक जीत दर्ज की है। चुनाव परिणाम सामने आते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और जश्न मनाया जाने लगा।

Maharashtra Election Results Live: पूरे महाराष्ट्र में महायुति को बढ़त, मंत्री चंद्रकांत पाटिल बोले- बीजेपी सबसे आगे

मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने बताया कि सुबह 10 बजे से ही मतगणना के रुझान आने शुरू हो गए थे। अब ये रुझान स्पष्ट नतीजों में तब्दील हो चुके हैं। इन परिणामों से साफ है कि पूरे महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन बढ़त बनाए हुए है और इस गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी सबसे आगे चल रही है।

Maharashtra Election Results Live: मुंबई में शिवसेना (UBT) के निशिकांत शिंदे जीते, समर्थकों ने मनाया जश्न

BMC चुनाव में शिवसेना (UBT) के उम्मीदवार निशिकांत शिंदे की जीत के बाद काउंटिंग सेंटर के बाहर उनके समर्थक उत्साह के साथ जश्न मनाते नजर आए।

Maharashtra Election Results Live: जालना मनपा के वार्ड 1 में बीजेपी की बढ़त

जालना महानगरपालिका के वार्ड नंबर 1 से बीजेपी उम्मीदवार भास्कर मुकुंदराव दानवे ने कहा कि उनका चुनाव केवल विकास के मुद्दे पर आधारित था, और यही वजह है कि जनता ने उन्हें वोट देकर समर्थन दिखाया। मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में कई बीजेपी उम्मीदवार फिलहाल आगे चल रहे हैं। जनता की नजर अब अंतिम परिणाम पर है।

Maharashtra Election Results Live: BMC में भाजपा पहली बार बहुमत के करीब

भारतीय जनता पार्टी ने बीएमसी चुनाव में पहली बार बहुमत के क़रीब प्रदर्शन किया है। अब तक 227 में से 172 सीटों के रुझान सामने आए हैं। इनमें से बीजेपी और उसके गठबंधन ने 108 सीटों में बढ़त बनाई है, जबकि उद्धव ठाकरे की शिवसेना गठबंधन केवल 56 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने 3 सीटों में बढ़त हासिल की है। बहुमत का आंकड़ा 114 सीटों का है।

Maharashtra Election Results Live: अहिल्यानगर में BJP को बड़ा झटका

अहिल्यानगर नगर निगम के नतीजे अब सामने आ गए हैं। इसमें BJP को बड़ा झटका लगने की संभावना जताई जा रही है। अहिल्यानगर में अजित पवार की NCP के 20 उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

Maharashtra Election Results Live: AIMIM ने मुंबई में जीती 3 सीटें

बीएमसी चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने सभी को चौंका दिया है। मुंबई के 3 वार्डों में AIMIM उम्मीदवारों की जीत हुई है। इरशाद खान(वार्ड 135), महजबीन अतीक अहमद (वार्ड 134) और खैरुनिसा हुसेन(वार्ड 145) से जीते हैं।

Maharashtra Election Results Live: कोल्हापुर में शिंदे गुट का शानदार प्रदर्शन: देशमुख ने सतेज पाटिल के गढ़ में मारी बाजी

कोल्हापुर महानगरपालिका वार्ड नंबर 9 के नतीजों ने सबको चौंका दिया। शिवसेना शिंदे गुट के उम्मीदवार शरंगधर देशमुख ने अपने विरोधियों को भारी मतों से हराते हुए महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। देशमुख पहले लंबे समय तक कांग्रेस से जुड़े थे और विधायक सतेज पाटिल के करीबी माने जाते थे। अब उन्हाेंने शिंदे गुट के साथ राजनीतिक सफर बदलकर सफलता हासिल की। इस मुकाबले में उन्होंने कांग्रेस के राहुल माने को लगभग 3,000 वोटों से मात दी। यह नतीजा राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है और इसे 'जायंट किलर' जीत कहा जा रहा है।

Maharashtra Election Results Live: मानखुर्द में बीजेपी की जीत पर खुशी का माहौल

मुंबई के शुरुआती चुनावी रुझानों के अनुसार, मानखुर्द इलाके के वार्ड नंबर 135 में बीजेपी के नवनाथ बन ने जीत दर्ज की। इस सफलता के बाद बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया।

Maharashtra Election Results Live: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले का ठाकरे बंधुओं पर बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के साथ आने पर टिप्पणी करते हुए कहा कि हर किसी को सत्ता तक पहुंचने के लिए तैयारी करने का हक है। उन्होंने कहा कि दोनों भाई एकजुट हुए, लेकिन उन्हें जो बड़ी सफलता की उम्मीद थी, वह हासिल नहीं हो पाई।

Maharashtra Election Results Live: अमरावती में सीएम फडणवीस को बड़ा झटका, ममेरे भाई की हार

राज्य के नगर निगमों में मजबूत वापसी कर रही BJP को अमरावती में बड़ा झटका लगा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के ममेरे भाई विवेक कलोती हार गए हैं। यह मुख्यमंत्री के लिए भी एक झटका है। कलोती वार्ड नंबर 14 जवाहर गेट बुधवारा इलाके से BJP के उम्मीदवार थे।

Maharashtra Election Results Live: नागपुर में भाजपा बहुमत के पार

शुरुआती रुझानों के मुताबिक नागपुर में बीजेपी ने बहुमत हासिल कर लिया है। 151 सीट वाली नागपुर महानगरपालिका में बहुमत के लिए 76 का आंकड़ा चाहिए और बीजेपी इस आंकड़े को पा लिया है।

Maharashtra Election Results Live: जलगांव में शिवसेना और बीजेपी का खाता खुला

जलगांव महानगरपालिका के वार्ड 11 में शिवसेना और वार्ड 12 में BJP की जीत।

वार्ड नंबर 11

  • अ- डॉ. अमृता सोनवणे (शिवसेना) - जीत
  • ब- संतोष पाटिल (शिवसेना) - जीत
  • क- सिंधु विजय कोल्हे (शिवसेना) - जीत
  • ड- ललित विजय कोल्हे (शिवसेना) - जीत

वार्ड नंबर 12

  • ब- उज्ज्वला बेंडाले (BJP)- बिना किसी विरोध के जीत
  • अ- अनिल अडकमोल (BJP) - जीत
  • क- गायत्री राणे (BJP) - जीत
  • ड- नितिन बर्डे (BJP) - जीत

Maharashtra Election Results Live: नवाब मलिक के भाई को चुनाव हारे

मुंबई में एनसीपी के नेता शरद पवार के उम्मीदवार और नवाब मलिक के भाई कप्तान मलिक वार्ड 165 से चुनाव हार गए। इस सीट पर कांग्रेस के अशरफ आजमी ने जीत हासिल की। इसके अलावा, मुंबई में कुल 7 उम्मीदवार विजेता घोषित किए गए हैं, जिनमें शिवसेना के 3 उम्मीदवार शामिल हैं।

विजेता उम्मीदवारों की सूची

  • वार्ड 1: रेखा यादव (पहली उत्तर भारतीय महिला उम्मीदवार)
  • वार्ड 51: वर्षा टेंबवलकर
  • वार्ड 163: शैला लांडे

अन्य विजेता उम्मीदवार

  • वार्ड 2: तेजस्विनी घोसालकर (बीजेपी)
  • वार्ड 214: अजीत पाटिल (बीजेपी)
  • वार्ड 183: आशा काले (धारावी)

Maharashtra Election Results Live: अमरावती में बीजेपी को बड़ा झटका, विधायक श्रीकांत भारतीयके भाई पीछे

अमरावती में बीजेपी के लिए स्थिति गंभीर नजर आ रही है। बीजेपी विधायक श्रीकांत भारतीय के भाई तुषार भारतीय, दूसरे राउंड में 1530 वोटों से पीछे चल रहे हैं। वहीं, रवि राणा के सहयोगी युवा स्वाभिमान पार्टी के उम्मीदवार सचिन भेंडे इस मुकाबले में 1530 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं।

Maharashtra Election Results Live: बीएमसी में BJP सबसे बड़ी पार्टी

मुंबई महानगरपालिका के चुनाव परिणाम आना शुरू हो गए हैं। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि ठाकरे बंधु वाला शिवसेना ग्रुप दूसरे स्थान पर है। आंकड़ों में बीजेपी 85% के साथ आगे है और ठाकरे बंधुओं का ग्रुप 67% के साथ पीछे है।

Maharashtra Election Results Live: केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल बोले- बीजेपी को पुणे में भारी बहुमत मिलेगा

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता मुरलीधर मोहोल ने महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनावों के शुरुआती रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीजेपी स्पष्ट बहुमत के साथ जीत की ओर बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि उन्हें हमेशा भरोसा था कि पुणे के मतदाता विकास को प्राथमिकता देते हैं, इसलिए पार्टी सत्ता में मजबूत स्थिति में आ रही है। मोहोल ने यह भी कहा कि चुनाव हमारा लोगों की सेवा करने का अवसर है और जब भी जनता ने हमें जिम्मेदारी सौंपी है, हमने हमेशा बेहतरीन काम किया है।

Maharashtra Election Results Live: पुणे में भाजपा के 3 उम्मीदवार जीते

पुणे महानगरपालिका के वार्ड नंबर 20, शंकर महाराज मठ-बिबवेवाड़ी क्षेत्र में तीन बीजेपी प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। पुणे मनपा चुनाव के शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है।

Maharashtra Election Results Live: बीएमसी में उद्धव गुट ने भी खोला खाता

मुंबई चुनाव नतीजों में उद्धव ठाकरे की  शिवसेना (यूबीटी) का खाता खुल गया है। दादर के वार्ड-182 से शिवसेना (यूबीटी) के मिलिंद वैद्य ने बीजेपी उम्मीदवार राजन पारकर को शिकस्त दी। वहीं वार्ड-163 में शिंदे गुट की शैला लांडे ने जीत दर्ज की। वह विधायक दिलीप लांडे की पत्नी हैं और उन्होंने यूबीटी प्रत्याशी संगीता सावंत को पराजित किया।

Maharashtra Election Results Live: मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने ठाकरे भाइयों पर बोला हमला

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि जनता अब सिर्फ भाषणों पर नहीं, बल्कि किए गए कामों पर भरोसा कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना सच में विकास करना चाहती थी, तो पहले सत्ता में रहते हुए यह काम क्यों नहीं किया गया। पाटिल ने कहा कि बीजेपी ने कोरोना काल के ढाई सालों में भी लगातार विकास कार्य किए हैं, जिसे लोग साफ देख रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि ठाकरे भाइयों का साथ आना हो या कांग्रेस-NCP का गठबंधन, यह जनता के हित में नहीं बल्कि निजी स्वार्थ के लिए है। पाटिल के मुताबिक, लोग यह सच्चाई समझ चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि मुंबई में बीजेपी को कम से कम 90 सीटें मिलेंगी और शिवसेना को 40 सीटें आएंगी, जिनकी संख्या बढ़ सकती है लेकिन घटेगी नहीं। वहीं पुणे में बीजेपी को 115 से कम सीटें नहीं मिलेंगी।

Maharashtra Election Results Live: बीएमसी में कांग्रेस ने जीती पहली सीट

बीएमसी चुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। सामने आए पहले नतीजे में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। वार्ड नंबर 184 से कांग्रेस उम्मीदवार आशा काले ने 1450 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उन्होंने शिंदे गुट की वैशाली शेवाले और एमएनएस की पारुबाई कटके को पराजित किया। वहीं, वार्ड नंबर 214 में बीजेपी के अजय पाटिल ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर जीत अपने नाम की।

Maharashtra Election Results Live: BMC के 3 एग्जिट पोल में भाजपा गठबंधन को बहुमत

मुंबई को 227 वार्डों में बांटा गया है। बहुमत के लिए 114 की जरूरत है। एक दिन पहले आए 3 एग्जिट पोल में यहां भाजपा गठबंधन को बहुमत मिलता दिखा। यहां पर 23 सेंटर्स पर काउंटिंग चल रही है। भाजपा और एकनाथ शिंदे की शिवेसना को 130 से 150 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस गठबंधन को 60 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 5 से 7 सीटें आ सकती हैं। अधिकारियों ने बताया कि BMC चुनाव में कुल 52.94% वोटिंग हुई है। 2017 में हुए चुनावों में यह 55.53% थी।

Maharashtra Election Results Live: राहुल गांधी ने चुनावी प्रक्रिया पर सवाल, बोले- वोट चोरी एक राष्ट्र-विरोधी काम है

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के महानगरपालिका चुनावों में मार्कर पेन के उपयोग और स्याही के मिटने के आरोपों को लेकर कड़ी चिंता जताई है। उनका कहना है कि चुनाव आयोग द्वारा नागरिकों को भ्रमित करना लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास के टूटने का बड़ा कारण बन रहा है। राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि वोट की चोरी देश के खिलाफ किया गया गंभीर अपराध है।

Maharashtra Election Results Live: संजय राउत का गंभीर आरोप: बीजेपी और चुनाव आयोग के बीच हुई मीटिंग

शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने आरोप लगाया कि मुंबई में जिस तरह का मतदान रुझान सामने आ रहा है, वह बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं ने विधानसभा चुनाव में भी वोट डाला था, उनके हजारों नाम उन इलाकों की वोटर लिस्ट से गायब हैं, जहां शिवसेना (UBT), मनसे और कांग्रेस का प्रभाव है।

राउत ने दावा किया कि कई जगहों पर ईवीएम सही ढंग से काम नहीं कर रही हैं, लेकिन चुनाव आयोग उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दे रहा। उन्होंने सवाल उठाया कि जब आदर्श आचार संहिता लागू है, तब गुरुवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं और चुनाव आयोग के कर्मचारियों के बीच बैठक क्यों हुई। उन्होंने यह भी कहा कि मतदान प्रतिशत घोषित होने से पहले ही एग्जिट पोल सामने आ गए और बीजेपी ने जीत का जश्न शुरू कर दिया। संजय राउत ने कहा कि उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे डरें नहीं और लोकतंत्र पर भरोसा बनाए रखें।

Maharashtra Election Results Live: बीएमसी में बीजेपी-शिंदे गुट साथ, कांग्रेस अलग मैदान में

बीएमसी की 227 सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं। इस चुनाव में भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) ने गठबंधन किया है। भाजपा ने 137 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि शिंदे गुट की शिवसेना 90 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं शिवसेना (यूबीटी) ने मनसे के साथ गठजोड़ किया है। यूबीटी 163 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि मनसे को 52 सीटें दी गई हैं। कांग्रेस ने वंचित बहुजन आघाड़ी (वीबीए) के साथ गठबंधन किया है। कांग्रेस 143 सीटों पर मैदान में है और वीबीए 46 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। दूसरी ओर एनसीपी ने किसी भी दल से गठबंधन नहीं किया है और अजित पवार गुट की एनसीपी 94 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रही है।

Maharashtra Election Results Live: नागपुर में भाजपा 42 सीटों पर आगे नासिक में भी बनाई बढ़त

नागपुर में बीजेपी और शिंदे की शिवसेना के गठबंधन को 42 सीटों पर बढ़त मिली है, वहीं NCP+ 15 सीटों पर आगे है। संभाजीनगर में बीजेपी 8, शिवसेना 4 और शिवसेना (यूबीटी) 3 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं नासिक में बीजेपी 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि MVA और MNS गठबंधन 3 सीटों पर आगे है।

Maharashtra Election Results Live: बीएमसी में बीजेपी 25 से ज्यादा सीटों पर आगे

महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों के चुनाव की मतगणना शुक्रवार सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है। राज्य के 893 वार्डों में कुल 15,931 प्रत्याशी अपनी किस्मत का फैसला इंतज़ार कर रहे हैं। इन सभी में सबसे ज़्यादा चर्चा बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) की है। शुरुआती रुझानों के अनुसार मुंबई के 25 वार्डों में बीजेपी+ आगे चल रही है, जबकि ठाकरे गुट–NCP (SCP) 19 वार्डों में बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस भी 2 सीटों पर आगे नजर आ रही है।

Maharashtra Election Results Live: संभाजीनगर में शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

छत्रपति संभाजीनगर मनपा चुनाव के नतीजों के लिए आज सुबह 10 बजे वोटों की गिनती शुरू हुई। यहां गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में बने काउंटिंग सेंटर में घुसने के लिए भीड़ लगा रहे शिवसेना (शिंदे गुट) के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया। इस अफरा-तफरी में पूर्व मेयर विकास जैन को भी पुलिस की लाठी लगी और कुछ कार्यकर्ता घायल हो गए।

BMC Election Results Live: उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री के बाहर सन्नाटा

बीएमसी चुनावों के नतीजों के दिन मुंबई में उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री के बाहर सन्नाटा नजर आया। शुरुआती रुझानों के मुताबिक बीएमसी में भाजपा शिंदे गठबंधन ने बढ़त बनाई हुई है। ठाकरे बंधुओं को झटका लगता नजर आ रहा है।

NMC Election Results Live: नागपुर में भाजपा ने बनाई बढ़त, कांग्रेस भी 12 सीटों पर आगे

नागपुर महानगरपालिका चुनाव के नतीजों के शुरुआती रुझान सामने आ गए हैं। अब तक बीजेपी 40 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि कांग्रेस 12 सीटों पर आगे चल रही है। नागपुर महानगरपालिका में कुल 151 सीटों के लिए चुनाव हुए हैं।

Maharashtra Election Results Live: कल्याण डोंबिवली में भाजपा आगे

कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। डोंबिवली में पोस्टल वोटिंग में BJP आगे चल रही है। शुरुआत में, पोस्टल वोटों की गिनती चल रही है।

Maharashtra Municipal Election Results 2026 Live: पिंपरी-चिंचवड़ में 100 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनावों के लिए पिंपरी-चिंचवड़ म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (PCMC) डी वार्ड रीजनल ऑफिस में काउंटिंग स्टेशन के बाहर के सुरक्षा बल तैनात। 29 म्युनिसिपल कॉर्पोरेशनों में वोटिंग की गिनती सुबह 10 बजे शुरू होगी। पिंपरी-चिंचवड़ के DCP विशाल गायकवाड़ ने बताया, "यहां डी वार्ड में काउंटिंग प्रोसेस कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। हमने सही इंतज़ाम किए हैं। यहां 1 दंगा-कंट्रोल पुलिस प्लाटून, 7-8 ऑफिसर और 100 पुलिसकर्मी हैं।"

Maharashtra Municipal Election Results 2026 Live: पुणे के काउंटिंग स्टेशन का देखें नजारा

महाराष्ट्र लोकल बॉडी चुनावों के लिए पुणे के डीईएस प्राइमरी स्कूल में वार्ड नंबर 25, 27, 28 के काउंटिंग स्टेशन के बाहर के नजारें। 29 नगर निगमों में सुबह 10 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी।

Maharashtra Municipal Election Results 2026 Live: सायन कोलीवाड़ा काउंटिंग स्टेशन का नजारा

बीएमसी महानगरपालिका चुनाव के लिए सायन कोलीवाड़ा में BMC स्कूल के काउंटिंग स्टेशन के बाहर के विजुअल्स। 23 काउंटिंग सेंटर्स पर सुबह 10 बजे वोटों की गिनती शुरू होगी।

Maharashtra Municipal Election Results 2026 Live: चुनाव आयोग ने शिवसेना UBT उम्मीदवार को भेजा नोटिस

चुनाव आयोग ने शिवसेना (UBT) की उम्मीदवार और पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर को नोटिस जारी कर किरीट सोमैया की शिकायत पर तुरंत जवाब देने को कहा है। सोमैया का आरोप है कि पेडनेकर ने झूठा या गुमराह करने वाला हलफनामा दिया है और उन्होंने उनकी उम्मीदवारी रद्द करने की मांग की है।

Maharashtra Municipal Election Results 2026 Live: चुनाव ड्यूटी से गायब कर्मचारियों पर केस दर्ज

एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार (15 जनवरी) को महाराष्ट्र निकाय चुनाव ड्यूटी से कथित तौर पर गायब रहने के लिए 155 सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी सरकारी कर्मचारी मराठवाड़ा क्षेत्र के छत्रपति संभाजीनगर और उसके आस-पास के इलाकों, फुलंबरी और गंगापुर पंचायत समिति के हैं। उन्हें चुनाव ड्यूटी दी गई थी, लेकिन कर्मचारियों ने न तो चुनाव का सामान लिया और न ही काम पर आए।

Maharashtra Municipal Election Results 2026 Live: महाराष्ट्र मनपा चुनाव में 50-60% औसत मतदान

देश में सबसे अमीर नगर निकाय बृहन्मुंबई महानगरपालिका सहित 29 महानगरपालिकाओं के लिए गुरुवार देर शाम तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार राज्य में 50 से 60 प्रतिशत तक का औसत मतदान हुआ है। एसईसी दिनेश वाघमारे ने बताया कि मतदान प्रतिशत 2017 के महानगरपालिका चुनावों के आंकड़ों से अधिक है। वह मतदान प्रतिशत से संतुष्ट हैं। देर रात तक राज्य चुनाव आयोग ने अंतिम आंकड़े जारी नहीं किए।

BMC चुनाव में तीन प्रतिशत कम हुआ मतदान

गुरूवार को मुंबई बीएमसी चुनाव के लिए मतदान हुए। इस साल BMC चुनाव में करीब 52 प्रतिशत वोटिंग हुई। जो इससे पहले हुए चुनाव की अपेक्षा में तीन प्रतिशत कम है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com