नासिक में काउंटिंग डे: 9 साल बाद फैसला आज; 122 सीटों के लिए 735 उम्मीदवारों की किस्मत तय

Result Day Updates: करीब 9 साल बाद हुए नासिक मनपा चुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे। सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू होगी और दोपहर तक अधिकांश 122 सीटों के परिणाम सामने आने की उम्मीद है।
Counting Day in Nashik: Verdict after 9 years today; the fate of 735 candidates for 122 seats will be decided
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Nashik Municipal Results: नासिक करीब नौ वर्षों के लंबे इंतजार के बाद हुए नासिक महानगरपालिका चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। गुरुवार को हुए शांतिपूर्ण मतदान के बाद अब सभी की निगाहें मतगणना केंद्रों पर टिकी हैं।

शहर के 31 प्रभागों की 122 सीटों के लिए चुनावी मैदान में उतरे 735 उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य शुक्रवार ईवीएम से बाहर आएगा, प्रशासन ने मतगणना के लिए शहर में 10 मुख्य केंद्र बनाए हैं, जहां पारदर्शी तरीके से वोटों की गिनती की जाएगी, मतगणना की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू होगी और अनुमान है कि दोपहर 2 बजे तक अधिकांश सीटों के परिणाम सामने आ जाएंगे। सबसे पहले पोस्टल मतपत्रों की गिनती की जाएगी।

ईवीएम राउंडः पोस्टल बैलेट के तुरंत बाद मशीनों में कैद मतों की गणना शुरू होगी। मतगणना केंद्रों के बाहर और शहर के संवेदनशील इलाकों में कड़ा पुलिस बंदोबस्त लगाया गया है ताकि जीत के जश्न के दौरान शांति बनी रहे।

मतगणना केंद्र और प्रभाग

विभागीय क्रीड़ा संकुल (पचवटी) प्रभाग 1 से 6। दादासाहेब गायकवाड़ सभागृह (मुंबई नाका): प्रभाग 7, 12 और 24। शासकीय तंत्रनिकेतन (समनगांव रोड) प्रभाग 17, 18 और 19 प्रबोधनकार ठाकरे सभागृह व राजे संभाजी स्टेडियम (नवीन नाशिक): प्रभाग 25 से 29 और 31 क्लब हाउस (सातपुर): प्रभाग 8, 9, 10 और 11 मतदान के बाद से ही विभिन्न राजनीतिक दलों के बीव जोड़-तोड़ और जीत के दावों का दौर जारी है।

सताधारी भाजपा, शिंदे सेना, अजित पवार गुट और विपक्षी महाविकास अधाड़ी के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। हालांकि, निर्दलीय उम्मीदवारों की बड़ी संख्या ने कई प्रभागी में मुकाबला त्रिकोणीय बना दिया है। सहा बाजार और राजनीतिक पंडितों के अलग-अलग अनुमानों के बीच असली हकीकत अब से कुछ ही घंटी में सामने होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com