- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Municipal Corporation Nashik Poor Students To Get Free Coaching By Classes Association
नासिक मनपा के गरीब और मेधावी छात्रों को मिलेगी मुफ्त कोचिंग; नोट्स और किताबें भी फ्री देगा संचालक संगठन
- Written By: रूपम सिंह
Nashik Students News: नासिक जिला कोचिंग क्लासेस संचालक संगठन मनपा स्कूलों के गरीब और होनहार छात्रों को मुफ्त ट्यूशन, नोट्स और किताबें देगा। प्रत्येक शिक्षक 10 जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाएंगे।

स्कूल शिक्षा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Nashik Free Coaching Municipal Corporation: नासिक महानगरपालिका के स्कूलों में माध्यमिक शिक्षा ले रहे कई होनहार छात्र आर्थिक तंगी के कारण कोचिंग क्लासेस की महंगी फीस नहीं भर पाते हैं। ऐसे जरूरतमंद और मेधावी छात्रों की मदद के लिए नासिक जिला कोचिंग क्लासेस संचालक संगठन आगे आया है। संगठन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 10वीं कक्षा तक कोचिंग देने वाले शिक्षकों की एक सूची मनपा के शिक्षा विभाग को सौंपेगा।
इसके बाद, शिक्षा विभाग संबंधित क्षेत्रों के गरीब व होनहार छात्रों की सूची इन शिक्षकों को उपलब्ध कराएगा। इस अनूठी पहल के तहत, प्रत्येक शिक्षक अपने स्तर पर 10 जरूरतमंद छात्रों को मुफ्त ट्यूशन (कोचिंग) प्रदान करेंगे।
इसके साथ ही नासिक छात्रों को पढ़ाई के लिए नोट्स और किताबें भी बिल्कुल मुफ्त दी जाएंगी, ताकि ये छात्र भी मुख्यधारा के अन्य विद्यार्थियों की तरह उत्कृष्ट सफलता हासिल कर सकें और डॉक्टर, इंजीनियर या अन्य उच्च शिक्षा के अपने सपनों को पूरा कर सकें।
सम्बंधित ख़बरें
उल्हासनगर में क्रिश्चियन एकता संवाद सभा का आयोजन, विभिन्न जिलों के पास्टर व समाज प्रतिनिधियों की सहभागिता
वर्धा में ट्रांसफर के बदले 20 हजार की रिश्वत मांगने वाला रापनि का सीनियर क्लर्क एसीबी के हत्थे चढ़ा
वर्धा में बकरीद पर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की बैठक; नियमों के पालन की अपील
महाराष्ट्र में अचानक मोबाइल पर क्यों बजा खतरनाक सायरन? जानिए ‘Extremely Severe Alert’ का पूरा सच
यह भी पढ़ें:- वर्धा में ट्रांसफर के बदले 20 हजार की रिश्वत मांगने वाला रापनि का सीनियर क्लर्क एसीबी के हत्थे चढ़ा
प्रतिनिधिमंडल ने की महापौर हिमगौरी आहेर आडके से मुलाकात
इस संबंध में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने महापौर हिमगौरी आहेर-आडके से मुलाकात कर – उन्हें यह आधिकारिक प्रस्ताव रखा। इस अवसर पर संगठन के कोषाध्यक्ष स्वीद्र पाटील, उपाध्यक्ष मुकुंद रनाळकर, किशोर सपकाळे, प्रतिभा देवरे, विद्या राकडे, लोकेश पारख, राज पवार, करियर काउंसलर योगेश बाहेती, अर्जुन शिंदे और गौरी मैद सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान महापौर ने संगठन के आगामी 31 मई के कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन भी दिया।
Municipal corporation nashik poor students to get free coaching by classes association
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक मनपा के गरीब और मेधावी छात्रों को मिलेगी मुफ्त कोचिंग; नोट्स और किताबें भी फ्री देगा संचालक संगठन
May 26, 2026 | 04:51 PMउल्हासनगर में क्रिश्चियन एकता संवाद सभा का आयोजन, विभिन्न जिलों के पास्टर व समाज प्रतिनिधियों की सहभागिता
May 26, 2026 | 04:42 PMपन्ना में मौत का कुआं, अजयगढ़ के बीहरपुरवा में धंसी मिट्टी; 5 मजदूरों की मलबे में दबकर दर्दनाक मौत
May 26, 2026 | 04:40 PMवर्धा में ट्रांसफर के बदले 20 हजार की रिश्वत मांगने वाला रापनि का सीनियर क्लर्क एसीबी के हत्थे चढ़ा
May 26, 2026 | 04:37 PMधर्मशाला में गुजरात-बेंगलुरु को हार का डर, इतिहास गवाह है, जिसने जीता क्वालीफायर-1 उसी की हुई IPL ट्रॉफी!
May 26, 2026 | 04:31 PMBTech, MTech और MSc छात्रों के लिए मंत्रालय की फ्री समर इंटर्नशिप, 31 मई तक करें आवेदन
May 26, 2026 | 04:23 PMवर्धा में बकरीद पर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की बैठक; नियमों के पालन की अपील
May 26, 2026 | 04:22 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM











