MMRDA मेट्रो नेटवर्क का नया कीर्तिमान, 30 करोड़ का आंकड़ा पार, रोजाना सफर कर रहे 2.79 लाख यात्री
MMRDA Metro Line: MMRDA मेट्रो नेटवर्क ने 30 करोड़ यात्रियों का आंकड़ा पार कर नया कीर्तिमान रचा। मात्र 179 दिनों में 5 करोड़ नए यात्री जुड़े और रोजाना औसत 2.79 लाख लोग सफर कर रहे हैं।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: गोरक्ष पोफली
मुंबई मेट्रो की फोटो (सोर्स: नवभारत फोटो)
MMRDA Mumbai Metro Crosses 30 Crore Passengers: मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) द्वारा संचालित मेट्रो नेटवर्क ने 30 करोड़ यात्रियों का ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर लिया है। 3 अगस्त 2026 को यह आंकड़ा पूरा हुआ। इसमें मेट्रो लाइन 2 ए, लाइन 7, लाइन 2 बी चरण-1 और लाइन 9 चरण-1 शामिल हैं। यह उपलब्धि तेज, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन के रूप में मुंबईवासियों के मेट्रो पर बढ़ते भरोसे का प्रतीक है।
इस उपलब्धि की सबसे खास बात यह है कि आखिरी 5 करोड़ यात्री सिर्फ 179 दिनों में दर्ज किए गए। इस दौरान औसत दैनिक यात्री संख्या 2.70 लाख से बढ़कर 2.79 लाख हो गई, यानी 3.35% की वृद्धि। सप्ताहांत, छुट्टियों और मौसम के बावजूद यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती रही।
9 नए स्टेशन जुड़े
7 अप्रैल 2026 को मेट्रो लाइन 2बी चरण-1 और लाइन 9 चरण-1 शुरू होने से नेटवर्क में 9 नए स्टेशन जुड़े। इससे कनेक्टिविटी मजबूत हुई और यात्री संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई। उल्लेखनीय है कि 2 अप्रैल 2022 को मेट्रो लाइन 2 ए और 7 के उद्घाटन के साथ सेवा शुरू हुई थी। तब से यात्री संख्या लगातार बढ़ी है।
सम्बंधित ख़बरें
Chandrapur News: ब्रह्मपुरी का श्मशान घाट खुद गिन रहा आखिरी सांस, जर्जर खंभे बने हादसों का सबब
117 दिन के संघर्ष के बाद समग्र शिक्षा के संविदा कर्मचारियों की बड़ी जीत, समायोजन का शासनादेश जारी
गांधी के हत्यारों और आंबेडकर के विरोधियों से हमें संविधान का पाठ नहीं चाहिए.. अभिजीत दीपके का RSS पर तीखा हमला
Amravati News: प्रेमिका और परिजनों ने किया प्रताड़ित, युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, छोड़ गया सुसाइड नोट
- 50 लाख: 17 सितंबर 2022
- 1 करोड़: 27 जनवरी 2023
- 5 करोड़: 20 सितंबर 2023
- 10 करोड़: 28 मई 2024
- 15 करोड़: 4 जनवरी 2025
- 20 करोड़: 4 अगस्त 2025
- 25 करोड़: 5 फरवरी 2026
- 30 करोड़: 3 अगस्त 2026
इस तरह पहले 50 लाख यात्रियों की तुलना में अब दैनिक सवारी लगभग 9.4 गुना बढ़ गई है। वहीं 10 से 15 करोड़ के चरण की तुलना में दैनिक यात्रियों में 23% से अधिक की वृद्धि हुई है।
सीएम,डीसीएम ने दी बधाई
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 30 करोड़ यात्री सिर्फ संख्या नहीं, बल्कि आधुनिक और सतत सार्वजनिक परिवहन पर मुंबईवासियों के विश्वास के 30 करोड़ प्रमाण हैं। निर्बाध और आधुनिक परिवहन ही भविष्य की मुंबई की पहचान बनेगा।
यह भी पढ़ें: गांधी के हत्यारों और आंबेडकर के विरोधियों से हमें संविधान का पाठ नहीं चाहिए.. अभिजीत दीपके का RSS पर तीखा हमला
एकनाथ शिंदे का संकल्प
उपमुख्यमंत्री और एमएमआरडीए अध्यक्ष एकनाथ शिंदे ने कहा, यह आंकड़ा मुंबईवासियों के अटूट विश्वास का प्रतीक है। हमारा संकल्प है कि विश्वस्तरीय मेट्रो सेवाओं को ठाणे सहित पूरे एमएमआर क्षेत्र के हर कोने तक पहुंचाया जाए। वह दिन दूर नहीं जब पूरा एमएमआर निर्बाध मेट्रो नेटवर्क से जुड़ जाएगा।
वहीं एमएमआरडीए महानगर आयुक्त डॉ. संजय मुखर्जी ने कहा, यह उपलब्धि हजारों इंजीनियरों, कर्मचारियों और यात्रियों के भरोसे का नतीजा है। मेट्रो अब मुंबईकरों के दैनिक जीवन का हिस्सा बन चुकी है। यही विश्वास हमें और बड़ा नेटवर्क बनाने की प्रेरणा देता है।
