नासिक स्थानीय प्राधिकारी चुनाव: 99.84% रिकॉर्ड वोटिंग, महायुति के दराडे और निर्दलीय गिते-हिरे में मुकाबला
Nashik MLC Election: नासिकविधान परिषद चुनाव में 99.84% रिकॉर्ड मतदान हुआ। पर्यटन से लौटे पार्षदों ने डाले वोट। मंत्री गिरीश महाजन रहे सक्रिय, 22 जून को आएंगे चुनावी नतीजे।
- Written By: रूपम सिंह
दराडे और निर्दलीय गिते-हिरे में मुकाबला , (डिजाइन फोटो- नवभारत)
Nashik MLC Election Voting: नासिक महाराष्ट्र विधान परिषद के नाशिक स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए गुरुवार को संपन्न हुआ मतदान शांतिपूर्ण रहा। कुल 619 मतदाताओं में से 618 पार्षदों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया, जिससे मतदान का आंकड़ा 99।84 प्रतिशत तक पहुंच गया। मालेगांव के एक पार्षद को छोड़कर सभी मतदाताओं ने प्रक्रिया में भाग लिया।
मतदान की रफ्तार
सुबह की सुस्ती, दोपहर में तेजी चुनाव के दौरान मतदान की गति शुरू में काफी धीमी रही शुरुआती 2 घंटेः केवल 1 वोट डाला गया। दोपहर 12 बजे तकः आंकड़ा 61 तक पहुंचा। दोपहर 2 बजे तकः 125 पार्षद मतदान कर चुके थे। शाम 4 बजे तकः मतदान संख्या 618 पर पहुंच गई।
प्रमुख उम्मीदवार और चुनावी समीकरण
इस चुनाव में मुख्य मुकाबला महायुति के उम्मीदवार नरेंद्र दराडे और निर्दलीय प्रत्याशियों गोकुल गिते व प्रसाद हिरे के बीच था। हालांकि नामांकन वापसी के बाद गोकुल गिते और प्रसाद हिरे ने नरेंद्र दराडे को समर्थन देने की घोषणा की थी, लेकिन उनके नाम मतपत्रिका पर होने के कारण कुछ मत उन्हें भी मिलने की चर्चा है। सूत्रों के अनुसार, महाविकास आघाड़ी के अधिकांश मत गोकुल गिते को मिलने की खबर ने महायुति खेमे में चिंता बढ़ा दी है।
सम्बंधित ख़बरें
MMRDA मेट्रो नेटवर्क का नया कीर्तिमान, 30 करोड़ का आंकड़ा पार, रोजाना सफर कर रहे 2.79 लाख यात्री
Chandrapur News: ब्रह्मपुरी का श्मशान घाट खुद गिन रहा आखिरी सांस, जर्जर खंभे बने हादसों का सबब
117 दिन के संघर्ष के बाद समग्र शिक्षा के संविदा कर्मचारियों की बड़ी जीत, समायोजन का शासनादेश जारी
गांधी के हत्यारों और आंबेडकर के विरोधियों से हमें संविधान का पाठ नहीं चाहिए.. अभिजीत दीपके का RSS पर तीखा हमला
पर्यटन से लौटे पार्षद
महायुति उम्मीदवार के समर्थन में क्रॉस वोटिंग को रोकने के लिए भाजपा, राकांपा और शिवसेना के पार्षदों को पिछले 3-4 दिनों से पर्यटन यात्रा पर भेजा गया था। ये सभी गुरुवार सुबह नाशिक लौटे और सीधे मतदान केंद्रों पर पहुंचकर वोट डाला।
यह भी पढें:- Pune Water Crisis: खडकवासला जलाशय समूह में बचा सिर्फ 4.13 TMC पानी, 31 अगस्त तक लगा सख्त जल कोटा
पूरी प्रक्रिया के दौरान मंत्री गिरीश महाजन नाशिक में सक्रिय रहे और लगातार स्थिति पर नजर बनाए रखी। नासिक जिले के 9 मतदान केंद्रों नाशिक, दिडोरी, इगतपुरी, निफाड, येवला, मालेगांव, चांदवड, कलवण और बागलाण-पर मतदान हुआ। इसमे 300 पुरुष और 319 महिला मतदाता शामिल थे। जिलाधिकारी आयुष प्रसाद ने बताया कि प्रक्रिया पूरी तरह से सुचारू और शांतिपूर्ण रहीं। अब सभी की नजरें सोमवार, 22 जून को घोषित होने वाले नतीजों पर टिकी हैं।
महायुति के मतदान में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए मंत्री गिरीश महाजन पूरे दिन नासिक में मौजूद रहे। उन्होंने मतदाताओं से मुलाकात कर यह सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया कि वे महायुति उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करें। नाशिक जिला कलेक्टर कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर उनकी उपस्थिति सबसे अधिक समय तक रही।
